7, 8 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

7, 8 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
7, 8 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारतीय मूल के किस ब्रिटिश मूर्तिकार को इज़राइली सरकार ने प्रतिष्ठित पुरस्कार जेनेसिस पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है?
A. अनीश कपूर
B. रजनीश कपूर
C. देबाशीष सेन 
D. रणजीत भल्ला 
Answer: A 
विस्तार: यहूदी मूल्यों का सम्मान करने के लिए 62-वर्षीय मूर्तिकार (sculptor) अनीश कपूर (Anish Kapoor) को वर्ष 2017 का जेनेसिस पुरस्कार (Genesis Prize) प्रदान किया जायेगा। 1 मिलियन डॉलर ($1 million) मूल्य का यह पुरस्कार इज़राइली सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है तथा इसे बहुधा “इज़राइली नोबेल पुरस्कार” के नाम से भी जाना जाता है।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

उच्चतम न्यायालय ने 6 फ़रवरी को किस समूह की 40 हजार करोड़ की संपंत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है ?
A. रिलायंस समूह 
B. सहारा समूह 
C. अडानी समूह 
D. भूषण समूह 
Answer: B 

विस्तार: उच्चतम न्यायालय ने  6 फ़रवरी को सहारा समूह की पुणे में 'एंबी वैली' को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा के निवेशकों के बकाया 14,779 करोड़ रुपए की वसूली को लेकर ये सख्त कदम उठाया है।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


17वीं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किस राज्य में हुआ ?
A. राजस्थान 
B. हरयाणा 
C. केरल 
D. तेलंगाना 
Answer: B
विस्तार : सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 8 फ़रवरी 2017 को हरियाणा के मानेसर में आतंकवाद का मुकाबला करने पर आयोजित की गई 17वीं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत कितने परिवारों को डिजिटली साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है ?
A. पांच करोड़ 
B. छह करोड़
C. दस करोड़
D. तीन करोड़
Answer: B 

विस्तार : केंद्र सरकार ने डिजिटल अर्थव्यवस्था एवं डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए देश के छह करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटली साक्षर बनाने के उद्देश्य से 2351.38 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान को 8 फ़रवरी 2017 को मंजूरी प्रदान कर दी। रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment