समसामयिकी 21 to 25 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016) 21 to 25 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न  21 to 25 जुलाई 2016
नेपाल के निवर्तमान प्रधानमंत्री का क्या नाम है, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया?
A. पुष्प कमल प्रचंड
B. खड्ग प्रसाद ओली
C. स्वतंत्र कुमार
D. देवसिंह रत्न
Answer: B
विस्तार: अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले ही नेपाल के प्रधानमंत्री पद से के पी ओली ने 24 जुलाई को इस्तीफा दे दिया। ओली ने अविश्वास प्रस्ताव को देश को ‘प्रयोगशाला’ में बदलने और नए संविधान को लागू करने में रोड़े अटकाने की ‘विदेशी ताकतों’ की साजिश करार दिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 24 जुलाई 2016 को देश के पहले ग्रीन रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किस रूट पर किया है ?
A. दिल्ली - लखनऊ
B. चेन्नई -रामेश्वरम
C. बेंगलुरु-चेन्नई
D. रामेश्वरम-मनमदुरै
Answer: D
विस्तार: तमिलनाडुके रामेश्वरम-मनमदुरै के बीच के 114 किलोमीटर लम्बे रेल खण्ड के बीच देश के पहले ग्रीन रेल कॉरिडोर का उद्घाटन 24 जुलाई 2016 को किया गया। इसका उद्घाटन रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने चेन्नई स्टेशन पर वीडियो-कांफ्रेंसिंग के द्वारा किया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस भारतीय एथलीट ने आईएएएफ विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में 86.48 मीटर तक भालाफेंक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया?
A. नरसिंग यादव
B. संतोष सिंह
C. इंद्रजीत सिंह
D. नीरज चोपड़ा
Answer: D
विस्तार: 18-वर्षीय नीरज चोपड़ा ने उस समय देश के लिए एक बड़ा गौरव अर्जित किया जब 23 जुलाई 2016 को उन्होंने पोलैण्ड (Poland) के बिडगोस्श में चल रही अण्डर-20 एथलेटिक्स विश्व चैम्पियनशिप में जैवलिन-थ्रो स्पर्धा का विश्व कीर्तिमान तोड़कर स्वर्ण पदक जीत लिया।अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

संयुक्त राष्ट्र ट्रस्ट फंड में अंशदान करने वाला पहला देश निम्न में से कौन सा है?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. नेपाल
D. भूटान
Answer: A
विस्तार: संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में सबसे अधिक सैनिक देने वाले देशों में से एक भारत ने शांतिरक्षकों द्वारा यौन शोषण की शिकार पीड़ितों के लिए बनाये गये एक ट्रस्ट फंड में 100,000 अमेरिकी डॉलर का अंशदान किया है। इस कोष को धन देने वाला भारत पहला देश बन गया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

सैय्यद हैदर रज़ा जिनका निधन 23 जुलाई को हुआ है, किस क्षेत्र से जुड़े थे ?
A. खेल जगत
B. चित्रकला
C. राजनीती
D. विज्ञान
Answer: B
विस्तार: सैय्यद हैदर रज़ा आधुनिक भारतीय कला तथा पेण्टिंग जगत की एक दिग्गज हस्ती थे तथा उन्हें भारतीय चित्रण सिद्धांतों को वैश्विक उँचाइयों तक पहचाने वाले शिखर पुरुष के रूप में याद किया जाता है। उनका जन्म 1922 में मध्य प्रदेश (MP) के मदाला में हुआ था और उनके पिता एक फॉरेस्ट रेंजर थे। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

जम्मू एवं कश्मीर में बेरोजगार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने हेतु किस कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है?
A. स्वेच्छा
B. अपराजित
C. हिमायत
D. जिजीविषा
Answer: C
विस्तार: केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में एक लाख चौबीस हज़ार युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने की कौशल विकास पहल – हिमायत के तहत लगभग सोलह अरब रुपये मंज़ूर किये हैं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment