21, 22 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ओएनजीसी ने हाल ही में भारत के किस क्षेत्र में 2 करोड़ टन तेल के भंडार की खोज की?
A. अरब सागर
B. गुजरात पोर्ट
C. कोयंबटूर
D. बंगाल की खाड़ी
Answer: A
विस्तार : सरकारी तेल कंपनी ऑइल एंड नैचरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) को अरब सागर में अपने प्रमुख तेल क्षेत्र मुंबई हाई के पश्चिम में तेल भंडार मिला है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यूओ-24-3 कुंए की खोज की गई है। इसमें 2 करोड़ टन तेल होने का अनुमान है। मुंबई हाई देश का सबसे बडा तेल क्षेत्र है। अभी यहां से रोजाना 2,05,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य को एशियाई विकास बैंक (ADB) से 300 मिलियन डॉलर का ऋण प्राप्त हुआ है?
A. तमिलनाडु 
B. गुजरात 
C. पश्चिम बंगाल 
D. बिहार 
Answer: C 
विस्तार : बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी एशियाई विकास बैंक (ADB) ने पश्चिम बंगाल में वित्तीय सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए 300 मिलियन अमरीकी डालर की ऋण सुविधा को मंजूरी दी है। एशियाई विकास बैंक (ADB) के बोर्ड ने पश्चिम बंगाल में राजकोषीय सुधारों की व्यापक श्रृंखला जारी रखने के लिए 300 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दे दी है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसी भारतीय फिल्म ऑस्कर 2018 की आधिकारिक प्रविष्टि होगी?
A. दंगल 
B. न्यूटन
C. सिमरन 
D. काबिल 
Answer: B  
विस्तार : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजकुमार राव की नवीनतम रिलीज ‘न्यूटन’ वर्ष 2018 में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि है। राजकुमार ने 22 सितम्बर को ट्विटर पर इसकी घोषणा की। वो सर्वश्रेष्ठ विदेशी फ़िल्म की श्रेणी में दुनिया की दूसरी फ़िल्मों से मुकाबला करेगी। इस फ़िल्म में प्रमुख भूमिका में राजकुमार राव हैं। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री मोदी ने 22 सितम्बर दीन दयाल हस्तकला संकुल कहाँ शुरू किया ?
A. जयपुर 
B. जबलपुर 
C. वाराणसी 
D. लखनऊ 
Answer: C 
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितम्बर को बड़ा लालपुर, वाराणसी में दीन दयाल हस्तकला संकुल का उद्घाटन दिया। टीएफसी वाराणसी और आस-पास के इलाक़ों के हथकरघा उद्योग और हस्तशिल्पियों के लिए एक नई उम्मीद है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत की किस दिग्गज कंपनी ने हाल ही में प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बदलने हेतु प्रस्ताव मंजूर किया?
A. रिलायंस इंडिया
B. अडानी
C. टाटा सन्स
D. सेल इंडिया
Answer: C

विस्तार : टाटा समूह की प्रमोटर कंपनी टाटा संस को प्राइवेट लिमिटेड के रूप में बदलने के प्रस्ताव को 22 सितम्बर को शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई। इससे साइरस मिस्त्री के परिवार द्वारा अपनी हिस्सेदारी किसी बाहरी को बेचने की संभावनाएं सीमित होंगी। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment