समसामयिकी 1 to 5 फरवरी 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi)  1 to 5 फरवरी 2016समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) फरवरी 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी,
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 


समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 29 फरवरी 2016 (Full Month):

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न 1 to 5 फरवरी 2016


आतंकवाद निरोधक सम्मेलन 2016 का आयोजन कहाँ हुआ ?
A. दिल्ली
B. मुम्बई
C. जयपुर
D. कानपुर
Answer: C
विस्तार : भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने 2 फरवरी 2016 को जयपुर में आतंकवाद निरोधक सम्मेलन 2016 का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि निसंदेह आतंकवाद एक गंभीर खतरा है आज जिसका सामना मानवता को करना पड़ रहा है। आतंकवाद एक वैश्विक खतरा है, जो सभी राष्ट्रों के लिए एक अभूतपूर्व चुनौती बन गया है। कोई भी कारण आतंकवादी कृत्यों के औचित्य को सही नहीं ठहरा सकता है। यह जरूरी है कि दुनिया राजनीतिक कारणों को देखे बिना आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करे।


2 फरवरी, 2016 को किस महत्वपूर्ण योजना ने भारत में लागू हुए दस वर्ष हो गए है ?
A. नई मंजील
B. राष्ट्री य खाद्य सुरक्षा अधिनियम
C. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून
D. इंदिरा आवास योजना
Answer: C
विस्तार : 2 फरवरी, 2016 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (एमजीएनआरईजीए) को लागू हुए दस वर्ष हो जाएंगे। इस कानून की एक दशक की उपलब्धि राष्ट्रीय गौरव और उत्सव का विषय है। इस कार्यक्रम की शुरुआत से अब तक इस पर 3,13,844.55 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसमें से 71 प्रतिशत राशि श्रमिकों को पारिश्रमिक देने में खर्च हुई है।   इस दौरान टिकाऊ परिसंपत्ति का निर्माण हुआ। इन्हें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और समग्र ग्रामीण विकास से जोड़ा गया। इस कार्यक्रम के तहत किए गए 65 प्रतिशत से ज्यादा काम कृषि और इसकी सहायता से जुड़ी गतिविधियों में हुआ है।

हाल ही में किसे सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया जो अर्द्धसैनिक बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी है ?
A. अरुंधति भट्टाचार्य
B. अर्चना रामासुंदरम
C. शगुन चौधरी
D. अऱुणिमा सुब्रमण्यम
Answer: B
विस्तार : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना रामासुंदरम को सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह किसी अर्द्धसैनिक बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 58 वर्षीय अर्चना रामासुंदरम फिलहाल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की डायरेक्टर हैं। एसएसबी पर नेपाल और भूटान से लगे देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प पर: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment