प्लेबॉय के संस्थापक ह्यूग हेफनर का निधन

प्लेबॉय मैगजीन संस्थापक और यौन क्रांति प्रतीक ह्यूग हेफ़नर का निधन हो गया है। वह 91 वर्ष के थे। हेफ़नर का जन्म शिकागो में 9 अप्रैल 1926 को हुआ था।उन्होंने शुरुआत में अमरीकी सेना में एक लेखक के रूप में काम किया, फिर उन्होंने मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन किया। हेफ़नर ने साल 1953 में अपने किचन से इस मैगज़ीन का प्रकाशन शुरू किया था।
हेफ़नर ने एक ब्रांड बनाया जो 20 वीं शताब्दी के दूसरे छमाही में यौन संस्कृति को परिभाषित करता था। 'प्लेबॉय' दुनिया में पुरुषों के बीच सबसे अधिक बिकने वाली मैगज़ीन है। एक वक्त था जब इस मैगज़ीन की एक महीने में 70 लाख प्रतियां तक बिकी।

0 comments:

Post a Comment