जापान के प्रधानमंत्री का भारत दौरा 2017

जापान के प्रधानमंत्री का भारत दौरा, 13-15 September 2017:

  • जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे 13 सितम्बर से 2  दिन के गुजरात दौरे पर हैं। अहमदाबाद पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उनकी अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे। पीएम शिंज़ो आबे को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
  • पीएम मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंज़ो आबे ने एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक ऐतिहासिक रोड शो किया। पीएम शिंज़ो आबे और उनकी पत्नी आकी 
  • आबे रोड शो में भारतीय परिधान में नज़र आए। रोड शो के दौरान एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम के बीच जगह-जगह भारत के विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों ने वहां की संस्कृतियों की रंगारंग प्रस्तुति दी।
  • पीएम शिंजो आबे 14 सितम्बर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 12वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही अहमदाबाद और मुंबई के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी किया जाएगा। उम्मीद है कि आर्थिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे संबंधों को भी इस यात्रा से और मज़बूती मिलेगी। 
  • जापान उन चुनिंदा देशों में है, जिनके साथ शीर्ष स्तर पर भारत का सलाना सम्मेलन होता है। असैन्य परमाणु समझौता और रक्षा साझेदारी की वजह से दोनों देशों के संबंध अब तक के सबसे बेहतरीन दौर में हैं, तो उम्मीद ये की जा रही है कि आर्थिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे संबंधों को भी इस यात्रा से और मज़बूती मिलेगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 14 सितम्बर गुजरात के अहमदबाद  में में देश की पहली बुलेट ट्रेन का शिलान्यास किया। इसके साथ ही देश में बुलेट ट्रेन के युग की शुरूआत हो गई। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन से जहाँ एक ओर अहमदाबाद से मुंबई की दूरी 7 घंटे की बजाय लगभग 2 घंटे में पूरी की जा सकेगी तो वहीँ इससे हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे। 

0 comments:

Post a Comment