1, 2 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस अर्थशास्त्री ने हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया?
A. अरविंद पनगढिया
B. राजीव कुमार
C. बी एन आदरकार
D. सुबीर गोकर्ण
Answer: B
विस्तार : अर्थशास्त्री डॉ राजीव कुमार ने 1 सितम्बर को नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद को संभाला है जिम्मेदारी के कई पदों पर काम किया है और अपनी हर भूमिका में वे अच्छे साबित हुए हैं। कुमार को अरविन्द पनगढ़िया की जगह उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय की अपनी शिक्षक की नौकरी में लौट गए हैं।  ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

श्रीलंका में आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है?
A. महेश शर्मा 
B. राजनाथ सिंह 
C. सुषमा स्वराज 
D. अरुण जेटली
Answer: C
विस्तार : दो दिवसीय हिंद महासागर सम्मेलन (आईओसी) में हिस्सा लेने कोलंबो गई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 31 अगस्त को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर के स्थायित्व के लिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सदस्य राष्ट्रों पर है।  ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव का कार्यभार ग्रहण किया?
A. राजीव गौड़  
B. अजीत शिरोडकर 
C. महर्षि मिश्र 
D. राजीव गौबा
Answer: D
विस्तार : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव गाबा ने 31 अगस्त 2017 को केंद्रीय गृह सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। पाठकों को बता दे की राजीव गाबा ने राजीव महर्षि का स्थान लिया है उनका कार्यकाल 30 अगस्त 2017 को समाप्त हुआ।  ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

गॉडमैन टू टाइकून किताब के लेखक कौन है?
A. अमित चौधरी 
B. प्रियंका पाठक नारायण
C. किरण देसाई 
D. चेतन भगत 
Answer: B 

विस्तार : योग गुरू बाबा रामदेव पर लिखी नई किताब 'गौडमैन टू टाइकून' हाल ही में विवादों में है, क्‍योंकि इस किताब में बाबा रामदेव के वो राज खोले गए हैं जो शायद बाबा के समर्थकों को स्‍वीकार न हो। हालांकि दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने योग गुरु बाबा रामदेव पर लिखी गई एक किताब पर अंतरिम रोक लगा दी है। दरअसल बाबा रामदेव ने ही खुद पर लिखी किताब पर रोक लगवाने के लिए अदालत में गुहार लगाई थी  ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment