26, 27, 28 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26, 27, 28 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26, 27, 28 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस प्रसिद्ध ठुमरी गायक का हाल ही में निधन हो गया है?
A. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी
B. गिरिजा देवी
C. शुभा मुदगल
D. साधना सरगम
Answer: B
विस्तार: प्रख्यात शास्त्रीय गायक और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त गिरिजा देवी का कोलकाता में निधन हो गया, उनकी आयु 88 वर्ष थी। उन्हें "ठुमरी क्वीन" के रूप में जाना जाता था तथा प्यार से अप्पा जी कहा जाता था. वे "बनारस घराना" से थीं।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस राज्य में हाल ही में एक विलुप्त समुद्री सांप इचथ्योसॉर के जीवाश्म की खोज की है?
A. गुजरात
B. कर्नाटक
C. जम्मू और कश्मीर
D. छत्तीसगढ़
Answer: A
विस्तार: भू वैज्ञानिकों के दल ने गुजरात के कच्छ रेगिस्तानी इलाके में लगभग जुरासिक युग (Jurassic-era) के एक विचित्र से इचथ्योसॉर (ichthyosaur) श्रेणी के जानवर का जीवाश्म, जो देखने में एक डॉल्फिन मछली और एक बड़ी छिपकली का संयोजन लगता है, गुजरात (Gujarat) राज्य के कच्छ (Kutch) क्षेत्र में खोजा गया है। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पुनाथिल कुंजाबदुल्ला किस भाषा के लेखक थे?
A. तमिल 
B. मराठी 
C. मलयालम
D. हिंदी 
Answer: C 
विस्तार: प्रसिद्ध लोकप्रिय लेखक और उपन्यासकार पुनाथिल कुंजाबदुल्ला का कोझिकोड में निधन हो गया है, वह 77 वर्ष के थे। कुंजाबदुल्ला को मलयालम साहित्य में आधुनिकता के प्रमुख व्यक्तित्व में से एक माना जाता है। 1980 में उन्होंने अपने उपन्यास समाराकासिलाकाल के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1978 में दो बार केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1980 में मालमुकुलिल अब्दुल्ला के लिए पुरस्कार जीता।

मार्टिना हिंगिस का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. टेनिस
B. बैडमिंटन 
C. हॉकी 
D. क्रिकेट 
Answer: A 
विस्तार: स्विस टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस ने अपने संन्यास की घोषणा की है, जिसके साथ ही एक ऐसे करियर का अंत हो गया, जिसमें वह 1990 के दशक में किशोरी के रूप में सुपरस्टार बनीं और फिर लगभग 20 साल बाद डबल्स में नंबर एक पर पहुंचीं। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वह देश जहां हाल ही में विश्व की प्रथम Track-Less Train का प्रदर्शन किया गया ?
A. चीन
B. दक्षिण कोरिया
C. ताइवान
D. जापान
Answer: A
विस्तार: चीन ने झुझोऊ शहर में अपनी दुनिया की पहली पटरी रहित (ट्रैक लेस) ट्रेन की टेस्ट रन की शुरुआत की है । China unveils World's first track-less train that runs on virtual railwaysi.यह ट्रेन वर्चुअल ट्रैक (आभासी) पर दौड़ती है।यह ट्रेन 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर सकती है। इस ट्रेन को ऑटोनोमस रेल ट्रांजिट (एआरटी) कहा जाता है। इस ट्रेन का ट्रायल किया गया है, जो सफल रहा।  यह ट्रेन पूर्ण परिचालन प्रारंभ करने के बाद मेट्रो ट्रेन से अधिक सस्ती होगी, जो 300 से अधिक यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी।  यह ट्रेन प्रदूषण नहीं फैलाती है। चीन रेल कॉर्पोरेशन ने वर्ष 2013 में इस तरह की ट्रेन की डिजाइन बनाने की शुरुआत की थी। इस ट्रेन को 2018 से चलाने की योजना है।

जैसिंडा अर्डर्न किस देश की नई प्रधानमंत्री बनीं है?
A. आइसलैंड 
B. न्यूजीलैंड 
C. ऑस्ट्रेलिया 
D. जॉर्डन 
Answer: B 

विस्तार : जैसिंडा अर्डर्न 26 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। 37 वर्षीय अर्डर्न, 150 वर्षों के दौरान न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधान मंत्री हैं। वह देश की तीसरी महिला नेता भी हैं, ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूजीलैंड ने 1996 के बाद से आनुपातिक मतदान किया था। ...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment