समसामयिकी 26 to 30 जून 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for June 2016)  26 to 30  जून 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जून 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
समसामयिकी, 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan 

समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 26 to 30  जून  2016
किस युरोपियन शहर में 28 जून 2016 को हुए एक बड़े आतंकी हमला हुआ है जिसमें 36 से अधिक लोगों की मौत हो गई?
A. पेरिस 
B. बगदाद 
C. इस्तांबुल
D. लंदन
Answer: C 
विस्तार: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के अतातुर्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 28 जून 2016 को एक बड़ा आतंकी हमला अंजाम दिया गया। इस हमले के तहत पहले आतंकियों ने बंदूक से गोलियाँ चलाईं तथा बाद में अपने आपको को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। शाम के समय किए गए इस हमले में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई तथा 100 से अधिक घायल हो गए। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

निम्न में से किस राज्य में किशोर बालिकाओं के विकास हेतु आरंभ किये गये ‘तेजस्विनी’ कार्यक्रम के लिए विश्व बैंक ने 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की?
A. बिहार
B. झारखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा
Answer: B 
विस्तार : विश्व बैंक ने जून 2016 के तीसरे सप्ताह में को झारखंड में आरंभ किये गये कार्यक्रम तेजस्विनी: किशोर बालिकाओं का सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 63 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि मंजूर की। तेजस्विनी भारत में विश्व बैंक की सहायता से आरंभ किया गया पहला कार्यक्रम है जो युवा कन्याओं एवं महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य करता है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

जून 2016 में निम्न में से किसे भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया?
A. एन एस विश्वनाथन
B. उर्जित पटेल 
C. राकेश मोहन 
D. सुबी गोकर्ण
Answer: A 
विस्तार: एन.एस. विश्वनाथन, जो वर्ष 2014 से RBI के कार्यकारी निदेशक पद पर तैनात हैं, 3 जुलाई 2016 को सेवानिवृत्त हो रहे उप-गवर्नर एच.आर. खान (H.R. Khan) का स्थान लेंगे। वे कार्यकारी निदेशक की अपनी नियुक्ति के दौरान बैंकिंग तथा गैर-बैंकिंग क्षेत्र में नियामक विभागों का काम देख रहे हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

28 जून 2016 को जारी की गई भारतीय रिज़र्व बैंक की नवीनतम वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट (FSR) के अनुसार भारतीय बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों (GNPAs) की मात्रा कितनी रही?
A. 7.6%
B. 2.6%
C. 4.5%
D. 3.5%
Answer: A
विस्तार: आरबीआई (RBI) की नवीनतम वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट (FSR) के अनुसार मार्च 2016 में भारतीय बैंकों की सकल गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों (GNPAs) की मात्रा 7.6% रही जबकि सितम्बर 2015 में यह 5.1% थी। वहीं बैंकों की कुल तनावपूर्ण परिसम्पत्तियों (total stressed assets) की मात्रा भी थोड़ा बढ़कर 11.5% रही। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने निम्न में से किसे जून 2016 में अपना सीईओ नियुक्त किया?
A. तोशिहिरो सुजुकी
B. ओसामू सुजुकी
C. ओम बनर्जी
D. इनमे से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: सुजुकी मोटर कॉर्प के निदेशक मंडल ने तोशिहिरो सुजुकी को कंपनी का अगला सीईओ नियुक्त किया। तोशिहिरो चेयरमैन ओसामू सुजुकी के बेटे हैं और उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। दरअसल, कंपनी टेस्टिंग घोटाले के भंवर से बाहर निकलना चाहती है। टॉप मैनेजमेंट में फेरबदल की यही असल वजह है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment