29, 30, 31 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

29, 30, 31 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
29, 30, 31 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश के क्षेत्र कैटालोनिया ने हाल ही में खुद के एक गणराज्य के तौर पर अस्तित्व में आने की घोषणा की है?
A. अमेरीका 
B. फ्रांस 
C. इंग्लैंड 
D. स्पेन
Answer: D 
विस्तार: स्पेन में राजनैतिक संकट गहरा गया है। मैड्रिड ने आज़ादी को लेकर संघर्ष कर रहे कैटालोनिया की सत्ता को अधिकार में लिया। फ्रांसिस्को फ्रैंको के बाद क्षेत्रीय स्वायत्ता पर लगी पहली बार पाबंदी।स्पेन के पीएम ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए 21 दिसंबर को चुनाव कराने का ऐलान किया। स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो रखोय ने कैटेलोनिया की संसद को भंग कर दिया है। प्रधानमंत्री रखोय ने कैटेलोनिया के नेता कार्लोस पुजिमोन्ट और उनकी कैबिनेट को भी बर्खास्त कर दिया है...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रो कबड्डी लीग का सीजन-5 किस टीम ने जीता है?
A. दबंग दिल्ली 
B. जयपुर पिंक पैंथर 
C. पटना पाइरेट्स
D. गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स 
Answer: C 
विस्तार: पटना पाइरेट्स ने अपने कप्तान और 'डुबकी किंग' प्रदीप नरवाल के बेहतरीन प्रदर्शन से मजबूत गुजरात फार्च्यूनजाएंट्स को करारी मात देकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 का फाइनल जीतते हुए खिताबी हैट्रिक पूरी कर ली है। प्रो-कबड्डी लीग के सीजन-3 और सीजन-4 की विजेता पटना ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 28 अक्टूबर 2017 को खेले गए खिताबी मैच में गुजरात को 55-38 से मात देकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पाउलो जेन्टिलोनी किस देश के प्रधानमंत्री हैं जो 29 अक्टूबर से भारत दौरे पर हैं?
A. फ्रांस 
B. जापान 
C. इटली
D. ऑस्ट्रेलिया 
Answer: C
विस्तार: इटली के प्रधानमंत्री पाउलो जेन्टिलोनी 29 अक्टूबर को भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर भारत सरकार की ओर से उनका स्वागत पर्यटन राज्यमंत्री जे. अल्फोंस ने किया। जेन्टिलोनी अपनी पत्नी श्रीमती एमानुएला जेन्टिलोनी के साथ भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


अक्टूबर 2017 में जारी विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट में भारत कौनसे स्थान पर है?
A. 67वें
B. 128वें
C. 37 वें 
D. 100वें 
Answer: D
विस्तार : वर्ल्ड बैंक की कारोबार सुगमता रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में शानदार सुधार आया है। देश की रैंकिंग 30 पायदान सुधरकर 100वें स्थान पर पहुंच गई है।भारत पिछले साल 190 देशों की सूची में 130वें स्थान पर था। विश्‍व बैंक की व्‍यापार सुगमता की इस रैकिंग में फिलहाल नोटबंदी और जीएसटी को शामिल ही नहीं किया गया है साथ ही जीएसटी के असर को नहीं आंका गया है।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हिना सिंधु ने 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में निम्न में से कौन सा पदक जीता है?
A. रजत पदक
B. कांस्य पदक
C. स्वर्ण पदक
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: C

विस्तार : भारतीय दिग्गज महिला निशानेबाज हिना सिंधु ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रमंडल शूटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।..सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment