7, 8 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

7, 8 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
7, 8 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
साहित्य नोबेल पुरस्कार 2017 किसने जीता है?
A. अरविन्द अडिगा
B. काजु़ओ इशिगुरो
C. पैट्रिक मोदियानो
D. बॉब डिलन
Answer: B 
विस्तार : द रॉयल स्वीडिश अकादमी द्वारा ‘द रिमेन्स ऑफ द डे’ (The Remains of the Day) उपन्यास के लिये मशहूर ब्रिटिश लेखक काजु़ओ इशिगुरो (Kazuo Ishiguro) को वर्ष 2017 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इशिगुरो के इस उपन्यास पर एक हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। एंथनी हॉपकिंस एवं एम्मा थॉम्पसन द्वारा अभिनित इस फिल्म को ऑस्कर के लिये नामांकित किया गया था। यह उपन्यास एक बटलर के जीवन पर आधारित है।  जापान के नागासाकी में जन्में इशिगुरो पाँच साल की उम्र से अपने परिवार के साथ ब्रिटेन में रह रहे हैं। वयस्क होने पर उन्होनें जापान की यात्रा की। वर्ष 1982 में प्रकाशित उनका पहला उपन्यास ‘अ पेल व्यू ऑफ द हिल्स’ (A Pale View of the Hills) और वर्ष 1986 में प्रकाशित दूसरा उपन्यास ‘एन आर्टिस्ट ऑफ द फ्लोटिंग वर्ल्ड’ (An Artist of the Floating World) दोनों ही द्वितीय विश्वयुद्ध के कुछ सालों के बाद के नागासाकी शहर पर आधारित उपन्यास हैं। 

शांति नोबेल पुरस्कार 2017 किसने जीता है?
A. ICAN
B. विश्व बैंक 
C. IMF 
D. IAEA
Answer: A 
विस्तार : दुनिया भर में परमाणु हथियारों को खत्म करने के लिए अभियान चलाने वाले संगठन आई.सी.ए.एन. (International Campaign to Abolish Nuclear Weapons - ICAN) को वर्ष 2017 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। आईसीएएन दुनिया भर के नागरिक समाज का एक संगठन है जो परमाणु हथियारों पर पूरी तरह से रोक लगाने की संधि और उस पर अमल के लिए अभियान चला रहा है। इस अभियान की वजह से ही यह संधि भी हो सकी है। आईसीएएन 2007 में शुरू किया गया और इस वक्त इस संगठन के 468 सहयोगी संस्थाएं हैं जो 101 देशों में फैली हैं। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई थी। इसी साल जुलाई में 122 देशों ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु हथियारों पर रोक लगाने वाली संधि को स्वीकार किया था। हालांकि परमाणु हथियारों वाले बड़े देश अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस इस बातचीत से बाहर रहे। 'इंटरनेशनल कैम्पेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स' यानी ICAN सौ से ज़्यादा देशों में काम करने वाली गैर-सरकारी संस्थाओं का समूह है। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। 30 अप्रैल,  2007 को विएना में औपचारिक तौर पर इसे लॉन्च किया गया।  स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में इसका मुख्यालय हैं। 

हाल ही में किस देश की डोपिंग विरोधी प्रयोगशाला को निलंबित किया गया है?
A. भारत 
B. जापान
C. फ्रांस 
D. चीन 
Answer: C 
विस्तार : फ़्रांस की डोपिंग विरोधी प्रयोगशाला को निलंबित किया गया है। फ़्रांस की डोपिंग विरोधी प्रयोगशाला को “विश्लेंषणात्मक मुद्दों” के कारण निलंबित किया गया है| इसके अनुसार पेरिस प्रयोगशाला को मूत्र और रक्त के विश्लेषण सहित किसी भी विरोधी गतिविधियों को निरीक्षित करने से रोक दिया गया है। पेरिस प्रयोगशाला फ़्रांस में इस प्रकार की एकमात्र संस्थान है। इस प्रयोगशाला में 2016 में 13,500 नमूनों का निरीक्षण किया गया था।

कौनसा बैंक 9 अक्टूबर को 2 ट्रिलियन रुपए के पूंजीकरण को पार करने वाला देश का चौथा बैंक बन गया है?
A. देना बैंक 
B. यस बैंक 
C. बैंक ऑफ़ बड़ौदा 
D. कोटक महिन्द्रा बैंक
Answer: D 

विस्तार: निजी क्षेत्र के कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का बाजार पूँजीकरण (market capitalization) 9 अक्टूबर 2017 को 2 ट्रिलियन रुपए (2 लाख करोड़ रुपए) के आंकड़े को पार कर गया। इसके चलते यह बैंक यह आंकड़ा पार करने वाला देश का चौथा बैंक बन गया ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment