11, 12 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किसे कलिंग साहित्य पुरस्कार दिया गया है?
A. आनंद नीलकांतन
B. हरप्रसाद दास
C. परमिता सतपथी
D. उपरोक्त सभी 
Answer: D 
विस्तार : लोकप्रिय लेखक आनंद नीलकांतन, उड़िया कवि हरप्रसाद दास और लेखक परमिता सतपथी 6 जून को कलिंग साहित्य पुरस्कारों के विजेता घोषित किए गए. नीलकांत, दास और सतपथी को कलिंग अंतर्राष्ट्रीय साहित्य पुरस्कार, कलिंग साहित्य जयंती पुरस्कार और कलिंग करुबाकी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. .सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

फ्रेंच ओपन-2017 का महिला एकल खिताब किसने जीता है?
A. सिमोना हालेप
B. वीनस विलियम्स 
C. सेरेना विलियम्स
D. जेलेना ओस्तापेंको
Answer: D 
विस्तार : लातविया की गैरवरीयता प्राप्त  जेलेना ओस्तापेंको ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीय रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन का महिला एकल का खिताब जीत लिया है। 20 साल की जेलेना का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। .सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

फ्रेंच ओपन-2017 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता है?
A. एंडी मरे 
B. राफेल नडाल
C. स्टान वावरिंका
D. रोजर फेडरर 
Answer: B 
विस्तार : क्ले कोर्ट के बादशाह माने जाने वाले स्पेन के राफेल नडाल ने 11 जून को स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को हराकर फ्रेंच ओपन-2017 का पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। नडाल का यह 15वां ग्रैंडस्लैम और 10वां फ्रेंच ओपन खिताब है। .सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य सरकार ने 12 जून को 31 लाख किसानों का कर्ज माफ़ किया है?
A. राजस्थान 
B. महाराष्ट्र
C. गुजरात 
D. पंजाब 
Answer: B 

विस्तार : किसानों से मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 31 लाख किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया है. सरकार के लोक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि सरकार के इस फैसले से 31 लाख किसानों को फायदा होगा तथा सरकारी खजाने पर इससे 30500 करोड़ का भार आएगा. सरकार के फैसले में यह साफ़ किया गया है कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम की जमीनें हैं उनका कर्ज माफ़ कर दिया गया है. ये किसान बैंकों से नए कर्ज ले सकेंगे.सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment