9, 10 जून 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

9, 10 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून  2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
9, 10 जून  2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
शंघाई सहयोग संगठन(SCO) 2017 के शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया ?
A. चीन 
B. रूस
C. कजाकिस्तान
D. उज्बेकिस्तान
Answer: C 
विस्तार : शंघाई सहयोग संगठन(SCO) के शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जून को कजाकिस्तान के अस्ताना में पहुंच गए हैं। अस्ताना में होने जा रहे इस सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान इस संगठन के पूर्ण सदस्य बनने वाले हैं। फिलहाल चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान इसके सदस्य देश हैं..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

ब्रिटेन में हुए मध्यावधि चुनाव में किस पार्टी को पूर्ण बहुतमत मिला है ?
A. कंजर्वेटिव पार्टी
B. लेबर पार्टी
C. डेमोक्रेटिक पार्टी 
D. इनमें से कोई नहीं 
Answer: D 
विस्तार: ब्रिटेन में 8 जून को हुए आम चुनाव के नतीजों में प्रधानमंत्री टेरीजा मे को बड़ा झटका लगा है। मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री टेरीजा मे की कंजर्वेटिव पार्टी संसद में अपनी पार्टी का बहुमत बरकरार रखने में नाकाम रही। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सागरमाला योजना का सम्बन्ध किस मंत्रालय से है?
A. स्वास्थ्य मंत्रालय 
B. जहाजरानी मंत्रालय
C. दूरसंचार मंत्रालय
D. विदेश मंत्रालय
Answer: B 
विस्तार: जहाजरानी मंत्रालय की मुख्य योजना सागरमाला संकल्पना और योजना से आगे बढ़कर वर्तमान में क्रियान्यन स्तर पर है।  इस संबंध में प्रथम कार्यशाला “सागरमाला योजना के क्रियान्वयन को त्वरित करना- राज्यो के साथ सम्बद्धता का आयोजन 09 जून,2017 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटाट सेंटर में किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सागरमाला कार्यक्रम के लिए जहाजरानी मंत्रालय, अन्य संबधित मंत्रालय और विभिन्न तटीय राज्यो के बीच गतिविधि का विस्तार करना है..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

सुप्रीम कोर्ट ने 9 जून को पेन कार्ड को किससे जोड़ने की अनिवार्यता पर रोक लगा दी है?
A. सेविंग अकाउंट
B. आयकर रिटर्न
C. पेंशन
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: B
विस्तार : सुप्रीम कोर्ट ने 9 जून 2017 को पेन और आयकर रिटर्न भरने के लिए आधार कार्ड जोड़ने की अनिवार्यता पर आंशिक रोक लगाई है, बिना आधार के भी लोग अब आयकर रिटर्न भर सकेंगे जबकि आधार नम्बर धारकों को पेन कार्ड के साथ जोड़ने होगा।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

‘‘साथ’’ कार्यक्रम का शुभारंभ 10 जून को किसने किया है?
A. स्वस्थ्य मंत्रालय
B. नीति आयोग
C. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
D. खेल मंत्रालय
Answer: B
विस्तार : नीति आयोग ने 10 जून को सहकारी संघवाद की कार्यसूची पर अमल के लिए ‘‘साथ’’ यानी ‘सस्टेनेबल एक्शन फॉर ट्रांसफार्मिंग ह्यूमन कैपिटल’ अर्थात् मानव पूंजी के रूपांतरण के लिए स्थायी कार्यक्रम नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों का कायाकल्प करना है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों द्वारा नीति आयोग से अपेक्षित तकनीकी सहायता की आवश्यकता पूरी करेगा।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment