करेंट अफेयर्स 16 से 20 दिसंबर 2016

करेंट अफेयर्स 16 से 20 दिसंबर 2016, प्रश्नोत्तरी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2016  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 16 से 20 दिसंबर 2016 
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
A. रंजीत सिंह 
B. वी.के. शर्मा
C. विजय वर्मा 
D. रजत शर्मा 
Answer: B 
विस्तार: केन्द्र सरकार ने 14 दिसम्बर 2016 को वी.के. शर्मा (V.K. Sharma) को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का नया अध्यक्ष (Chairman) नियुक्त कर दिया। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। वे नवम्बर 213 से LIC में प्रबन्ध निदेशक (MD) का पद संभाले हुए थे। इस नियुक्ति के साथ वी.के शर्मा ने सितम्बर 2016 में सेवानिवृत्त हुए एस.के. रॉय का स्थान लिया। वैसे शर्मा तभी से अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वे 1981 में एक डायरेक्ट अधिकारी के रूप में LIC में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के मुख्य कार्यकारी तथा LIC की दक्षिण जोन के प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभाई है। उल्लेखनीय है कि LIC देश का सबसे बड़ा वित्तीय प्रतिष्ठान है तथा वर्तमान में लगभग 22 ट्रिलियन रुपए (रु. 22,00,000 करोड़) की परिसम्पत्तियों का प्रबन्धन करता है। इतनी परिसम्पत्तियाँ भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 15% से अधिक हैं।

निम्न में से किस बैंक ने हाल ही में मोबीकैश मोबाइल वॉलेट लांच किया?
A. ICICI बैंक 
B. HDFC बैंक
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. भारतीय स्टेट बैंक
Answer: D
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के मोबीकैश मोबाइल वॉलेट को 17 दिसम्बर 2016 को लांच किया। इस सेवा का शुभारंभ करते हुए, वित्त मंत्री ने र्ट और फीचर फोन के लिए मोबाइल वॉलेट लाने के लिए एसबीआई और बीएसएनएल की व्यापक दृष्टि की सराहना करी। 

निम्नलिखित में से किस टीम ने वर्ष 2016 का जूनियर विश्व कप हॉकी ख़िताब जीता?
A. भारत
B. ऑस्ट्रेलिया
C. बेल्जियम
D. स्पेन
Answer: A
भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप 2016 जीत लिया है। लखनऊ के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारत ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर दूसरी बार इस खिताब पर कब्जार कर लिया। भारत के दो गोल के जवाब में बेल्जियम मात्र एक गोल ही दाग पाया। भारत के लिए खेल के सातवें मिनट में गुरजंत सिंह ने पहला गोल किया। सिमरनजीत सिंह ने खेल के 23वें मिनट में दूसरा गोल किया।आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेल्जियम के लिए एकमात्र गोल फेब्रिस वान बोकरिज ने किया। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप को जीतकर भारत 15 साल बाद फिर बना चैंपियन। पीएम मोदी ने जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भारतीय हॉकी के बेहतर भविष्य का संकेत है।

17 दिसम्बर 2016 को किसे भारत के खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया? 
A. बी एस धनोआ
B. अनिल धस्माना 
C. राजीव जैन 
D. बिपिन रावत
Answer: C
विस्तार: झारखण्ड काडर के IPS अधिकारी राजीव जैन (Rajiv Jain) खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau) के अगले प्रमुख होंगे। वे वर्तमान में ब्यूरो के विशेष निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे दिनेश्वर शर्मा (Dineshwar Sharma) का स्थान लेंगे जो 31 दिसम्बर 2016 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राष्ट्रपति पुलिस पदक विजेता राजीव जैन ने कश्मीर समेत तमाम महत्वपूर्ण स्थानों पर IB की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वे पूर्ववर्ती राजग (NDA) सरकार के समय कश्मीर के मुद्दे पर के.सी. पंत के नेतृत्व में चर्चा कर रहे वार्ताकार दल (interlocutor group) के सलाहकार थे। इस दल ने शब्बीर शाह जैसे चरमपंथी नेताओं से वार्ता की थी।

निम्नलिखित में से किसे नया थल सेना प्रमुख नियुक्त किया गया?
A. बी एस धनोआ
B. अनिल धस्माना 
C. राजीव जैन 
D. बिपिन रावत
Answer: D
ले. जनरल बिपिन रावत (Lt. General Bipin Rawat) भारतीय थलसेना के 26वें प्रमुख होंगे। 17 दिसम्बर 2016 को उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। वे 1 जनवरी 2017 को अपना पद संभालेंगे तथा सेवानिवृत्त हो रहे जनरल दलबीर सिंह सुहाग (Gen. Dalbir Singh Suhag) का स्थान लेंगे। ले. जनरल रावत वर्तमान में उप-थलसेनाध्यक्ष हैं। उन्हें 11वीं गोरखा राइफल्स की पाँचवीं बटालियन के माध्यम से भारतीय सेना का अधिकारी बनाया गया था।

अनुपम मिश्र जिनका 19 दिसम्बर को निधन हुआ है, वे एक प्रसिद्ध ----- थे ?
A. खिलाडी 
B. पर्यावरणविद् 
C. वैज्ञानिक 
D. इंजीनियर 
Answer: B 

प्रसिद्ध पर्यावरणविद, जल संरक्षण कार्यकर्ता और गांधीवादी अनुपम मिश्र का सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वे 68 साल के थे। मिश्र पिछले कुछ साल से कैंसर से पीड़ित थे। मिश्र को पर्यावरण क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1996 में इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1993 में आई उनकी किताब ‘आज भी खरे हैं तालाब’ और 1995 में आई पुस्तक ‘राजस्थान की रजत बूंदें’ उनकी चर्चित किताबें हैं। अनुपम मिश्र का जन्म 1948 में महाराष्ट्र के वर्धा में हुआ था। 1969 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करके वो दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान से जुड़ गए थे। मिश्र पर्यावरण और जल संरक्षण के पारंपरिक तरीकों को बचाने पर जोर देते थे।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment