7, 8 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

7, 8 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी सितम्बर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
7, 8 सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश के वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र के पास एक विशाल ब्लैक होल की खोज की है ?
A. जापान
B. नेपाल
C. चीन
D. रूस
Answer: A
विस्तार : आकाशगंगा के केंद्र के पास एक बड़ा सा ब्लैकहोल पाया गया है। हमारे सूर्य से लगभग एक लाख गुना बड़ा यह ब्लैक होल एक जहरीली गैस के बादल से घिरा हुआ है। जापान की कीओ यूनिर्विसटी के अंतरिक्षयात्री चिली में अल्मा टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके गैसों के एक बादल का अध्ययन कर रहे थे और उसकी गैसों की गति को समझने का प्रयास कर रहे थे।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


भारत का पहला हाइपरलूप बनेगा बनाने के लिए किस राज्य ने HTT से समझौता किया है ?
A. गुजरात 
B. पंजाब 
C. आंध्र प्रदेश
D. महाराष्ट्र 
Answer: C 
विस्तार : आंध्र प्रदेश सरकार ने भारत में पहले हाइपरलूप प्रणाली के ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने के लिए अमेरिका स्थित हाइपरलोप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजीज (HTT) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। समझौता ज्ञापन के तहत, छह महीने की संभाव्यता अध्ययन अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा। इस परियोजना से आंध्र प्रदेश में अमरावती और विजयवाड़ा शहर को जोड़ने का उद्देश्य है, जिससे सिर्फ पांच मिनट में 35 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


निम्न में से किसे समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष चुना गया है? 
A. रविश कुमार 
B. एन. रवि
C. रियाद मैथ्यू
D. विवेक गोयनका
Answer: D 
विस्तार : एक्सप्रेस समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक गोयनका और दैनिक समाचार पत्र द हिंदू के पूर्व एडिटर इन चीफ एन. रवि को सर्वसम्मति से देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना गया।  ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


किस देश में 8 सितम्बर को 8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए?
A. श्रीलंका 
B. मैक्सिको 
C. नार्थ कोरिया 
D. चीन 
Answer: B 
विस्तार : दक्षिण मैक्सिको के तट पर 8 सितम्बर को 8 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए जिससे इमारतें हिलने लगी और राजधानी तक में लोग घबरा कर सड़कों पर उतर आए।  अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 8.0 थी और इसका केंद्र दक्षिण चियापास राज्य में तापाचुला से 165 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था।  भूकंप की गहराई जमीन से 35 किलोमीटर नीचे थी। ..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


अंतर्राष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस 2017 की थीम क्या है?
A. डिजिटल दुनिया में साक्षरता
B. सार्वभौम साक्षरता 
C. नई साक्षर दुनिया
D. दुनिया में मोबाइल साक्षरता
Answer: A 

विस्तार : 51वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर, 2017 को विज्ञान भवन, नई दिल्‍ली में मनाया गया। कार्यक्रम में गणमान्‍य व्‍यक्तियों को सम्‍मानित किया जाएगा और साक्षरता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले राज्‍यों, जिलों, ग्राम पंचायतों तथा गैर-सरकारी संगठनों को साक्षर भारत पुरस्‍कार प्रदान किए गए। यूनेस्‍को ने अंतर्राष्‍ट्रीय साक्षरता दिवस 2017 की थीम रखी है ‘डिजिटल दुनिया में साक्षरता’ है..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment