17, 18 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

17, 18 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
17, 18 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
GST में की तकनीकी खामियों के लिए गठित समिति के अध्यक्ष कौन है ?
A. सुशील कुमार मोदी
B. सैम पित्रोदा 
C. अरुण जेटली 
D. गिरिराज सिंह 
Answer: A 
विस्तार: केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में एक पाँच-सदस्यीय मंत्रीस्तरीय समिति का गठन सितम्बर 2017 के दौरान किया जिसे गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स नेटवर्क (GSTN) के कामकाज पर नज़र रखने तथा इसकी मदद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स नेटवर्क 1 जुलाई 2017 से लागू गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) के रिटर्न्स का प्रबन्धन करने वाली कम्पनी है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर को किस राज्य में सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित किया?
A. राजस्थान 
B. महाराष्ट्र 
C. गुजरात 
D. पंजाब 
Answer: C 
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर 2017 को गुजरात के केवाडिया में सरदार सरोवर बांध राष्ट्र को समर्पित किया। इस बांध से करीब गुजरात के 10 हजार से अधिक गांवों के दस लाख किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। सरदार सरोवर बांध परियोजना पर करीब साठ हजार करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। परियोजना का उद्देश्‍य करीब दस लाख किसानों और विभिन्‍न गांवों और कस्‍बों को पेयजल की आपूर्ति करना है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कोरिया ओपन सुपरसीरीज 2017 किसने जीता है ?
A. पीवी सिंधु
B. नोजोमी ओकुहारा 
C. बिंगजिआओ 
D. साइना नेहवाल
Answer: A  
विस्तार : पीवी सिंधु ने 17 सितम्बर को कोरिया ओपन सुपरसीरीज 2017 के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन कहाँ पर होगा?
A. दिल्ली 
B. गोवा
C. अरुणाचल प्रदेश
D. चेन्नई 
Answer: B 
विस्तार : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने औपचारिक रूप से गोवा को 36 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अधिकार प्रदान किया। यह घोषणा खेल राज्य मंत्री मनोहर अजगांवकर ने किया....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

के एस चुग का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस क्षेत्र से जड़े थे?
A. राजनीती
B. चिकित्सा
C. खेल
D. गणित
Answer: B
विस्तार : देश के पहले किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केएस चुघ का 89 वर्ष को उम्र में 17 सितम्बर को निधन हो गया। वो पिछले दो साल से ब्लड कैंसर की वजह से बीमार थे। उन्हें देश में फादर ऑफ नेफ्रोलॉजी माना जाता था। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

चीन में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किसे नियुक्त किया है?
A. संदीप चौधरी
B. गौतम बंबावले
C. अजय बिसारिया
D. एस जयशंकर
Answer: B
विस्तार : अजय बिसारिया को पाकिस्तान एवं गौतम बंबावले को चीन में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले गौतम बंबावले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त का पद संभाल रहे थे और अजय बिसारिया पौलेंड में भारतीय उच्चायुक्त के पद पर तैनात थे। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment