समसामयिकी 26 to 31 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016) 126 to 31 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न  26 to 31 जुलाई 2016
करगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है ?
A. 26 जुलाई B. 14 अगस्त C. 20 जुलाई D. 29 जुलाई Answer: A विस्तार: देश 26 जुलाई को करगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दे रहा है। 1999 में आज ही के दिन भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर करगिल को फिर से अपने क़ब्ज़े में लिया था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  घाटे में चल रही इंटरनेट कम्पनी याहू को हाल ही में किसने ख़रीदा है ? A. गूगल B. माइक्रोसॉफ्ट C. वेराइजन D. विप्रो Answer: C विस्तार: वेराइज़न कॉम्यूनिकेशन्स ने 25 जुलाई 2016 को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी कि वह याहू (Yahoo) के प्रमुख व्यवसाय – सर्च (search) तथा विज्ञापन संचालन को लगभग 4.83 अरब डॉलर में खरीद लेगी। याहू की यह खरीद कीमत डॉट.कॉम (dot.com) दौर के उछाल के समय कम्पनी की आंकी गई 125 अरब डॉलर की हैरान कर देने वाली कीमत के सामने लगभग नगण्य ही मानी जा रही है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  निम्न में से किसे वर्ष 2016 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया ? A. बेजवाड़ा विल्स B. टीएम कृष्णा C. A एवं B दोनों D. इनमें से कोई नहीं Answer: C विस्तार: भारत के बेजवाड़ा विल्सन और टीएम कृष्णा को वर्ष 2016 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। टीएम कृष्णा कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के गायक है और वहीं बेजवाड़ा विल्सन ‘सफाई कर्मचारी आंदोलन’ से जुड़े रहे हैं। भारत में मैला ढोने की प्रथा के उन्मूलन के लिए एक प्रभावशाली मुहिम चलाने वाले एवं कर्नाटक में जन्मे बेजवाड़ा विल्सन और चेन्नई के गायक टीएम कृष्णा के नामों की घोषणा उनके विशेष काम के लिए की गई। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 
महाश्वेता देवी जिनका निधन 28 जुलाई को हुआ है, किस क्षेत्र से जुड़ी थी ? A. खेल जगत B. लेखन C. राजनीती D. विज्ञान Answer: B विस्तार : महान लेखिका और समाजसेविका महाश्वेता देवी का 28 जुलाई को कोलकाता में निधन हो गया। पद्मविभूषण, साहित्य अकादमी अवार्ड, रेमन मैग्सेसे और ज्ञानपीठ पुरस्कारों से सम्मानित 90 वर्षिय महाश्वेता देवी ने आदिवासियों और ग्रामीण क्षेत्र के वंचितों को एकजुट करने में मदद की ताकि वे अपने इलाकों में विकास गतिविधियां चला सकें। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  “रन फॉर रियो” का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 जुलाई, 2016 को किस शहर में किया जायेगा ? A. सोनीपत B. नई दिल्ली C. वाराणसी D. मुंबई Answer: B विस्तार: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 जुलाई, 2016 को नई दिल्ली में “रन फॉर रियो” झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने कहा कि इस बार ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए भारत 119 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  पटना हाईकोर्ट ने हाल ही में बीजेपी के किस सांसद की सदस्यता रद्द करने का आदेश दिया? A. छेदी सिंह B. छेदी पासवान C. जुगल किशोर D. विवेक मनचंदा Answer: B एक आदेश में पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) ने भाजपा के लोकसभा सदस्य छेदी पासवान (Chhedi Paswan) की लोकसभा की सदस्यता को तब रद्द कर दिया जब यह सिद्ध हो गया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नामांकन के समय हलफनामे (affidavit) में अपने पर दर्ज आपराधिक मुकदमों का कोई ब्यौरा नहीं दिया था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 21 to 25 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016) 21 to 25 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न  21 to 25 जुलाई 2016
नेपाल के निवर्तमान प्रधानमंत्री का क्या नाम है, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया?
A. पुष्प कमल प्रचंड
B. खड्ग प्रसाद ओली
C. स्वतंत्र कुमार
D. देवसिंह रत्न
Answer: B
विस्तार: अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही नेपाल के प्रधानमंत्री पद से के पी ओली ने 24 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। ओली ने अविश्वास प्रस्ताव को देश को ‘प्रयोगशाला’ में बदलने और नए संविधान को लागू करने में रोड़े अटकाने की ‘विदेशी ताकतों’ की साजिश करार दिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 24 जुलाई 2016 को देश के पहले ग्रीन रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किस रूट पर किया है ?
A. दिल्ली - लखनऊ
B. चेन्नई -रामेश्वरम
C. बेंगलुरु-चेन्नई
D. रामेश्वरम-मनमदुरै
Answer: D
विस्तार: तमिलनाडुके रामेश्वरम-मनमदुरै के बीच के 114 किलोमीटर लम्बे रेल खण्ड के बीच देश के पहले ग्रीन रेल कॉरिडोर का उद्घाटन 24 जुलाई 2016 को किया गया। इसका उद्घाटन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चेन्नई स्टेशन पर वीडियो-कांफ्रेंसिंग के द्वारा किया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस भारतीय एथलीट ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में 86.48 मीटर तक भालाफेंक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया?
A. नरसिंग यादव
B. संतोष सिंह
C. इंद्रजीत सिंह
D. नीरज चोपड़ा
Answer: D
विस्तार: 18-वर्षीय नीरज चोपड़ा ने उस समय देश के लिए एक बड़ा गौरव अर्जित किया जब 23 जुलाई 2016 को उन्होंने पोलैण्ड (Poland) के बिडगोस्श में चल रही अण्डर-20 एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप में जैवलिन-थ्रो स्पर्धा का विश्व कीर्तिमान तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया।अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में अंशदान करने वाला पहला देश निम्न में से कौन सा है?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. नेपाल
D. भूटान
Answer: A
विस्तार: संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में सबसे अधिक सैनिक देने वाले देशों में से एक भारत ने शांतिरक्षकों द्वारा यौन शोषण की शिकार पीड़ितों के लिए बनाये गये एक ट्रस्ट फंड में 100,000 अमेरिकी डॉलर का अंशदान किया है। इस कोष को धन देने वाला भारत पहला देश बन गया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

सैय्यद हैदर रज़ा जिनका निधन 23 जुलाई को हुआ है, किस क्षेत्र से जुड़े थे ?
A. खेल जगत
B. चित्रकला
C. राजनीती
D. विज्ञान
Answer: B
विस्तार: सैय्यद हैदर रज़ा आधुनिक भारतीय कला तथा पेण्टिंग जगत की एक दिग्गज हस्ती थे तथा उन्हें भारतीय चित्रण सिद्धांतों को वैश्विक उँचाइयों तक पहचाने वाले शिखर पुरुष के रूप में याद किया जाता है। उनका जन्म 1922 में मध्य प्रदेश (MP) के मदाला में हुआ था और उनके पिता एक फॉरेस्ट रेंजर थे। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

जम्मू एवं कश्मीर में बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है?
A. स्वेच्छा
B. अपराजित
C. हिमायत
D. जिजीविषा
Answer: C
विस्तार: केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में एक लाख चौबीस हज़ार युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने की कौशल विकास पहल – हिमायत के तहत लगभग सोलह अरब रुपये मंज़ूर किये हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 16 to 20 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016) 16 to 20 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न  16 to 20 जुलाई 2016
किस खिलाडी ने WBO एशिया पैसिफिक खिताबी भिड़ंत 16 जुलाई को जीती है ?
A. सुशिल कुमार
B. विजेंदर सिंह
C. केरी होप
D. लिएंडर पेस
Answer: B
विस्तार: विजेंदर सिंह ने 16 जुलाई 2016 को ऑस्ट्रेलिया के केरी होप को हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 274 के मुकाबले 296 अंकों से हराया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस विभाग ने 17 जुलाई को 'त्रि-नेत्रा प्रणाली' शुरू करने का प्रस्‍ताव रखा है ?
A. दूरसंचार
B. स्वास्थ्य
C. रेलवे
D. अंतरिक्ष विभाग
Answer: C
विस्तार: रेलवे बोर्ड ने खराब मौसम में लोकोमोटिव पायलटों की दृश्‍यता को बेहतर बनाने के लिए लोकोमोटिव पर त्रि-नेत्रा प्रणाली स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव रखा है। त्रि-नेत्रा का अर्थ है – डीजल ड्राइवरों के इंफ्रा-रेड, बेहतर ऑप्टिकल एवं राडार समर्थित प्रणाली के लिए भू-भागीय छवि। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 


अरुणाचल प्रदेश का नए  मुख्यमंत्री के रूप में 17 जुलाई किसने शपथ ली है ?
A. चावना मेन
B. नाबाम तुकी
C. पेमा खांडू
D. सर्बानंद सोनवाल
Answer: C
विस्तार: अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही चावना मेन ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए गोपनीयता की शपथ ली।कांग्रेस के बाग़ी विधायकों को वापस लाने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बाग़ियों में से एक पेमा खांडू को विधायक दल का नया नेता चुना गया। इसके साथ ही 30 में से 24 बाग़ी विधायक वापस कांग्रेस में आ गए हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के सीएम पद की शपथ ली

अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ ही चावना मेन ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए गोपनीयता की शपथ ली. बताया गया है कि इनके कैबिनेट में 12 सदस्य होंगे. नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में होगा. कांग्रेस के बाग़ी विधायकों को वापस लाने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बाग़ियों में से एक पेमा खांडू को विधायक दल का नया नेता चुना गया। इसके साथ ही 30 में से 24 बाग़ी विधायक वापस कांग्रेस में आ गए हैं।
पेमा खांडू ने कल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। छह महीने की राजनैतिक उथल पुथल के बाद अरुणाचल प्रदेश में एक स्थिर सरकार की सूरत नज़र आ रही है। कल खांडू ने भी मीडिया से कहा कि उन्होंने राज्यपाल के सामने 47 विधायकों के समर्थन के आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश किया और उनसे कहा कि उन्हें शपथ दिलायी जाए।

विजेंदर सिंह ने WBO एशिया पैसिफिक खिताबी भिड़ंत में केरी होप को हराया

विजेंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के केरी होप को हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडलवेट चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 274 के मुकाबले 296 अंकों से हराया। 30 साल के विजेंदर ने 10 राउंड के फ़ाइट के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप को बढ़त लेने का मौक़ा नहीं दिया। दूसरी ओर 34 साल के होप भी कुछ कम नहीं दिखे। लंबे मुकाबले को देखते हुए दोनों बॉक्सरों ने एक-दूसरे पर कम अटैक किए, लेकिन दूसरे राउंड में विजेंदर ने कुछ अच्छे पंच मारे। तीसरे और चौथे राउंड में होप फ़ुर्तीले नजर आए, लेकिन विजेंदर के पंच से वो नहीं बच सके। कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के बाद पहली बार दिल्ली में घरेलू फ़ैन्स के सामने लड़ रहे विजेंदर और होप के बीच पांचवें राउंड में कड़ा मुक़ाबला हुआ, लेकिन छठे राउंड में विजेंदर हावी रहे।
सातवें और आठवें राउंड में दोनों मुक्केबाज थके हुए नज़र आए, लेकिन एक-दूसरे पर अटैक करते रहे। दर्शकों से भरे स्टेडियम में नौवें राउंड में होप ने डिफ़ेंस पर ज़्यादा ध्यान दिया तो आख़िरी राउंड में विजेंदर का पंच जारी रहा। आख़िरी बाज़ी विजेंदर के हाथ रही और उन्होंने होप के सपने को धाराशायी कर दिया। जजों ने एकमत से विजेंदर को विजेता घोषित किया और इसके साथ ही विजेंदर ने WBO एशिया पैसिफिक सुपर मिडिल वेट खिताब अपने नाम कर लिया।

समसामयिकी 11 to 15 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016) 11 to 15 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न  11 to 15 जुलाई 2016
किस राज्य ने एक दिन में 5 करोड़ वृक्ष लगाकर 11 जुलाई 2016 को एक कीर्तिमान बनाया है ?
A. पंजाब
B. उत्तर प्रदेश
C. राजस्थान
D. केरल
Answer : B
विस्तार: उत्तर प्रदेश सरकार ने वृक्षारोपण के क्षेत्र में एक भगीरथ प्रयास करते हुए मात्र 24 घण्टे में 5 करोड़ वृक्षों को लगाने का बीड़ा 11 जुलाई 2016 को अपने हाथ में लिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

भारतीय वायुसेना ने दक्षिणी सूडान में फंसे भारतीयों को सकुशल निकालने के लिए जुलाई 2016 में कौनसा अभियान चलाया था ?
A. ऑपरेशन मैत्री
B. ऑपरेशन सूडान
C. देश जोड़ो अभियान
D. ऑपरेशन संकट मोचन
Answer: B
विस्तार: ऑपरेशन संकटमोचन  के तहत भारत के विदेश मंत्रालय ने दक्षिण सूडान में फँसे भारतीय नागरिकों को वहाँ से बाहर निकालकर सकुशल देश वापस लाने की योजना बनाई है। दक्षिण सूडान में पिछले कुछ दिनों से जारी हिंसा में सैकड़ों नागरिकों की मौत हो चुकी है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

निम्नलिखित में से किसे ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया?
A. थेरेसा मे
B. आंद्रिया लीडसम
C. लिंडसे जॉनसन
D. जूलिया रोबर्टसन
Answer:
विस्तार: डेविड कैमरून के त्यागपत्र के बाद थेरेसा मे ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनी। सत्ता सँभालने के बाद थेरेसा मे ने मीडिया के जरिए लोगों को संबोधित किया। 59 साल की थेरेसा ब्रिटेन की 76 प्रधानमंत्री और दूसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

हाल ही में चर्चा में रहा मोबाइल गेम पोकीमॉन गो किस कंपनी ने बनाया है ?
A. Infosys
B. Datagrass
C. Nintendo
D. Intel
Answer: C
विस्तार: पोकीमॉन गो (Pokemon GO) गेम जापान की निनटेंडो (Nintendo) कंपनी का बनाया बहुप्रतीक्षित मोबाइल गेम है जिसे 8 जुलाई 2016 को अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूज़ीलैण्ड में लांच किया गया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पुस्तक, ‘Who Moved My Interest Rate?’ के लेखक कौन है ?
A. पी चिदंबरम
B. डी. सुब्बाराव
C. रघुराम राजन
D. रंजीत सिन्हा
Answer: B
विस्तार: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर, डी सुब्बाराव ने आरबीआई में अपने लगभग 5 वर्ष के कार्यकाल से जुड़े संस्मरणों को एक पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया है जिसका शीर्षक है - “Who moved my interest rate? – Leading the Reserve Bank of India through Five Turbulent Years”। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

जुलाई 2016 के दौरान किसे राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (NATGRID) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया?
A. अशोक पटनायक
B. अशोक खेमका
C. रजत सिन्हा
D. रमन सिंह
Answer : A
विस्तार: वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी अशोक पटनायक (Ashok Patnaik) को केन्द्र सरकार ने 13 जुलाई 2016 को राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड (NATGRID) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया। पटनायक 1983 बैच के गुजरात काडर के IPS अधिकारी हैं अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

हाल ही में किस देश में तख्तापलट की नाकाम कोशिश की गयी थी ?
A. पाकिस्तान
B. नेपाल
C. मिश्र
D. तुर्की
Answer: D
विस्तार: तुर्की में जुलाई 2016 में तख्तापलट की कोशिश को वहां के लोगों और राष्ट्रपति के समर्थित फौज ने नाकाम कर दिया गया। मौजूदा हालात पर सरकार के नियंत्रण के बाद इस्तां बुल सहित अन्यौ शहरों में राष्ट्रपति रेसेप तायिप एर्दोगन के समर्थन में बड़ी संख्या‍ में लोग एकत्र हुए। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी 6 to 10 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016)  6 to 10 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 6 to 10 जुलाई 2016
किस खिलाडी को 6 जुलाई को टैक्स चोरी के मामले में 21 महीने जेल की सज़ा सुनाई गयी ?
A. लॉयनेल मेसी
B. मोहम्मद अज़हरुद्दीन
C. ऑस्कर पिस्टोरियस
D. रोनल्डिनों
Answer: A
विस्तार :  अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉल कप्तान और बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लॉयनेल मेसी को टैक्स चुराने के आरोप में 21 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। स्पेन की एक अदालत ने मेसी के साथ ही उनके पिता जॉर्ज को भी तीन मामलों में दोषी पाया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

6 जुलाई को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया?
A. दीपक सिंघल
B. आलोक रंजन
C. प्रवीर कुमार
D. योगेश मलिक
Answer: A
विस्तार: वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल को प्रदेश सरकार ने पूर्णकालिक मुख्य सचिव के रूप में तैनात कर दिया है। उन्होंने देर रात अपने नए पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस खिलाडी को 6 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का दोषी मानते हुए 6 साल की सज़ा सुनाई है?
A. लॉयनेल मेसी
B. मोहम्मद अज़हरुद्दीन
C. ऑस्कर पिस्टोरियस
D. रोनल्डिनों
Answer: C
विस्तार :  दक्षिण अफ्रीका के ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस को उनकी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की हत्या का दोषी मानते हुए दक्षिण अफ्रीकी अदालत ने उन्हें 6 साल की सज़ा सुनाई है। फरवरी 2013 में पिस्टोरियस ने अपनी गर्लफ्रैंड रीवा स्टीनकैंप की वेलेनटाइन डे के दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी।अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 
मोज़ाम्बीक की राजधानी का नाम क्या है?
A. हरारे
B. मापूतो
C. लिलोंग्वे
D. दोदोमा
Answer: B
विस्तार : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की यात्रा के पहले दिन 7 जुलाई को मोज़ाम्बीक की राजधानी मापूतो पहुंचे। वे मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के विदेश दौरा पर है ।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

प्रधानमंत्री 7 जुलाई से कितने अफ़्रीकी देशों के दौरे पर है ?
A. चार
B. पांच
C. दौ
D. आठ
Answer: A
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई से चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर है। वे मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 7 जुलाई से 11 जुलाई के बीच होनेवाले प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे में वे सबसे पहले मोजाम्बिक जाएंगे। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan