करेंट अफेयर्स 7, 8 सितंबर 2016

करेंट अफेयर्स, समसामयिकी प्रश्नोत्तरी (Current Affairs in Hindi for 7, 8  September 2016):  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 7, 8  सितंबर 2016 
सितंबर 2016 में भारत ने किस देश के साथ संयुक्त अभ्यास ‘प्रबल दोस्तकी-16’ किया है ?
A. अमेरीका 
B. अफगानिस्तान 
C. कजाखस्तान
D. नेपाल
Answer: C 
विस्तार : भारत-कजाखस्तान संबंधों को मजबूत बनाने के भारत के प्रयास के रूप में भारत और कजाखस्तान की सेना संयुक्त रूप से ‘प्रबल दोस्तकी-16’ अभ्यास कर रही हैं। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

7 सितंबर 2016 को पैरालिंपिक खेल 2016 कहाँ शुरू हुए हैं ?
A. जापान 
B. ब्राज़ील 
C. चीन 
D. अमेरीका 
Answer: B 
विस्तार : वर्ष 2016 के रियो पैरालिंपिक खेल ब्राज़ील में 7 सितंबर को शुरू हुए जिसमें 4000 से ज्यादा पैराएथलीट हिस्सा ले रहे हैं। ये खेल 7-18 सितंबर तक ब्राज़ील के रियो में आयोजित होंगे। पैरालिंपिक गेम्स की शुरूआत 1960 में रोम में हुई थी। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

वर्ष 2016 के आसियान शिखर सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया गया? 
A. रियो डी जेनेरियो (ब्राज़ील)
B. वियनतियाने (लाओस)
C. दिल्ली (भारत)
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: B 
विस्तार : दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान (ASEAN) का वर्ष 2016 का शिखर सम्मेलन 6 से 8 सितम्बर 2016 के बीच लाओस (Laos) की राजधानी वियनतियाने (Vientiane) में आयोजित किया गया। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
A. राजेश जैन
B. आनंद देशपांडे
C. जे.सत्यनारायण
D. नितिन पाई 
Answer: C
विस्तार : सेवानिवृत्त आईएएएस अधिकारी जे.सत्यनारायण को 8 सितंबर को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूआईडीएआई आधार कार्ड जारी करता है। संचार एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जे.सत्यनारायण को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विस्तार से पढ़ें सामान्य-ज्ञान एप्प परhttp://tinyurl.com/HindiGK



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment