13, 14, 15 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14, 15 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14, 15 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस परियोजना के माध्यम से केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग देश में अक्षय ऊर्जा और अन्य प्रौद्योगिकी सुविधा हेतु वैज्ञानिकों की सेवाएं लेगा?
A. PRAMAN 
B. VAJRA
C. SETU
D. GYAN
Answer: B
विस्तार: विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत VAJRA (Visiting Advanced Joint Research) कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (Science and Engineering Research Board) अक्षय ऊर्जा और अन्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सेवाएं लेगा। हाल ही में VAJRA कार्यक्रम के तहत 260 आवेदन केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग को प्राप्त हुए।

वह राज्य सरकार, जिसने ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति हेतु सौर ब्रीफ़केस नामक परियोजना का शुभारंभ किया ?
A. हिमाचल
B. उत्तराखंड
C. उत्तर प्रदेश
D. जम्मू-कश्मीर
Answer: B
विस्तार: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सौर ब्रीफ़केस नामक परियोजना का शुभारंभ किया। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्तमान परिपेक्ष्य में उत्तराखंड के 47 गांवों के तकरीबन 1,40,000 परिवारों तक विद्युत आपूर्ति सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन परिस्थितियों में सौर ब्रीफ़केस के माध्यम से ऑफ ग्रिड (Off Grid) विद्युत उपयोग एक वैकल्पिक व्यवस्था होगी। 

हाल के सर्वे के अनुसार 2018 में दौरे के लिए किस देश को पहले स्थान पर रखा है?
A. भारत 
B. कनाडा 
C. चिली 
D. चीन 
Answer: C 
विस्तार: ट्रेवल गाइड कंपनी लोनली प्लैनेट ने सर्वश्रेष्ठ दौरे 2018 की सूची में 2018 में दौरे के रूप में चिली को पहले स्थान पर रखा है। गाइड ने शीर्ष 10 देशों की अपनी वार्षिक सूची के 13वें संस्करण को प्रकाशित किया है जो प्रत्येक यात्री के पास होनी चाहिए। चिली सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने वाला दक्षिण अमेरिकी का इकलौता देश है।

किस राज्य में स्वच्छ जल आपूर्ति हेतु जीवामृतम नामक फिल्ट्रेशन सुविधा का शुभारंभ किया गया है?
A. राजस्थान 
B. केरल
C. पंजाब 
D. तेलंगाना
Answer: B 
विस्तार: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल के वल्लिक्कावू, कोल्लम जिले में माता अमृतानंदमयी मठ (एमएएम), जीवनरामम निस्पंदन सिस्टम का शुभारंभ किया। इस परियोजना को शुरू करने का उद्देश्य देश भर के एक करोड़ गांववासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है। परियोजना के प्रथम चरण के तहत 5000 गांव में जीवामृतम/Jivamritam नामक फिल्ट्रेशन सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। 

किस संवैधानिक अनुच्छेद के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र की अल्पवयीन पत्नी के साथ यौन संबंध अपराध होगा ?
A. अनुच्छेद 372 की धारा 3
B. अनुच्छेद 375 की धारा 2
C. अनुच्छेद 374 की धारा 3
D. अनुच्छेद 376 की धारा 2
Answer: B

विस्तार: सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए 18 वर्ष से कम उम्र की अल्पवयीन पत्नी के साथ पुरुष के यौन संबंध को अपराध की श्रेणी में रखा जाएगा, बशर्ते महिला 1 वर्ष के अंदर शिकायत दर्ज करें।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment