फादर ऑफ नेफ्रोलॉजी, डॉ. केएस चुघ का निधन

देश के पहले किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केएस चुघ का 89 वर्ष को उम्र में 17 सितम्बर को निधन हो गया। वो पिछले दो साल से ब्लड कैंसर की वजह से बीमार थे। उन्हें देश में फादर ऑफ नेफ्रोलॉजी माना जाता था। वे पीजीआईएमईआर के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख थे। पीजीआईएमईआर ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि डॉ. चुग कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेता थे। इसमें सन 2000 में प्राप्त पदमश्री पुरस्कार भी शामिल है। वर्तमान में वे मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल के साथ काम कर रहे थे।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी ने डॉ. चुग के कार्यों को स्वीकार किया था और उन्हें विश्व के 50 महान नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञों में शामिल किया था। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय जर्नल्स में डॉ. चुग के कुल 413 पेपर प्रकाशित हुए थे। इसके अलावा 38 चैप्टर और कई किताबें भी उनके नाम से प्रकाशित हुई हैं।

0 comments:

Post a Comment