9, 10 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

9, 10 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
9, 10 फरवरी 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
उपहार अग्निकांड में सुप्रीम कोर्ट ने 9 फ़रवरी को फ़ैसला दिया है, यह किस राज्य की घटना थी ?
A. राजस्थान 
B. उत्तरप्रदेश 
C. दिल्ली 
D. महाराष्ट्र 
Answer: C 
विस्तार : उपहार सिनेमा अग्निकांड मामले में दोषी गोपाल अंसल को सुप्रीम कोर्ट ने 9 फ़रवरी 2017 को एक साल के कैद की सज़ा सुनाई है। सुप्रीम कोर्ट ने गोपाल अंसल को 4 सप्ताह में आत्म समर्पण करने का आदेश दिया है।   रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसा राज्य देश में PDS को नकदी रहित व्यसवस्था  पर लाने वाला पहला राज्यम बना है ?
A. झारखण्ड 
B. राजस्थान 
C. केरल 
D. गुजरात 
Answer: D 
विस्तार : गुजरात राज्य, देश में PDS को नकदी रहित व्यनवस्थाा पर लाने वाला पहला राज्य  बन गया है। गुजरात सरकार ने अपने 17250 राशन की दुकानों पर आधार के माध्यदम से भुगतान की व्यतवस्थास का संचालन प्रारम्भह किया है।    रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

केंद्र सरकार ने राशन की दुकानों से सस्ता  अनाज प्राप्त करने के किसे अनिवार्य कर दिया है?
A. पैन कार्ड 
B. आधार कार्ड
C. बैंक एटीएम
D. उपरोक्त सभी 
Answer: B

विस्तार : केंद्र सरकार ने रसोई गैस एलपीजी के बाद अब राशन की दुकानों से सब्सिडी वाला सस्ताम अनाज की आपूर्ति पर आधार अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 1.4 लाख करोड़ रुपए की सब्सिडी को सही लोगों तक पहुंचाना है। जिन लोगों के पास आधार नंबर नहीं है उन्हेंे इसका आवेदन करने को 30 जून तक का समय दिया गया है।   रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत में होने वाले फीफा अंडर -17 विश्व कप 2017 के शुभंकर का क्या नाम है?
A. मारियो
B. खेलियो
C. अनुपम
D. खिलेरा
Answer: B
विस्तार : युवा मामले और खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल तथा एआईएफएफ के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल पटेल ने 10 फ़रवरी 2017 को भारत में होने वाले फीफा अंडर -17 विश्व कप के शुभंकर 'खेलियो' का अनावरण किया।  रोजाना सम्पूर्ण सामान्यज्ञान के लिए विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment