राष्ट्रमंडल खेल 2018 की मशाल दिल्ली पहुंची

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित होने वाले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल 3 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंच गई। जहां इसका स्वागत आईओए के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने किया। मशाल का ये सफ़र 13 मार्च 2017 से बर्किंघम पैलेस से शुरू हुआ। 388 दिन के दौरे के दौरान ये मशाल अफ्रीका,अमेरिका,यूरोप एशिया और ओशिनिया का दौरा करेगी। मशाल 9 अक्टूबर को ढाका के लिए रवाना होगी। 
इस बार की मशाल रिले राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सबसे लंबी होगी जिसमें 388 दिनों में 230000 किमी की दूरी तय की जाएगी। मशाल छह राष्ट्रमंडल क्षेत्रों अफ्रीका, अमेरिकी महाद्वीप, कैरेबिया, यूरोप, एशिया और ओसियाना से होकर गुजरेगी।

0 comments:

Post a Comment