ममता बनर्जी संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 24 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य के सबसे गरीब और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच के लिए सरकार के कन्याश्री प्रकल्पा कार्यक्रम को मिला। इस वर्ष लोक सेवा समारोह की थीम ‘दी फ्यूचर इज नाऊ: एस्सेलेरेटिंग पब्लिक सर्विस इन्नोवेशन फोर एजेंडा 2030’ है। समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। 63 देशों से 552 परियोजनाओं में से कन्याश्री योजना को प्रथम चुना गया। यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार की सार्वजनिक सेवाओं में नवीनता और उत्कृष्टता के लिए दिया गया। सतत विकास के लिए सरकार ने 2030 एजेंडे को लागू किया है। इस मौके पर ममता ने कहा कि विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास परियोजनाओं से सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत हुई है। यह वास्तव में एक गर्व का विषय है कि हमारी योजनाओं को उच्चतम स्तर यानी संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता मिली।

0 comments:

Post a Comment