23, 24 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

23, 24 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
23, 24 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
प्रधान मंत्री एलपीजी पंचायत योजना का शुभारंभ 23 सितम्बर को किस राज्य में हुआ?
A. गुजरात 
B. बिहार 
C. राजस्थान 
D. पंजाब 
Answer: A 
विस्तार : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 सितम्बर 2017 को गुजरात के गांधीनगर जिले के मोटा इशानपुर गांव में प्रधान मंत्री एलपीजी पंचायत योजना का शुभारंभ किया है। पिछले साल एक मई से गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिये जाने की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की लाभार्थी तथा समेत आसपास के गांवों के करीब एक सौ ग्रामीण उपभोक्ता इन पंचायतों में भाग लेंगे...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

असीमा चटर्जी किस क्षेत्र से जुडी थी?
A. राजनीती 
B. संगीत 
C. खेल
D. विज्ञान
Answer: D 
विस्तार : गूगल ने 23 सितम्बर को सर्च इंजन डूडल से भारत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाली पहली महिला असीमा चटर्जी को याद किया, उनका जन्म 23 सितंबर 1917 को कलकत्ता में हुआ था आशिमा ने जैव रसायन विज्ञान में अध्ययन किया, इसके साथ ही उन्होंने एपीलेप्सी और मलेरिया जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली दवाओं पर शोधकार्य किया। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वित्त मंत्रालय अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल कितने साल और बढ़ा दिया है?
A. एक साल
B. तीन साल
C. चार साल 
D. पांच साल
Answer: A
विस्तार : वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 23 सितम्बर को कहा कि सरकार मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का कार्यकाल एक साल के लिए अक्तूबर 2018 तक बढ़ाएगी. उनका कार्यकाल तीन साल के लिए था जो 16 अक्तूबर को समाप्त हो रहा है सीईए वित्त मंत्री को आर्थिक मामलों पर सलाह देता है। इसके अलावा आर्थिक समीक्षा और मध्यावधि समीक्षा तैयार करना भी उसकी जिम्मेदारी है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भारत से किसने 23 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया?
A. नरेंद्र मोदी 
B. सुषमा स्वराज
C. अरुण जेटली 
D. राजनाथ सिंह 
Answer: B 
विस्तार : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 23 सितम्बर 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र को संबोधित किया। सुषमा स्वराज ने अपने भाषण में आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक लड़ाई, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा परिषद में सुधार जैसे मुद्दे उठाए। संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा का यह लगातार दूसरा संबोधन था। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने हिंदी में भाषण दिया। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री ने 24 सितम्बर को 'मन की बात' का कौनसा संस्करण प्रसारित किया?
A. 8वां
B. 16वां
C. 13वां
D. 36वां
Answer: D 
विस्तार : प्रधानमंत्री ने 24 सितम्बर 2017 को 'मन की बात के 36वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने विचार साझा किए। अक्टूबर 2014 से शुरु हुआ प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो संवाद कार्यक्रम 'मन की बात' अपने तीन साल पूरे करने जा रहा है ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment