19, 20 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

19, 20 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
19, 20 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 19 सितम्बर 2017 को किस दर में 57% की भारी कटौती की है?
A. स्पेक्ट्रम चार्ज 
B. इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्जेज़
C. मोबाइल फ़ोन टैक्स 
D. उपरोक्त सभी 
Answer: B 
विस्तार: भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने 19 सितम्बर 2017 को इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्जेज़ (IUC) की दर में 57% की कमी कर इसे वर्तमान 14 पैसे प्रति मिनट से घटा कर मात्र 6 पैसे प्रति मिनट कर दिया। IUC में यह कमी 1 अक्टूबर 2017 से लागू होगी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस कंपनी ने हाल ही में UPI आधारित पेयमेंट एप्प, तेज़ (Tez) शुरू की है?
A. फेसबुक 
B. गूगल 
C. इनफ़ोसिस 
D. TCS 
Answer: B 
विस्तार: सर्च इंजन कंपनी Google  ने भारत में अपनी यूपीआई-आधारित पेमेण्ट्स एप (UPI-based payments app), तेज (Tez) को 18 सितम्बर को  शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गूगल को Tez  एप की शुरुआत की। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप और फेसबुक भी एनपीसीआई के साथ इस तरह की सुविधा शुरु करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस कंपनी ने 1.1 अरब डॉलर में HTC का स्मार्टफोन कारोबार खरीदने की घोषणा की है ?
A. नोकिया 
B. गूगल 
C. फेसबुक 
D. माइक्रोसॉफ्ट 
Answer: B 
विस्तार : तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने ताइवान HTC के साथ उसके स्मार्टफोन कारोबार को 1.1 अरब डॉलर में खरीदने का निर्णय किया है। दोनों कंपनियों ने एक बयान में बताया कि समझौते की परिधि में गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन के लिए काम करने वाले एचटीसी के कर्मचारी और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं. हालांकि कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य ने 19 सितम्बर को “शहीद ग्राम विकास योजना” शुरू की है?
A. राजस्थान 
B. पंजाब 
C. केरल 
D. झारखण्ड
Answer: D 
विस्तार: झारखण्ड (Jharkhand) सरकार ने 19 सितम्बर 2017 को शहीद ग्राम विकास योजना” (‘Shaheed Gram Vikas Yojana’) नामक एक नई योजना शुरू की है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास के साथ इस योजना का उलिहातु (Ulihatu) नामक गाँव में उद्घाटन किया।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

BCCI ने सितम्बर 2017 में किस खिलाडी को पद्म भूषण पुरस्कार के लिए मनोनीत किया है?
A. वीरेंदर सेहवाग 
B. आर आश्विन 
C. महेंद्र सिंह धोनी
D. रोहित शर्मा 
Answer: C 
विस्तार : BCCI ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण के लिए प्रस्तावित किया है। क्रिकेट के खेल में टीम इंडिया की जीत में दिए गए योगदान के लिए यह सिफारिश की गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण पुरस्कार के लिये भेजा है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

WTO के अनुसार विश्व व्यापार 2017 में कितने प्रतिशत की वृद्धि रही है?
A. 3.6%
B. 1.6%
C. 2.6%
D. 6.6%
Answer: A 

विस्तार : वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) द्वारा परिचालित किए गए संशोधित अनुमानों के मुताबिक, 2016 में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले 2017 में वस्तुओं का विश्व व्यापार 3.6% रहा है। वैश्विक व्यापार का विकास पहले विश्व व्यापार संगठन द्वारा 2017 में 2.4 प्रतिशत पर किया गया था....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment