11, 12 मई 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 मई 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में भारत के रक्षा सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. संजय मिश्रा 
B. रजनी सिन्हा 
C. संजय मित्रा
D. रजत शर्मा 
Answer: C 
विस्तार: भारत के रक्षा सचिव के रूप में संजय मित्रा को नियुक्त किया गया है। संजय मित्रा पंश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी है। संजय मित्रा इससे पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव के पद पर कार्यरत थे। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
A. मरी ल पेन
B. इमैनुएल मैक्रों
C. मानुऐल वाल्स
D. फ्रांस्वा ओलांद
Answer: B 
विस्तार: फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में एन मार्च (En March!) आंदोलन के नेता इमैनुएल मैक्रों को नियुक्त किया गया है। इमैनुएल मेक्रोन उदार मध्यमार्गी व्यापार समर्थक और यूरोपीय संघ के समर्थक है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस देश में 11 मई को बौद्ध धर्म के 'वेसक दिवस' में भाग लिया?
A. म्यंमार 
B. श्रीलंका 
C. चीन 
D. भारत 
Answer: B 
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई से श्रीलंका के 2 दिन के दौरे पर है, उन्होंने श्रीलंका में मनाए जाने वाले बौद्ध धर्म के एक विशेष उत्सव 'वेसक दिवस' में भाग लिया। उन्होंने भारतीय सहायता से निर्मित एक अस्पताल का उद्घाटन और भारतीय मूल के तमिल समुदाय को संबोधित करते हुए, कुछ अन्य कार्यक्रमों में भाग लिया। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

NHAI मसाला बॉन्ड का 11 मई को किस स्टॉक एक्सचेंज में शुभारंभ हुआ?
A. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
B. लंदन स्टॉक एक्सचेंज
C. न्यूयोर्क स्टॉक एक्सचेंज
D. जापान स्टॉक एक्सचेंज
Answer: B 

विस्तार: केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नौवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 11 मई को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में एनएचएआई (NHAI) मसाला बॉन्ड का शुभारंभ किया। अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में पहुंचे निवेशकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment