समसामयिकी 1 to 5 अगस्त 2016

समसामयिकी घटनाक्रम, प्रश्न (Current Affairs Quiz in Hindi for August 2016)  1 to 5 अगस्त 2016:  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अगस्त 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
समसामयिकी घटनाक्रमबहुविकल्पीय प्रश्न 1 to 5 अगस्त 2016
डोपिंग कैस में फंसे किस खिलाडी को नाडा ने 1 अगस्त को क्लीन चिट दी है ?
A. सुशिल कुमार
B. नरसिंह यादव
C. अखिल यादव
D. इंद्रजीत सिंह
Answer: B
विस्तार: डोपिंग में फंसे ओलिंपिक क्वालिफाई पहलवान नरसिंह यादव को 1 अगस्त को नाडा ने क्लीन चिट दे दी है। नाडा के फैसले के बाद उनके रियो ओलिंपिक में जाने की संभावना बढ़ गई है। नाडा ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में नरसिंह किसी साजिश का शिकार हुए हैं, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस देश के विद्रोहियों ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है ?
A. नार्थ कोरिया
B. यमन
C. फिलीस्तीन
D. श्रीलंका
Answer: B
विस्तार: यमन विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। विद्रोहियों ने कहा है कि किसी भी समझौते पर पहुंचने से पहले एकता सरकार पर बात होनी चाहिए। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

जून, 2016 में आठ कोर उद्योगों की वृद्धि दर कितना प्रतिशत रही है?
A. 3.2%
B. 8.2%
C. 7.2%
D. 5.2%
Answer: D
आठ कोर उद्योगों का संयुक्तं सूचकांक जून, 2016 में 180.4 अंक रहा, जो जून 2015 में दर्ज किए गए सूचकांक के मुकाबले 5.2 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, वर्ष 2016-17 की अप्रैल-जून अवधि के दौरान आठ कोर उद्योगों की संचयी उत्पाकदन वृद्धि दर 5.4 प्रतिशत रही। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस राज्य की मुख्यमंत्री 1 अगस्त को अपनी पार्टी को इस्तीफ़ा भेजकर सुर्ख़ियों में रही है ?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. मध्यप्रदेश
D. पंजाब
Answer: B
विस्तार: गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने 1 अगस्त को मुख्यमंत्री पद से मुक्त होने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा भी प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पार्टी में 75 वर्ष से अधिक आयु के कार्यकर्ताओं ने अपनी स्वेच्छा से कार्य मुक्त हो कर एक अभूतपूर्व परंपरा कायम की है। इसकी वजह से आने वाली पीढ़ी को कार्य करने का अवसर मिलेगा। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

किस भारतीय को 4 अगस्त 2016 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का व्यक्तिगत सदस्य नियुक्त किया गया ?
A. साइना नेहवाल
B. प्रियंका चोपड़ा
C. ज्वाला गुट्टा
D. टीना अंबानी
Answer: D
विस्तार: रिलायंस फाउण्डेशन की संस्थापक नीता अम्बानी को रियो डि जेनेरो में अंतर्राष्ट्रीय ऑलम्पिक समिति (IOC) के 129वें सत्र के दौरान 4 अगस्त 2016 को समिति के सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया। इसके साथ ही वे खेल जगत के इस प्रतिष्ठित पद को हासिल करने वाली भारत की पहली महिला बन गईं। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

रियो ओलंपिक 2016 में भारतीय दल के फ्लैग बियरर कौन बने ?
A. दीपा कर्माकर
B. अभिनव बिंद्रा
C. विजय कुमार
D. सुशिल कुमार
Answer: B

विस्तार : रियो के मशहूर ‘सांबा' नृत्य के साथ ब्राजील के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 31वें ओलंपिक खेलों की आधिकारिक शुरुआत 5 अगस्त 2016 को हो गयी जिसमें रंगारंग कार्यक्रमों के जरिये दुनिया के लिये सबसे बडे संकट बन रहे ग्लोबल वार्मिंग (विश्व भर के तापमान में वृद्धि) को लेकर संक्षिप्त लेकिन दमदार संदेश दिया गया। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment