29, 30 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

29, 30 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
29, 30 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस राज्य को वैश्विक कौशल विकास शिखर सम्मेलन में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A. गुजरात 
B. बिहार 
C. उत्तराखंड 
D. केरल 
Answer: C 
विस्तार: पेरिस में आयोजित दूसरे वैश्विक कौशल विकास शिखर सम्मेलन में उत्तराखंड को उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया यह सम्मान नवाचार और राज्य के युवाओं के कौशल का विकास करने के लिए आईटी का व्यापक उपयोग के कारण दिया गया है। उत्तराखंड कौशल विकास समिति के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज कुमार पांडे को राज्य की ओर से समारोह के समापन दिवस पर सम्मान प्राप्त हुआ।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

आईसीसी के नए उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा का सम्बन्ध किस देश से है ?
A. भारत 
B. सिंगापुर
C. इंग्लैंड 
D. बांग्लादेश 
Answer: B 
विस्तार: आईसीसी के उपाध्यक्ष के रूप में सिंगापुर क्रिकेट के प्रशासक इमरान ख्वाजा को नियुक्त किया गया है। इनका कार्य अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वैश्विक संस्था में उनका कार्य को संभालना तथा प्रतिनिधित्व करना है। ख्वाजा उस पांच सदस्यीय आईसीसी कार्यदल का हिस्सा थे, जिन्होंने पिछले वर्ष आईसीसी के नए संविधान का निर्माण किया था।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

जीएसटी परिषद ने 30 जून की किस पर टैक्स 12% से 5% किया गया है?
A. मोबाइल 
B. घी 
C. उर्वरक
D. टीवी 
Answer: C 
विस्तार: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) के शुरू होने से पहले 30 जून को जीएसटी काउंसिल ने पहले तय किए गए 12% से उर्वरक पर टैक्स की दर 5%कर दी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली, जो राज्यों के प्रतिनिधियों में शामिल जीएसटी परिषद के प्रमुख हैं, ने कहा कि उर्वरक पर कर की दर को कम करने का निर्णय लिया गया क्योंकि फसल पोषक तत्वों की कीमत बढ़ सकती है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में स्किल इंडिया अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
A. आमिर खान 
B. प्रियंका चोपड़ा
C. दीपिका पादुकोने
D. सलमान खान 
Answer: B 

विस्तार: स्किल इंडिया अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को नियुक्त किया गया है। प्रियंका चोपड़ा इस अभियान के द्वारा युवाओं को प्रेरित करेंगी। इससे पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर रह चुके है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

ममता बनर्जी संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 24 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य के सबसे गरीब और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच के लिए सरकार के कन्याश्री प्रकल्पा कार्यक्रम को मिला। इस वर्ष लोक सेवा समारोह की थीम ‘दी फ्यूचर इज नाऊ: एस्सेलेरेटिंग पब्लिक सर्विस इन्नोवेशन फोर एजेंडा 2030’ है। समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। 63 देशों से 552 परियोजनाओं में से कन्याश्री योजना को प्रथम चुना गया। यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार की सार्वजनिक सेवाओं में नवीनता और उत्कृष्टता के लिए दिया गया। सतत विकास के लिए सरकार ने 2030 एजेंडे को लागू किया है। इस मौके पर ममता ने कहा कि विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास परियोजनाओं से सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत हुई है। यह वास्तव में एक गर्व का विषय है कि हमारी योजनाओं को उच्चतम स्तर यानी संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता मिली।

किदंबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया ओपन 2017 सुपर सीरीज जीती

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सुपर सुपररीज़ ट्राफी जीती। शिखर मुकाबले में विश्व के 11 वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चेन लॉंग को सीधे गेम में, 22-20, 21-16 से हराया। यह ट्रॉफी श्रीकांत की  इस सीजन की दूसरी और कुल चौथी है। उसने पिछले हफ्ते इंडोनेशियन ओपन जीता था। श्रीकांत ऐसा करने वाले पहले भारतीय शटलर खिलाडी है।

27, 28 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

27, 28 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
27, 28 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
देशबंधु गुप्ता का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस कंपनी के संस्थापक है ?
A. सन फार्मा 
B. ल्यूपिन 
C. इनफ़ोसिस
D. महिंद्रा ग्रुप 
Answer: B 
विस्तार: फार्मा प्रमुख ल्यूपिन के संस्थापक और अध्यक्ष देश बंधू गुप्ता का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया, वह 79 वर्ष के थे। डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में, कंपनी एक घरेलू भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी से वैश्विक फार्मास्युटिकल प्रमुख के रूप में विकसित हुई....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत के किस संचार उपग्रह को 29 जून को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया ?
A. GSAT-24 
B. GSAT-17
C. GSLV MkIII
D. PSLV C-38
Answer: B 
विस्तार: इसरो के सैटेलाइट जीसैट-17 का 29 जून 2017 को फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपण किया गया। एक महीने से भी कम की अवधि में यह तीसरा अहम प्रक्षेपण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि एरियन-पांच प्रक्षेपण यान के जरिए 29 जून को भारतीय समयानुसार तड़के दो बजकर 29 मिनट पर जीसैट-17 का प्रक्षेपण किया गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस शहर को यूनेस्को द्वारा 'वर्ल्ड बुक कैपिटल 2019' नामित किया गया?
A. वाराणसी 
B. उदयपुर 
C. शारजाह 
D. पेरिस 
Answer: C 
विस्तार: यूनेस्को के महानिदेशक, इरीना बोकोवा द्वारा शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात के एक शहर का नाम 'वर्ल्ड बुक कैपिटल फ़ॉर द ईयर 2019' रखा गया है।शहर का चयन बहुत ही नवीन, व्यापक और समावेशी प्रकृति के कारण किया गया था, जोकि एक समुदाय-केंद्रित गतिविधि कार्यक्रम है जिसमें रचनात्मक प्रस्ताव शामिल हैं, तथा बहुत बड़ी प्रवासी आबादी भी शामिल है. यह कार्यक्रम  ‘Read - you are in Sharjah’ स्लोगन के साथ शुरू किया गया। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. नरेंद्र मोदी 
B. अरविन्द केजरीवाल 
C. ममता बनर्जी
D. शिवराज सिंह 
Answer: C 
विस्तार: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 24 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य के सबसे गरीब और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच के लिए सरकार के कन्याश्री प्रकल्पा कार्यक्रम को मिला। इस वर्ष लोक सेवा समारोह की थीम ‘दी फ्यूचर इज नाऊ: एस्सेलेरेटिंग पब्लिक सर्विस इन्नोवेशन फोर एजेंडा 2030’ है। समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य में मवेशियों के लिए भारत का पहला ब्लड बैंक स्थापित होगा?
A. राजस्थान 
B. ओडिशा
C. बिहार 
D. गुजरात 
Answer: B 

विस्तार: देश में मवेशियों के लिए ब्लड बैंक स्थापित करने वाला ओडिशा पहला राज्य बनने जा रहा है। ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति (ओयूएटी) सुरेंद्र नाथ पुस्पालक के अनुसार, यह OUAT परिसर में स्थापित होने वाला पहला ब्लड बैंक है और इसकी अनुमानित लागत 3.25 करोड़ है। परियोजना के केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 की भागीदारी होगी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

नेपाल, भूटान यात्रा के लिए आधार कार्ड वैध नहीं

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, आधार नेपाल और भूटान की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एक वैध पहचान दस्तावेज नहीं है। भारतीय नेपाल और भूटान - दोनों देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं  - यदि उनके पास वैध राष्ट्रीय पासपोर्ट हो या चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव पहचान पत्र हो। इसके अलावा, यात्रा को आसान करने के लिए 15 वर्ष से कम आयु और 65 वर्ष से आधिक आयु के व्यक्तियों को पहचान की पुष्टि के लिए तस्वीरें के साथ दस्तावेज़ दिखा सकते हैं। इनमें पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ सर्विस (सीजीएचएस) कार्ड और राशन कार्ड शामिल हैं, लेकिन आधार नहीं है।  इस कदम का उद्देश्य विदेशों में जाने वाले भारतीयों की यात्रा को परेशानी मुक्त सुनिश्चित करना है। 

मानुषी छिल्लर बनी मिस इंडिया वर्ल्ड 2017

फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब हरियाणा की मानुषी चिल्लर ने जीता है। 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में 30 राज्यों की सुंदरियों को पीछे छोड़ 'मिस हरियाणा' मानुषी चिल्लर ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। मेडिकल स्टूडेंट रहीं मानुषी को पिछले साल की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर की सना दुआ फर्स्ट रनर अप रहीं वहीं बिहार की प्रियंका कुमारी ने सेकंड रनर अप का खिताब जीता। मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब मानुषी चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

25, 26 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

25, 26 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
25, 26 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
मिस इंडिया वर्ल्ड 2017 का ख़िताब किसने जीता है?
A. सना दुआ
B. मानुषी छिल्लर
C. मनीषा दास 
D. प्रियदर्शिनी चटर्जी
Answer: B 
विस्तार: फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब हरियाणा की मानुषी चिल्लर ने जीता है। 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में 30 राज्यों की सुंदरियों को पीछे छोड़ 'मिस हरियाणा' मानुषी चिल्लर ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। मेडिकल स्टूडेंट रहीं मानुषी को पिछले साल की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

“द इमरजेंसी- इंडियन डेमोक्रेसीज डार्केस्ट ऑवर” पुस्तक के लेखक कौन है?
A. वेंकैया नायडू 
B. ए. सूर्यप्रकाश
C. राकेश सिन्हा 
D. अनुपम खेर 
Answer: B 
विस्तार: “द इमरजेंसी- इंडियन डेमोक्रेसीज डार्केस्ट ऑवर” पुस्तक के लेखक ए. सूर्यप्रकाश है, जो प्रसार भारती के अध्यक्ष हैं। इस पुस्तक में आपातकाल के समय घटित हुई घटनाओं का वर्णन किया गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट मैच किस मैदान पर खेला था?
A. लॉर्ड्स 
B. इडेन गार्डन 
C. शारजाह 
D. चिन्नास्वामी 
Answer: A 
विस्तार: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में सी.के. नायडू ने भारतीय टीम की कप्तानी थी। यह मैच 3 दिन तक चला और इंग्लैंड ने 158 रन से जीता था। यहां दुनिया का सबसे पुराना खेल संग्रहालय भी स्थित है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

विश्व बैंक ने भारत में किस योजना के लिए 250 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?
A. स्वत्छ भारत अभियान 
B. स्किल इंडिया मिशन
C. दरवाजा बंद अभियान 
D. मेक इन इंडिया
Answer: B 
विस्तार: विश्व बैंक ने 250 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को भारतीय युवाओं में कौशल विकास के माध्यम से अधिक रोजगार देने को मंजूरी दी है, जो एक ऐसा कदम है जिसे स्किल इंडिया मिशन को बढ़ावा मिलेगा। बहुपक्षीय ऋणदाता नौकरी करने योग्य कौशल के साथ युवा कर्मचारियों को बेहतर ढंग से तैयार करने के प्रयास में भारत सरकार को समर्थन देने के लिए उत्सुक है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

नरोत्तम मिश्रा किस राज्य के राजनेता है?
A. राजस्थान 
B. उत्तरप्रदेश 
C. बिहार 
D. मध्यप्रदेश 
Answer: D 

विस्तार: नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश सरकार एक एक वरिष्ठ मंत्री है। हाल ही में चुनाव आयोग ने नरोत्तम मिश्रा को तीन वर्ष के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य ठहरा दिया है। चुनाव आयोग ने मिश्रा को चुनाव खर्च के बारें में गलत जानकारी देने के आरोप में अयोग्य ठहराया है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

23, 24 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

23, 24 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
23, 24 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश की संसद में कार्बन उत्सर्जन को समाप्त करने के लिए बिल पास किया गया है?
A. फ्रांस 
B. इंग्लैंड 
C. स्वीडन
D. जापान 
Answer: C 
विस्तार: स्वीडन की संसद में कार्बन उत्सर्जन को समाप्त करने के लिए बिल पास किया गया है। पेरिस जलवायु समझौते के बाद जलवायु संबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने वाला स्वीडन पहला देश बन गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

गृह मंत्रालय के अनुसार किस देश में यात्रा के लिए आधार वैध नहीं है?
A. नेपाल
B. भूटान
C. A एवं B दोनों 
D. इनमें से कोई नहीं 
Answer: C 
विस्तार: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, आधार नेपाल और भूटान की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए एक वैध पहचान दस्तावेज नहीं है। भारतीय नेपाल और भूटान - दोनों देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं  - यदि उनके पास वैध राष्ट्रीय पासपोर्ट हो या चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनाव पहचान पत्र हो। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
A. प्रीति चड्ढा 
B. संदीप मालिक 
C. दलवीर भंडारी
D. रजत शर्मा 
Answer: C 
विस्तार: इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश के रूप में भारत दलवीर भंडारी को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में भंडारी भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत है। जस्टिस भंडारी का कार्यकाल फरवरी 2018 में समाप्त होने वाला है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस भारतीय खिलाडी ने ऑस्ट्रेलिया ओपन 2017 सुपर सीरीज जीती है?
A. साइना नेहवाल 
B. पी. कश्यप 
C. अनूप श्रीधर 
D. किदंबी श्रीकांत 
Answer: D 

विस्तार: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई सुपर सुपररीज़ ट्राफी जीती। शिखर मुकाबले में विश्व के 11 वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चेन लॉंग को सीधे गेम में, 22-20, 21-16 से हराया। यह ट्रॉफी श्रीकांत की  इस सीजन की दूसरी और कुल चौथी है। उसने पिछले हफ्ते इंडोनेशियन ओपन जीता था। श्रीकांत ऐसा करने वाले पहले भारतीय शटलर खिलाडी है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21, 22 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश ने मोहम्मद बिन सलमान को क्राउन प्रिंस नियुक्त किया है?
A. मिश्र 
B. तेहरान 
C. सऊदी अरब
D. इंडोनेशिया 
Answer: C 
विस्तार: सऊदी अरब के राजा सलमान ने अपने बेटे, मोहम्मद बिन सलमान को, एक प्रमुख फेरबदल के बाद वारिस के रूप में नियुक्त किया. एक शाही डिक्री ने राजा के 57 वर्षीय भतीजे क्राउन प्रिन्स मोहम्मद बिन नयफ को हटा दिया, जो राज के पद के अगले हक़दार थे उनके स्थान पर 31 वर्षीय मोहम्मद बिन सलमान को पद का उम्मीदवर घोषित किया गया, जो पहले डिप्टी क्राउन प्रिंस थे. नव-घोषित क्राउन प्रिंस को उप प्रधान मंत्री के रूप में नामित किया गया है और वह अपने रक्षा मंत्री के पद पर बने रहेंगें.

किस राज्य सरकार ने लड़कियों के लिए पीएचडी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है?
A. गुजरात 
B. उत्तरप्रदेश 
C. राजस्थान 
D. पंजाब
Answer: D
विस्तार: पंजाब की कांग्रेस सरकार ने नर्सरी से पीएचडी तक सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


प्रधानमंत्री मोदी ने योग दिवस (21 जून) के कार्यक्रम में कहाँ भाग लिया है?
A. दिल्ली 
B. लखनऊ
C. मुंबई 
D. वाराणसी 
Answer: B 
विस्तार: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विश्व योग दिवस (21 जून) के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी के साथ राज्‍यपाल रामनायक, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उप-मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी 50 हजार लोगों के साथ योगाभ्‍यास में शामिल ह्ए। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


किस कम्पनी के सीइओ ट्रैविस कैलनिक ने 21 जून को इस्तीफा दिया है?
A. उबेर 
B. गूगल
C. फेसबुक 
D. ट्विटर 
Answer: A 

विस्तार: उबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और सह-संस्थापक ट्राविस कालनिक ने 21 जून को इस्तीफा दे दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक बयान में कल कालनिक ने कहा कि निवेशकों ने उनसे पद छोड़ने का आग्रह किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। कालनिक का कहना है कि इस कदम से कैब सेवा देने वाली इस कंपनी को फिर से खुद को खड़ा करने में मदद मिलेगी बजाय कि वह किसी और तरह की लड़ाई में उलझ जाए।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

पंजाब सरकार देगी लड़कियों को PhD तक फ्री शिक्षा

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने नर्सरी से पीएचडी तक सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम है. पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण पहले ही सरकार द्वारा 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने 13,000 प्राथमिक विद्यालयों और सभी 48 सरकारी महाविद्यालयों के लिए मुफ्त वाई-फाई की भी घोषणा की है

रामनाथ कोविंद होंगे अगले राष्ट्रपति

रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है, जो संभवतया भारत के अगले राष्ट्रपति होंगे। उनके नाम की घोषणा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह ने 19 जून को की है। रामनाथ कोविंद फिलहाल बिहार के राज्यपाल हैं।  अमित शाह ने बताया कि कोविंद के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जानकारी दे दी गई है। राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर लग रही राजनीतिक अटकलों में कहीं भी कोविंद का नाम सामने नहीं आया था। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि दलित चेहरा होने की वजह से कोविंद का विरोध होने की संभावना न के बराबर है।
रामनाथ कोविंद का एक परिचय:
  • रामनाथ कोविंद का जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हुआ। 
  • कोविंद ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बी कॉम. और एल. एल. बी. की डिग्री हासिल की। 
  • वह बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष रह चुके हैं। यूपी से दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। 
  • 1994 में यूपी से पहली बार राज्यसभा सांसद चुने गए। 2006 तक सांसद रहे। 
  • कई संसदीय कमेटियों के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 
  • पेशे से वकील रहे कोविंद ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष भी रहे हैं। 
  • रामनाथ कोविंद वर्तमान में बिहार के राज्यपाल हैं।

जून 2017 कर्रेंट अफेयर्स 1st Week VIDEO Tutorial

जून 2017 कर्रेंट अफेयर्स Video 1st Week ( 1st June to 7th June 2017):

19, 20 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

19, 20 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
19, 20 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्न में से किस देश को हाल ही में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की सदस्यता दी गयी है?
A. अर्जेंटीना
B. मेडागास्कर
C. टोंगा 
D. उपरोक्त सभी 
Answer: D
विस्तार:  चीन की अगुवाई वाली एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने अपनी दूसरी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में  16 जून 2017 को अर्जेंटीना, मेडागास्कर, और टोंगा की सदस्यता को मंजूरी दी है।  पहली बैठक बीजिंग में 2016 में हुई थी।  स्वीकृत आवेदकों में टोंगा के एक क्षेत्रीय भावी सदस्य और अर्जेंटीना और मेडागास्कर के दो गैर-क्षेत्रीय सदस्य शामिल थे।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मस्थानंद का हाल ही में निधन हुआ है, उनका सम्बन्ध किससे था ?
A. पतंजलि 
B. आरएसएस 
C. गोरखपुर मठ 
D. रामकृष्ण मठ
Answer: D 

विस्तार:  रामकृष्ण मठ और मिशन के प्रमुख एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मस्थानंद महाराज (99) का 18 जून 2017 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे उम्रजनित बीमारियों को लेकर फरवरी, 2015 से दक्षिण कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती थे।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 जीती

पाकिस्तान ने 18 जून को भारत को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीत लिया है। सफराज़ अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान कि युवा टीम ने भारत को 180 रन के विशाल अंतर से हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी को अपने नाम करने में सफलता पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने फख़र ज़मान के शानदार शतक की मदद से 4 विकेट पर 338 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पूरी भारतीय टीम 158 रन पर पवेलियन लौट गई। क्रिकेट जगत के दो बड़े प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट हमेशा करीबी होता है, लेकिन इस बार पाकिस्तान ने एकतरफा जीत दर्ज की।

श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन जीता

बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने 18 जून 2017 को इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ 2017 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। श्रीकांत इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने फ़ाइनल में जापान के काजुमासा साकाई को 21-11, 21-19 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। श्रीकांत ने शनिवार को दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराया था। 22वीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने सोन को रोमांचक मुकाबले में 21-15, 14-21, 24-22 से मात दी थी। श्रीकांत और विश्व के 47वें वरीयता प्राप्त साकाई के बीच यह अब तक की पहली भिड़ंत थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किदांबी श्रीकांत की जीत पर उन्हें बधाई दी है।

स्वामी आत्मस्थानंद का निधन

रामकृष्ण मठ और मिशन के प्रमुख एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मस्थानंद महाराज (99) का 18 जून 2017 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे उम्रजनित बीमारियों को लेकर फरवरी, 2015 से दक्षिण कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में भर्ती थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि स्वामी आत्मस्थानंद महाराज 22 वर्ष की उम्र में बेलूरमठ स्थित रामकृष्ण मिशन से जुड़े थे। मई, 2015 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आए थे तो उन्होंने अस्पताल जाकर आत्मस्थानंद महाराज से मुलाकात की थी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वामी के निधन को अपनी निजी क्षति बताया है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि मैं अपनी जिंदगी के महत्वूपर्ण क्षण में उनके साथ रहा था। 

17, 18 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

17, 18 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
17, 18 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर विश्व में सर्वाधिक फॉलोवर किसके हैं?
A. नरेंद्र मोदी 
B. डोनाल्ड ट्रंफ 
C. कैटी पेरी
D. शाहरुख़ खान 
Answer: C  
विस्तार: कैटी पेरी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। ट्विटर पर उनको फोल्लो करने वालो की संख्या 100 मिलियन पहुँच गयी है, ट्विटर रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस मंच पर सबसे अधिक फोल्लो किए जाने वाली व्यक्ति बन गयी है. पैरी ने 2009 में ट्विटर ज्वाइन किया था.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

जून 2017 में जारी ताजा रैंकिंग में नंबर एक एकदिवसीय बल्लेबाज कौन है?
A. विराट कोहली
B. एबी डिविलियर्स
C. डेविड वॉर्नर
D. सरफराज खान 
Answer: A 
विस्तार: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के ग्रुप मैचों के बाद रैंकिंग के शीर्ष में एक प्रमुख उलटफेर हुआ है, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए विश्व के नंबर एक एकदिवसीय बल्लेबाज का स्थान प्राप्त कर लिया है जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हाजलेवुड ने नंबर 1 एकदिवसीय गेंदबाज के रूप में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज काजिसो राबाडा का स्थान ले लिया है।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री मोदी ने 17 जून को किस स्थान पर मेट्रो रेल का उद्घाटन किया है?
A. लुधियाना 
B. वाराणसी 
C. जूनागढ़ 
D. कोच्चि 
Answer: A 

विस्तार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून 2017 को कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया उन्होंने पालारिवट्टम स्टेशन से पाददीपलम स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की.केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनाराययी विजयन, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और ई श्रीधरन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेट्रो की यात्रा की। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड केंद्र और केरल सरकार का संयुक्त उद्यम  है.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किसने इंडोनेशिया ओपन 2017 का ख़िताब जीता है ?
A. काजुमासा साकाई
B. एचएस प्रणॉय
C. किदांबी श्रीकांत
D. साई प्रनीथ
Answer: C
विस्तार:  बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने 18 जून 2017 को इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ 2017 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। श्रीकांत इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने फ़ाइनल में जापान के काजुमासा साकाई को 21-11, 21-19 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब किसने जीता है?
A. भारत
B. पाकिस्तान
C. इंग्लैंड
D. श्रीलंका
Answer: B
विस्तार:  पाकिस्तान ने 18 जून को भारत को हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब जीत लिया है। सफराज़ अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान कि युवा टीम ने भारत को 180 रन के विशाल अंतर से हराकर पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी को अपने नाम करने में सफलता पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने फख़र ज़मान के शानदार शतक की मदद से 4 विकेट पर 338 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पूरी भारतीय टीम 158 रन पर पवेलियन लौट गई।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

प्रधानमंत्री मोदी ने कोच्चि मेट्रो रेल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून 2017 को कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया उन्होंने पालारिवट्टम स्टेशन से पाददीपलम स्टेशन तक मेट्रो की यात्रा की.केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम, मुख्यमंत्री पिनाराययी विजयन, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और ई श्रीधरन ने भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेट्रो की यात्रा की। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड केंद्र और केरल सरकार का संयुक्त उद्यम  है। 
इस मेट्रो की खासियत ये है कि इसका कुछ हिस्सा सोलर ऊर्जा से संचालित होगा। कोच्चि मेट्रो कम्युनिकेशन आधारित ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिस्टम का इस्तेमाल करने वाला देश का सबसे पहला मेट्रो होगा। ये अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी भविष्य में ड्राइवरलेस ट्रेनों के लिए रास्ते तैयार करती है। कोच्चि मेट्रो के कोच मेक इन इंडिया के तहत बने हैं। कोच्चि मेट्रो इसलिए भी इतिहास बनाने जा रही है क्योंकि पहली बार इसमें ट्रांसजेंडर को नौकरी दी गई है। इन्हें हाउसकीपिंग से लेकर टिकट काउंटर तक के काम दिए गए हैं।