समसामयिकी 26 to 31 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016) 126 to 31 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न  26 to 31 जुलाई 2016
करगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है ?
A. 26 जुलाई B. 14 अगस्त C. 20 जुलाई D. 29 जुलाई Answer: A विस्तार: देश 26 जुलाई को करगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दे रहा है। 1999 में आज ही के दिन भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर करगिल को फिर से अपने क़ब्ज़े में लिया था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  घाटे में चल रही इंटरनेट कम्पनी याहू को हाल ही में किसने ख़रीदा है ? A. गूगल B. माइक्रोसॉफ्ट C. वेराइजन D. विप्रो Answer: C विस्तार: वेराइज़न कॉम्यूनिकेशन्स ने 25 जुलाई 2016 को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी कि वह याहू (Yahoo) के प्रमुख व्यवसाय – सर्च (search) तथा विज्ञापन संचालन को लगभग 4.83 अरब डॉलर में खरीद लेगी। याहू की यह खरीद कीमत डॉट.कॉम (dot.com) दौर के उछाल के समय कम्पनी की आंकी गई 125 अरब डॉलर की हैरान कर देने वाली कीमत के सामने लगभग नगण्य ही मानी जा रही है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  निम्न में से किसे वर्ष 2016 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया ? A. बेजवाड़ा विल्स B. टीएम कृष्णा C. A एवं B दोनों D. इनमें से कोई नहीं Answer: C विस्तार: भारत के बेजवाड़ा विल्सन और टीएम कृष्णा को वर्ष 2016 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। टीएम कृष्णा कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के गायक है और वहीं बेजवाड़ा विल्सन ‘सफाई कर्मचारी आंदोलन’ से जुड़े रहे हैं। भारत में मैला ढोने की प्रथा के उन्मूलन के लिए एक प्रभावशाली मुहिम चलाने वाले एवं कर्नाटक में जन्मे बेजवाड़ा विल्सन और चेन्नई के गायक टीएम कृष्णा के नामों की घोषणा उनके विशेष काम के लिए की गई। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 
महाश्वेता देवी जिनका निधन 28 जुलाई को हुआ है, किस क्षेत्र से जुड़ी थी ? A. खेल जगत B. लेखन C. राजनीती D. विज्ञान Answer: B विस्तार : महान लेखिका और समाजसेविका महाश्वेता देवी का 28 जुलाई को कोलकाता में निधन हो गया। पद्मविभूषण, साहित्य अकादमी अवार्ड, रेमन मैग्सेसे और ज्ञानपीठ पुरस्कारों से सम्मानित 90 वर्षिय महाश्वेता देवी ने आदिवासियों और ग्रामीण क्षेत्र के वंचितों को एकजुट करने में मदद की ताकि वे अपने इलाकों में विकास गतिविधियां चला सकें। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  “रन फॉर रियो” का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 31 जुलाई, 2016 को किस शहर में किया जायेगा ? A. सोनीपत B. नई दिल्ली C. वाराणसी D. मुंबई Answer: B विस्तार: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 जुलाई, 2016 को नई दिल्ली में “रन फॉर रियो” झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने कहा कि इस बार ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए भारत 119 खिलाड़ियों का अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर  पटना हाईकोर्ट ने हाल ही में बीजेपी के किस सांसद की सदस्यता रद्द करने का आदेश दिया? A. छेदी सिंह B. छेदी पासवान C. जुगल किशोर D. विवेक मनचंदा Answer: B एक आदेश में पटना उच्च न्यायालय (Patna High Court) ने भाजपा के लोकसभा सदस्य छेदी पासवान (Chhedi Paswan) की लोकसभा की सदस्यता को तब रद्द कर दिया जब यह सिद्ध हो गया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने नामांकन के समय हलफनामे (affidavit) में अपने पर दर्ज आपराधिक मुकदमों का कोई ब्यौरा नहीं दिया था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment