समसामयिकी 6 to 10 जुलाई 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न (Current Affairs Updates, Quiz in Hindi for July 2016)  6 to 10 जुलाई 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) जुलाई 2016 महीने के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 6 to 10 जुलाई 2016
किस खिलाडी को 6 जुलाई को टैक्स चोरी के मामले में 21 महीने जेल की सज़ा सुनाई गयी ?
A. लॉयनेल मेसी
B. मोहम्मद अज़हरुद्दीन
C. ऑस्कर पिस्टोरियस
D. रोनल्डिनों
Answer: A
विस्तार :  अर्जेंटीना के पूर्व फुटबॉल कप्तान और बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लॉयनेल मेसी को टैक्स चुराने के आरोप में 21 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। स्पेन की एक अदालत ने मेसी के साथ ही उनके पिता जॉर्ज को भी तीन मामलों में दोषी पाया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

6 जुलाई को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव किसे नियुक्त किया गया?
A. दीपक सिंघल
B. आलोक रंजन
C. प्रवीर कुमार
D. योगेश मलिक
Answer: A
विस्तार: वर्ष 1982 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक सिंघल को प्रदेश सरकार ने पूर्णकालिक मुख्य सचिव के रूप में तैनात कर दिया है। उन्होंने देर रात अपने नए पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस खिलाडी को 6 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या का दोषी मानते हुए 6 साल की सज़ा सुनाई है?
A. लॉयनेल मेसी
B. मोहम्मद अज़हरुद्दीन
C. ऑस्कर पिस्टोरियस
D. रोनल्डिनों
Answer: C
विस्तार :  दक्षिण अफ्रीका के ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस को उनकी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप की हत्या का दोषी मानते हुए दक्षिण अफ्रीकी अदालत ने उन्हें 6 साल की सज़ा सुनाई है। फरवरी 2013 में पिस्टोरियस ने अपनी गर्लफ्रैंड रीवा स्टीनकैंप की वेलेनटाइन डे के दिन गोली मारकर हत्या कर दी थी।अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 
मोज़ाम्बीक की राजधानी का नाम क्या है?
A. हरारे
B. मापूतो
C. लिलोंग्वे
D. दोदोमा
Answer: B
विस्तार : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों की यात्रा के पहले दिन 7 जुलाई को मोज़ाम्बीक की राजधानी मापूतो पहुंचे। वे मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के विदेश दौरा पर है ।  अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

प्रधानमंत्री 7 जुलाई से कितने अफ़्रीकी देशों के दौरे पर है ?
A. चार
B. पांच
C. दौ
D. आठ
Answer: A
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई से चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर है। वे मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 7 जुलाई से 11 जुलाई के बीच होनेवाले प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे में वे सबसे पहले मोजाम्बिक जाएंगे। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment