संगीतकार एमएस विश्वनाथन का निधन

प्रख्यात संगीतकार एमएस विश्वनाथन का चेन्नई में निधन हो गया। 88 वर्षीय एमएस विश्वनाथन का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने अपने करियर में एक हज़ार से अधिक फ़िल्मों में संगीत दिया। उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। केरल में जन्मे एम एस विश्वनाथन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि " संगीत के विषय में एम एस विश्वनाथन अपने समय से कहीं आगे थे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।" एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि " श्री एम एस विश्वनाथन की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु संगीतप्रेमियों के लिए बड़ी क्षति है। हर उम्र के लोगों ने उनके संगीत का लुत्फ़ उठाया।

0 comments:

Post a Comment