16 से 20 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

16 से 20 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 से 20 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
विकास स्वरूप को 16 फरवरी 2017 को किस देश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
A. जापान 
B. अमेरीका 
C. कनाडा
D. रूस 
Answer: C 
विस्तार: विस्तार: विकास स्वरूप, जोकि 1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का पद अप्रैल 2015 से संभाले हुए थे, जब भारत की विदेश नीति की दिशा में एक बड़ा परिवर्तन होना शुरू हुआ था।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

किस देश में हिंदू मैरेज बिल को पास कर दिया गया है?
A. इराक
B. ईरान
C. पाकिस्तान
D. तेहरान 
Answer: C 
विस्तार: पाकिस्तान में हिंदू मैरिज बिल को पास कर दिया गया है। 18 फ़रवरी को को हिंदू मैरेज बिल को सीनेट ने पास कर दिया। इसे नेशनल एसेंबली द्वारा 26 सिंतबर 2015 को ही पास किया जा चुका है। अब अगले हफ्ते इसे राष्ट्रपति की सहमति मिलने के बाद कानून बना दिया जाएगा। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

10वीं वस्तु और सेवाकर (GST) परिषद की बैठक का आयोजन 18 फ़रवरी को कहाँ किया गया?
A. दिल्ली 
B. जयपुर 
C. उदयपुर 
D. मुम्बई 
Answer: C 
विस्तार : 10वीं वस्तु और सेवाकर (GST) परिषद की बैठक का आयोजन 18 फ़रवरी 2017 को राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित की गयी। इसमें जीएसटी में मुआवजे से संबंधित बिल के प्रारुप को जीएसटी परिषद की मंजूरी मिल गई है।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

किस कम्पनी ने 20 फरवरी 2017 को भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी बाय-बैक योजना की घोषणा की है ?
A. इनफ़ोसिस 
B. टीसीएस
C. रिलायंस इंडस्ट्रीज 
D. बिरला ग्रुप 
Answer: B 

विस्तार: भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़ (TCS) ने अपने शेयरधारकों को 20 फरवरी 2017 को एक बड़ा तोहफा देते हुए 16,000 करोड़ रुपए की बाय-बैक योजना की घोषणा कर दी।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment