करेंट अफेयर्स 17 अगस्त 2016

करेंट अफेयर्स, समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (Current Affairs Quiz in Hindi for 17 August 2016):  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स 17 अगस्त 2016 (Current Affairs in Hindi, 17 अगस्त 2016): 
डुओ (Duo), जो एक विडियो कॉलिंग एप्प है, किस कंपनी ने शुरू की है ?
A. माइक्रोसॉफ्ट
B. गूगल
C. ट्विटर
D. फेसबुक
Answer: B
विस्तार: गूगल ने 16 अगस्त 2016 को अपने नए वीडियो कॉलिंग एप्प गूगल “डुओ” (“Duo”) को लाँच कर दिया। माना जा रहा है कि गूगल ये एप वीडियो कॉल करने के अन्य विकल्पों यानी एपल के फ़ेस टाइम, माइक्रोसोफ्ट के स्काइप और फ़ेसबुक के मैसेंजर को टक्कर देने के लिए लाया है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

15 अगस्त को जारी वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत का क्या स्थान क्या है?
A. 36वाँ
B. 86वाँ
C. 66वाँ
D. 77वाँ
Answer: C
विस्तार: भारत ने वर्ष 2016 के वैश्विक नवाचार सूचकांक (Global Innovation Index ) में पिछले वर्ष (2015) के मुकाबले 16 स्थानों की बड़ी छलांग लगाते हुए इस वर्ष की उक्त सूची में 66वाँ स्थान हासिल किया। पिछले साल भारत का स्थान 81वाँ था। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

निम्न में से किसको हाल ही में मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया?
A. जगदीश मुखी
B. नजमा हेपतुल्ला
C. वी.पी. सिंह बदनोर
D. बनवारीलाल पुरोहित
Answer: B
विस्तार: राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को 3 नए राज्यपाल एवम 1 राज्यपाल की नियुक्तियां कर दी हैं। इनमें श्री बनवारीलाल पुरोहित की असम के राज्यपाल के पद पर, डॉ नजमा ए हेपतुल्ला की मणिपुर की राज्यपाल के पद पर, श्री वी.पी. सिंह बदनोर की पंजाब के राज्यपाल के पद पर एवं प्रो जगदीश मुखी की नियुक्ति अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्‍यपाल के पद पर की गई है। अधिक विस्तार से पढ़ें SAMANYA GYAN एप्प पर 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment