रसायन नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता

रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता: द रॉयल स्वीडिश अकेडमी ने 4 अक्टूबर 2017 को रयायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की। जैक्स ड्यूबचित, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन को रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) का नोबेल पुरस्कार 2017 दिया गया। तीनों वैज्ञानिकों को बॉयोमालीक्यूल्स के सॉल्यूशन के उच्च संकल्प संरचना के निर्धारण के लिए क्रायो इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी विकसित करने को लेकर सम्मानित किया गया। जैक्स ड्यूबचित स्विजरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ लूसियाना में कार्यरत हैं। फ्रैंक न्यूयार्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं रिचर्ड हेंडरसन कैंब्रिज की एमआरसी लैबोरेटरी ऑफ मॉलीक्यूलर बॉयोलोजी में सेवारत हैं। 
रसायन विज्ञान के क्षेत्र में वर्ष 1901 से 2016 के बीच 108 बार नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गयी। अब तक कुल 174 वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 

0 comments:

Post a Comment