करेंट अफेयर्स 26 से 31 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 26 से 31 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 26 से 31 दिसंबर 2016 
भारत ने 26 दिसम्बर 2016 को किस लम्बी दूरी तक मार करने वाली परमाणु क्षमता से सम्पन्न मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
A. नाग-5
B. पृथ्वी-5
C. अग्नि-5
D. अग्नि-6
Answer: C
विस्तार: अग्नि-5 (Agni-5) भारत की अब तक की सबसे शक्तिशाली परमाणु क्षमता से सम्पन्न मिसाइल है जिसका सफल परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 26 दिसम्बर 2016 को ओडीशा के तट पर स्थित कलाम द्वीप से किया गया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ज्ञानपीठ पुरस्कार 2016 के विजेता कौन हैं?
A. रघुवीर चौधरी
B. शंख घोष
C. जी शंकर कुरूप
D. नासिरा शर्मा
Answer: B
विस्तार: ज्ञानपीठ पुरस्कार वर्ष 2016 में आधुनिक बांग्ला साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित बांग्ला कवि शंख घोष को दिया जायेगा। देश के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान के रूप में विख्यात ज्ञानपीठ पुरस्कार का वर्ष 2016 का सम्मान सुप्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार शंखा घोष को प्रदान किया जायेगा। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य ने हाल ही में उच्च न्यायिक सेवा भर्ती में 50% आरक्षण को मंजूरी दी है ?
A. राजस्थान
B. बिहार
C. गुजरात
D. मध्यप्रदेश
Answer: B
बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने बिहार उच्च न्यायिक सेवा जिला न्यायधीश (प्रवेश बिंदू) और बिहार असैनिक सेवा (न्याय शाखा) भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को 27 दिसम्बर को मंजूरी प्रदान कर दी है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौन सा राज्य वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा?
A. राजस्थान
B. दिल्ली
C. मेघालय
D. गुजरात
Answer: C
विस्तार: देश के पूर्वोत्तर में स्थित राज्य मेघालय वर्ष 2022 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। यह घोषणा 27 दिसम्बर 2016 को चेन्नई में हुई भारतीय ऑलम्पिक संघ (IOA) की बैठक में की गई। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसम्बर को USSD-आधारित कौनसी मोबाइल एप्प का शुभारम्भ किया है ?
A. मोबीकैश (MobiCash)
B. भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM)
C. प्राण
D. डिजीकैश
Answer: B
विस्तार: भारत इंटरफेस फॉर मनी (Bharat Interface for Money – BHIM) केन्द्र सरकार द्वारा डिज़िटल भुगतान करने के लिए तैयार किया गया बिलकुल नया एप्लीकेशन है जिसे 30 दिसम्बर 2016 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाँच किया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

दिल्ली के नए उप-राज्यपाल कौन है ?
A. किरण बेदी
B. अनिल बैजल
C. विरल आचार्य
D. रजत शर्मा
Answer: B
विस्तार: अनिल बैजल ने दिल्ली के उप राज्यपाल पद की शपथ ली। दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति जी रोहिणी ने अनिल बैजल को राजनिवास में दिल्ली के 20वें राज्यपाल के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 21 से 25 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 21 से 25 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 21 से 25 दिसंबर 2016 
दिसम्बर 2016 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ने हाल ही में किस देश को पीछे छोड़कर विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है?
A. जापान
B. ब्राज़ील
C. ग्रेट ब्रिटेन
D. चीन
Answer: C
विस्तार: एक बड़ी उपलब्धि के अंतर्गत भारत अपने पूर्व औपनिवेशिक स्वामी ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) को पछाड़कर विश्व की छठवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। पिछले 150 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किस लेखक को वर्ष 2016 के लिए हिंदी भाषा हेतु साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
A. जेरी पिंटो
B. गीता उपाध्याय
C. छत्रपाल
D. नासिरा शर्मा
Answer: D
विस्तार: साहित्य अकादमी ने 21 दिसम्बर 2016 को 24 भारतीय भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की। हिंदी में इस वर्ष साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रसिद्ध लेखिका नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास 'परिजात' के लिए दिया जाएगा। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वर्ष 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने वाले खिलाडी का क्या नाम है ?
A. महेंद्रसिंह धोनी
B. रोहित शर्मा
C. आशीष नेहरा
D. रविचन्द्रन आश्विन
Answer: D
विस्तार: भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचन्द्रन आश्विन को 22 दिसम्बर 2016 को वर्ष 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC Cricketer of the Year) घोषित कर दिया गया। इस पुरस्कार को जीतने के कारण उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी प्रदान की जायेगी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

तमिलनाडु सरकार ने 21 दिसम्बर को किसे नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है?
A. रविचन्द्रदन कुमार
B. अनिल बैजल
C. विरल आचार्य
D. गिरिजा वैद्यनाथन
Answer: D
विस्तार: तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. राममोहन राव के यहां आयकर छापे के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया और अतिरिक्त मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन को 21 दिसम्बर को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य की जेल में दिसम्बर 2016 में बंद कैदियों के लिए टेलीफोन की सुविधा शुरू की गई है?
A. उत्तर प्रदेश
B. पंजाब
C. गुजरात
D. राजस्थान
Answer: A
विस्तार: जेल में बंद कैदियों की जेल से अपने परिजनों से टेलीफोन पर बात करने की सुविधा शुरू हो गयी है और पहले कैदी ने अपनी मां से बात भी की। कुछ दिन पहले इसके लिये जिला जेल में दो पीसीओ खोले गये थे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 16 से 20 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 16 से 20 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 16 से 20 दिसंबर 2016 
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. रंजीत सिंह 
B. वी.के. शर्मा
C. विजय वर्मा 
D. रजत शर्मा 
Answer: B 
विस्तार: केन्द्र सरकार ने 14 दिसम्बर 2016 को वी.के. शर्मा (V.K. Sharma) को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया अध्यक्ष (Chairman) नियुक्त कर दिया। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। वे नवम्बर 213 से LIC में प्रबन्ध निदेशक (MD) का पद संभाले हुए थे। इस नियुक्ति के साथ वी.के शर्मा ने सितम्बर 2016 में सेवानिवृत्त हुए एस.के. रॉय का स्थान लिया। वैसे शर्मा तभी से अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे 1981 में एक डायरेक्ट अधिकारी के रूप में LIC में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुख्य कार्यकारी तथा LIC की दक्षिण जोन के प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभाई है। उल्लेखनीय है कि LIC देश का सबसे बड़ा वित्तीय प्रतिष्ठान है तथा वर्तमान में लगभग 22 ट्रिलियन रुपए (रु. 22,00,000 करोड़) की परिसम्पत्तियों का प्रबन्धन करता है। इतनी परिसम्पत्तियाँ भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 15% से अधिक हैं।

निम्न में से किस बैंक ने हाल ही में मोबीकैश मोबाइल वॉलेट लांच किया?
A. ICICI बैंक 
B. HDFC बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. भारतीय स्टेट बैंक
Answer: D
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के मोबीकैश मोबाइल वॉलेट को 17 दिसम्बर 2016 को लांच किया। इस सेवा का शुभारंभ करते हुए, वित्त मंत्री ने र्ट और फीचर फोन के लिए मोबाइल वॉलेट लाने के लिए एसबीआई और बीएसएनएल की व्यापक दृष्टि की सराहना करी। 

निम्नलिखित में से किस टीम ने वर्ष 2016 का जूनियर विश्व कप हॉकी ख़िताब जीता?
A. भारत
B. ऑस्ट्रेलिया
C. बेल्जियम
D. स्पेन
Answer: A
भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप 2016 जीत लिया है। लखनऊ के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर दूसरी बार इस खिताब पर कब्जार कर लिया। भारत के दो गोल के जवाब में बेल्जियम मात्र एक गोल ही दाग पाया। भारत के लिए खेल के सातवें मिनट में गुरजंत सिंह ने पहला गोल किया। सिमरनजीत सिंह ने खेल के 23वें मिनट में दूसरा गोल किया।आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेल्जियम के लिए एकमात्र गोल फेब्रिस वान बोकरिज ने किया। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप को जीतकर भारत 15 साल बाद फिर बना चैंपियन। पीएम मोदी ने जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भारतीय हॉकी के बेहतर भविष्य का संकेत है।

17 दिसम्बर 2016 को किसे भारत के खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया? 
A. बी एस धनोआ
B. अनिल धस्माना 
C. राजीव जैन 
D. बिपिन रावत
Answer: C
विस्तार: झारखण्ड काडर के IPS अधिकारी राजीव जैन (Rajiv Jain) खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau) के अगले प्रमुख होंगे। वे वर्तमान में ब्यूरो के विशेष निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे दिनेश्वर शर्मा (Dineshwar Sharma) का स्थान लेंगे जो 31 दिसम्बर 2016 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राष्ट्रपति पुलिस पदक विजेता राजीव जैन ने कश्मीर समेत तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर IB की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वे पूर्ववर्ती राजग (NDA) सरकार के समय कश्मीर के मुद्दे पर के.सी. पंत के नेतृत्व में चर्चा कर रहे वार्ताकार दल (interlocutor group) के सलाहकार थे। इस दल ने शब्बीर शाह जैसे चरमपंथी नेताओं से वार्ता की थी।

निम्नलिखित में से किसे नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया?
A. बी एस धनोआ
B. अनिल धस्माना 
C. राजीव जैन 
D. बिपिन रावत
Answer: D
ले. जनरल बिपिन रावत (Lt. General Bipin Rawat) भारतीय थलसेना के 26वें प्रमुख होंगे। 17 दिसम्बर 2016 को उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। वे 1 जनवरी 2017 को अपना पद संभालेंगे तथा सेवानिवृत्त हो रहे जनरल दलबीर सिंह सुहाग (Gen. Dalbir Singh Suhag) का स्थान लेंगे। ले. जनरल रावत वर्तमान में उप-थलसेनाध्यक्ष हैं। उन्हें 11वीं गोरखा राइफल्स की पाँचवीं बटालियन के माध्यम से भारतीय सेना का अधिकारी बनाया गया था।

अनुपम मिश्र जिनका 19 दिसम्बर को निधन हुआ है, वे एक प्रसिद्ध ----- थे ?
A. खिलाडी 
B. पर्यावरणविद् 
C. वैज्ञानिक 
D. इंजीनियर 
Answer: B 

प्रसिद्ध पर्यावरणविद, जल संरक्षण कार्यकर्ता और गांधीवादी अनुपम मिश्र का सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वे 68 साल के थे। मिश्र पिछले कुछ साल से कैंसर से पीड़ित थे। मिश्र को पर्यावरण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1996 में इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1993 में आई उनकी किताब ‘आज भी खरे हैं तालाब’ और 1995 में आई पुस्तक ‘राजस्थान की रजत बूंदें’ उनकी चर्चित किताबें हैं। अनुपम मिश्र का जन्म 1948 में महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। 1969 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करके वो दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़ गए थे। मिश्र पर्यावरण और जल संरक्षण के पारंपरिक तरीकों को बचाने पर जोर देते थे।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

भारत-मालदीव संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास 'ईकुवेरिन' 15 से 28 दिसम्‍बर तक

भारत-मालदीव का संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास 'ईकुवेरिन' 15 से 28 दिसम्‍बर 2016 तक मालदीव के लामु एटौल के कधढू में आयोजित किया जायेगा। यह अभ्‍यास भारतीय सेना एवं मालदीव राष्‍ट्रीय रक्षा बल के बीच 14 दिवसीय प्‍लाटून स्‍तरीय संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास है जिसका आयोजन वार्षिक आधार पर किया जाता है। इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य दोनों देशों की सेनाओं के बीच अंत: पारस्‍परिकता बढ़ाने के विचार से जलस्‍थलचर एवं अराजकता/आतंकरोधी संचालनों पर विशेष जोर के साथ सैन्‍य प्रशिक्षण का संचालन करना है। प्‍लाटून की टुकडि़यों में बिहार रेजीमेंट के जवान तथा इतनी ही संख्‍या में मालदीव राष्‍ट्रीय रक्षा बल के जवान शामिल रहते हैं। इस अभ्‍यास का पिछला संस्‍करण भारत में केरल के त्रिवेन्‍द्रम में आयोजित किया गया था।

करेंट अफेयर्स 11 से 15 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 11 से 15 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 11 से 15 दिसंबर 2016 
चेन्नई सहित दक्षिण भारत में 12 फ़रवरी को किस चक्रवात से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया था?
A. वरदाह
B. नीलोफर 
C. टेकून 
D. नादा 
Answer: A 
विस्तार: “वरदा” (‘Vardah’) उस चक्रवाती तूफान को दिया गया नाम है जिसने 12 दिसम्बर 2016 को उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आन्ध्र प्रदेश के रास्ते भारतीय मुख्य भूमि में प्रवेश किया। यह चक्रवाती तूफान लगभग 5 दिन पूर्व दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव के क्षेत्र (depression) के रूप में शुरू हुआ था। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश ने 11 दिसम्बर 2016 को दुनिया की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग को सामान्य यातायात के लिए शुरू कर दिया है?
A. अमेरिका 
B. भारत 
C. स्विट्ज़रलैण्ड
D. कनाडा 
Answer: C 
विस्तार: गोट्टहार्ड बेस टनल (GBT) स्विट्ज़रलैण्ड (Switzerland) की आल्प्स (Alps) पर्वतमाला में स्थित है तथा यह ज़्यूरिख (Zurich) को लुगानो (Lugano) से जोड़ती है। इस सुरंग को बनाने में 17 वर्ष लगे जबकि लगभग 12 अरब स्विस फ्रैंक का खर्च आया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

12 दिसम्बर 2016 को बिल इंग्लिश ने किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली?
A. अमेरिका 
B. फ्रांस 
C. न्यूज़ीलैण्ड
D. जॉर्डन 
Answer: C 
विस्तार: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पद से पिछले सप्ताह जॉन की द्वारा इस्तीफा देने की चौंका देने वाली घोषणा किए जाने के बाद बिल इंग्लिश ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में 12 दिसम्बर को शपथ ली। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

विश्व बिलियडर्स चैंपियनशिप 2016 किसने जीती है ?
A. जीव मिल्खा 
B. पीटर गिलक्रिस्ट
C. अर्जुन अटवाल 
D. पंकज आडवाणी
Answer: D 
दिग्गज क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने 11वीं विश्व बिलियडर्स चैंपियनशिप जीत ली है। पंकज ने फाइनल में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराने में सफलता पाई। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

एंटोनियो गुटेरेस ने 13 दिसम्बर संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ ली, वे किस देश से हैं?
A. जापान 
B. पुर्तगाल
C. फ्रांस 
D. मैक्सिको 
Answer: B 

पुर्तगाल के 67 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस ने 13 दिसम्बर 2016 को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ ली। गुटेरेस एक जनवरी से संयुक्त राष्ट्र की कमान संभालेंगे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 6 से 10 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 6 से 10 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 6 से 10 दिसंबर 2016 
जयललिता के निधन के बाद 6 दिसम्बर को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री किसे बनाया गया?
A. ओ. पन्नीरसेल्वम
B. वी के शशिकला
C. के एल कालेतकर
D. पी एच पांडियन
Answer: A 
विस्तार: अन्नाद्रमुक (AIADMK) के वरिष्ठ नेता ओ. पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam) 6 दिसम्बर 2016 को तमिलनाडु के 20वें मुख्यमंत्री बन गए। उन्हें जयललिता के निधन के कुछ ही समय बाद मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसकी घोषणा केन्द्र सरकार ने की है?
A. जस्टिस जे.एस. खेहर
B. जस्टिस आदेश कुमार 
C. जस्टिस एलेना कागर
D. जस्टिस आर.एम. लोढा 
Answer: A 
विस्तार: जस्टिस जगदीश सिंह केहर भारत के अगले मुख्य न्यायााधीश होंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उन्हें 4 जनवरी को शपथ दिलाएंगे। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ISRO ने 7 दिसम्बर 2016 को कौनसा उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपण प्रक्षेपित किया है?
A. Resourcesat-2A
B. PLSV-22 
C. Resourcesat-22
D. COMBAT-2A
Answer: A 
विस्तार: “रिसोर्ससैट-2A” (Resourcesat-2A) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के उस नवीनतम दूरसंवेदी उपग्रह का नाम है जिसे 7 दिसम्बर 2016 को आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) स्थित सतीश धवन प्रक्षेपण केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्नलिखित में से किसे टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर-2016 चुना गया?
A. नरेंद्र मोदी
B. डोनाल्ड ट्रम्प
C. हिलेरी क्लिंटन
D. ब्लादिमीर पुतिन
Answer: B 
विस्तार: अमेरिका के नामित-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump को “टाइम” पत्रिका ने अपना वर्ष 2016 का “पर्सन ऑफ द ईयर” (‘Person of the Year’) चुना है। यह घोषणा 6 दिसम्बर 2016 को एनबीसी (NBC) पर प्रसारित कार्यक्रम टुडे में की गई। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एस.पी. त्यागी को किस मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में 9 दिसम्बर 2016 को गिरफ्तार कर लिया गया?
A. व्यापम घोटाला 
B. ताबूत घोटाला 
C. ऑगस्टावेस्ट्लैण्ड घोटाला
D. 4G घोटाला 
Answer: C 
विस्तार: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल (सेवानिवृत्त) एस.पी. त्यागी को 9 दिसम्बर 2016 को गिरफ्तार कर लिया गया। उनका नाम 3,600 करोड़ रुपए के ऑगस्टावेस्ट्लैण्ड वीवीआईपी हैलीकॉप्टर सौदे में अनियमितता बरतने के चलते पिछले काफी समय से चर्चा में था। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

देश में डिज़िटल लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा दिसम्बर 2016 के दौरान शुरू किए गए नए टी.वी. चैनल का क्या नाम है?
A. मोबी-कैश 
B. डिज़िशाला
C. ई-शाला
D. दूरदर्शन शाला 
Answer: B 
विस्तार: इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय (MeitY) ने दिसम्बर 2016 के दौरान एक नया 24-घण्टे प्रसारण करने वाला टी.वी. चैनल शुरू किया जिसका मुख्य उद्देश्य देश के आम-जन को डिज़िटल लेन-देन से सम्बन्धित शिक्षा देकर उन्हें इसमें सक्षम बनाकर देश को डिज़िटल अर्थव्यवस्था की दिशा में ले जाना है। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कहाँ किया गया?
A. दिल्ली 
B. वाराणशी 
C. आगरा 
D. कुरुक्षेत्र
Answer: D 

हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र में 6  से 10 दिसंबर तक प्रथम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जिसमें 18,000 विद्यार्थियों द्वारा एक साथ 'अष्ठदश श्लोकी गीता' का उच्चारण कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी छह दिसंबर को इस महोत्सव का उद्घाटन किया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

करेंट अफेयर्स 1 से 5 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 1 से 5 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 1 से 5 दिसंबर 2016 
A. जर्मनी 
B. अमेरिका
C. फ्रांस
D. जापान 
Answer: B
विस्तार: भारत ने अमेरिका के साथ 145 M777 हॉवित्जर तोप खरीदने की डील की है. 5 हजार करोड़ की इस डील से भारत की थलसेना को सीमा पर एक मजबूत प्रहरी और योद्धा मिल सकेगा। भारत-चीन की सीमा पर अमेरिका की हॉवित्जर तोपें दुश्मन का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये तैनात की जाएंगी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

गोवा में सम्पन्न अंतराराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2016 में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार मिला है?
A. पिंक 
B. डॉटर
C. पिता 
D. गर्ल इन येलो बूट 
Answer: B 
विस्तार: गोवा में हाल में सम्पन्न अंतराराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2016 में ईरान की फिल्म 'डॉटर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार मिला। बाहुबली फिल्म के निर्देशक एस एस राजमौली समारोह के मुख्य अतिथि थे।   रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किसे 1 दिसंबर 2016 को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया गया है?
A. मलखम्भ 
B. कबड्डी 
C. योग
D. तैराकी 
Answer: C 

विस्तार: भारत ने दुनिया भर में प्रतिष्ठित यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में योग को शामिल करवाने में सफलता हासिल की है। 1 दिसम्बर 2016 को विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को की इस सूची में योग के शामिल होने की जानकारी दी।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

समसामयिकी दिसम्बर 2016 | Current Affairs in Hindi December 2016

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi December 2016 in Hindi) 1 से 31 दिसम्बर 2016 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) दिसंबर 2016 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 दिसंबर 2016: