27, 28 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

27, 28 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
27, 28 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
देशबंधु गुप्ता का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस कंपनी के संस्थापक है ?
A. सन फार्मा 
B. ल्यूपिन 
C. इनफ़ोसिस
D. महिंद्रा ग्रुप 
Answer: B 
विस्तार: फार्मा प्रमुख ल्यूपिन के संस्थापक और अध्यक्ष देश बंधू गुप्ता का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया, वह 79 वर्ष के थे। डॉ. गुप्ता के नेतृत्व में, कंपनी एक घरेलू भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी से वैश्विक फार्मास्युटिकल प्रमुख के रूप में विकसित हुई....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत के किस संचार उपग्रह को 29 जून को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया ?
A. GSAT-24 
B. GSAT-17
C. GSLV MkIII
D. PSLV C-38
Answer: B 
विस्तार: इसरो के सैटेलाइट जीसैट-17 का 29 जून 2017 को फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपण किया गया। एक महीने से भी कम की अवधि में यह तीसरा अहम प्रक्षेपण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि एरियन-पांच प्रक्षेपण यान के जरिए 29 जून को भारतीय समयानुसार तड़के दो बजकर 29 मिनट पर जीसैट-17 का प्रक्षेपण किया गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस शहर को यूनेस्को द्वारा 'वर्ल्ड बुक कैपिटल 2019' नामित किया गया?
A. वाराणसी 
B. उदयपुर 
C. शारजाह 
D. पेरिस 
Answer: C 
विस्तार: यूनेस्को के महानिदेशक, इरीना बोकोवा द्वारा शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात के एक शहर का नाम 'वर्ल्ड बुक कैपिटल फ़ॉर द ईयर 2019' रखा गया है।शहर का चयन बहुत ही नवीन, व्यापक और समावेशी प्रकृति के कारण किया गया था, जोकि एक समुदाय-केंद्रित गतिविधि कार्यक्रम है जिसमें रचनात्मक प्रस्ताव शामिल हैं, तथा बहुत बड़ी प्रवासी आबादी भी शामिल है. यह कार्यक्रम  ‘Read - you are in Sharjah’ स्लोगन के साथ शुरू किया गया। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
A. नरेंद्र मोदी 
B. अरविन्द केजरीवाल 
C. ममता बनर्जी
D. शिवराज सिंह 
Answer: C 
विस्तार: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 24 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य के सबसे गरीब और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच के लिए सरकार के कन्याश्री प्रकल्पा कार्यक्रम को मिला। इस वर्ष लोक सेवा समारोह की थीम ‘दी फ्यूचर इज नाऊ: एस्सेलेरेटिंग पब्लिक सर्विस इन्नोवेशन फोर एजेंडा 2030’ है। समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य में मवेशियों के लिए भारत का पहला ब्लड बैंक स्थापित होगा?
A. राजस्थान 
B. ओडिशा
C. बिहार 
D. गुजरात 
Answer: B 

विस्तार: देश में मवेशियों के लिए ब्लड बैंक स्थापित करने वाला ओडिशा पहला राज्य बनने जा रहा है। ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति (ओयूएटी) सुरेंद्र नाथ पुस्पालक के अनुसार, यह OUAT परिसर में स्थापित होने वाला पहला ब्लड बैंक है और इसकी अनुमानित लागत 3.25 करोड़ है। परियोजना के केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 की भागीदारी होगी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment