करेंट अफेयर्स 26 से 30 नवंबर 2016

करेंट अफेयर्स 26 से 30 नवंबर 2016प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26 से 30 नवंबर 2016 
प्रो. जॉर्ज यिओ ने 25 नवम्बर 2016 को किस विश्वविद्यालय के कुलपति पद से इस्तीफा दिया है ? A. दिल्ली विश्वविद्यालय B. नालंदा विश्वविद्यालय C. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय D. राजस्थान विश्वविद्यालय Answer: B विस्तार: प्रो. जॉर्ज यिओ (Prof. George Yeo), जो कि बिहार के राजगीर (Rajgir) में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति थे, ने एकाएक 25 नवम्बर 2016 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति को कड़े शब्दों में भेजे गए अपने त्यागपत्र में प्रो. जॉर्ज यिओ ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय के गवर्निंग बोर्ड को भंग करने के सरकार के निर्णय से उन्हें बेहद आश्चर्य हुआ है। प्रो. यिओ नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन के बाद विश्वविद्यालय के दूसरे कुलपति हैं। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK क्यूबा के किस क्रांतिकारी नेता और पूर्व राष्ट्रपति का 26 नवम्बर 2016 को निधन हो गया? A. अल्बर्ट फ्रैंक B. फिदेल कास्त्रो C. राउल कास्त्रो D. अमेन कास्त्रो Answer: B विस्तार: क्यूबा के महान क्रांतिकारी और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो (Fidel Castro) का 90 वर्ष की उम्र में राजधानी हवाना में निधन हो गया। क्यूबा में मौजूदा राष्ट्रपति एवं फिदेल के भाई राउल कास्त्रो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। फिदेल अप्रैल महीने से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे थे। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK किस राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू करने का फैसला किया? A. बिहार सरकार B. झारखंड सरकार C. हरियाणा सरकार D. राजस्थान सरकार Answer: D विस्तार: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी को भरपेट भोजन कराने के लिए अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरु की है। वसुंधरा राजे की पहल पर सरकार अन्नपूर्णा रसोई योजना राज्य में लागू कर रही है जिसके तहत 12 जिलों मे 8 रुपये में भरपेट खाना और सुबह 5 रुपये में भरपूर नाश्ता दिया जायेगा।CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13वाँ विश्व रोबोट ऑलम्पियाड 27 नवम्बर 2016 को किस स्थान पर हुआ? A. लखनऊ B. नवी मुम्बई C. ग्रेटर नोएडा D. नई दिल्ली Answer: C विस्तार: 13वाँ विश्व रोबोट ऑलम्पियाड 26 व 27 नवम्बर 2016 को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में आयोजित किया गया तथा यह इस इवेंट का भारत में पहला आयोजन था। इस ऑलम्पियाड को राष्ट्रीय विज्ञान म्यूज़ियम परिषद (National Council of Science Museums – NCSM) द्वारा इण्डिया स्टेम फाउण्डेशन (ISF) के सहयोग से ग्रेटर नोएडा में चल रहे इण्डिया एक्स्पो मार्ट (India Expo Mart) में आयोजित किया गया। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK देश का पहला डीजिटल गांव अकोदरा निम्न में से किस राज्य में स्थित हैं? A. बिहार B. झारखंड C. गुजरात D. पंजाब Answer: C विस्तार: गुजरात के सबरकांत जिले का अकोदरा गांव, देश का पहला डिजि‍टल गांव है। इस गांव की आबादी 1,191 लोगों की है और यहां कुल 250 घर हैं। यहां के लोग सभी कार्यों के लिए कैशलेस सिस्‍टम का उपयोग करते हैं। इस गांव को ICICI बैंक ने डिजिटल विलेज प्रोजेक्‍ट के तहत 2015 में एडोप्‍ट किया था। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK हाल ही में किस राज्य में एशिया का पहला साइकिल हाईवे खुला है? A. बिहार B. झारखंड C. उत्तर प्रदेश D. गुजरात Answer: C विस्तार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 27 नवम्बर को देश एवम एशिया के पहले साइकिल हाईवे का उद्घाटन किया। यह आगरा से इटावा तक बना है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK भारत की अर्थव्यवस्था को “कैशलेस अर्थव्यवस्था” में तब्दील करने के लिए बनाई समिति के अध्यक्ष कौन है? A. अरुण जेटली B. नरेंद्र मोदी C. अमिताभ कांत D. अनुपम खेर Answer: C विस्तार: नीति आयोग (NITI Aayog) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत (Amitabh Kant) को उस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिसका गठन नवम्बर 2016 के दौरान केन्द्र सरकार ने किया है और जिसे देश की अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे कैशलेस अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने के लिए उपयुक्त उपाय सुझाने का काम सौंपा गया है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK पाकिस्तानी थलसेना के नए प्रमुख का क्या नाम है ? A. कमर जावेद बाजवा B. नदीम शरीफ C. रशीद बाजवा D. अकरम शेख Answer: A विस्तार: जनरल कमर जावेद बाजवा (Gen. Qamar Javed Bajwa) 29 नवम्बर 2016 को पाकिस्तानी थलसेना के 16वें प्रमुख बन गए। उन्होंने जनरल रहील शरीफ (Gen. Raheel Sharif) का स्थान लिया जिन्हें पाकिस्तान में अत्याधिक लोकप्रियता हासिल है। CHECK More at सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment