1, 2 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत विश्व आर्थिक मंच की वैश्विक लिंग अन्तराल रिपोर्ट 2017 में भारत का कौनसा स्थान है?
A. 98 वां
B. 113 वां
C. 108 वां
D. 67 वां
Answer: C
विस्तार : भारत विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की वैश्विक लिंग अन्तराल रिपोर्ट 2017 के अनुसार वैश्विक लिंग अन्तराल सूचकांक में 21 स्थान से गिरावट के बाद 108 पर है, जो कि मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था में महिलाओं की कम भागीदारी और कम मजदूरी के कारण चीन और बांग्लादेश से पीछे है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

नीलमनी एन राजू किस राज्य की पहली महिला DG-IG बनी है?
A. केरल 
B. तमिलनाडु 
C. ओडिशा 
D. कर्नाटक
Answer: D  
विस्तार : बेंगलुरु के मुख्यमंत्री सिद्दाराय्या ने सभी राजनैतिक विचारों के साथ सलाह करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को शीर्ष पुलिस पद देने का ऐलान किया है। कर्नाटक में ऐसा पहली बार हुआ है जब वहां किसी महिला को DG और IG बनाया गया है। ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में किस स्थान पर NTPC के प्लांट में हुए धमाके से 30 लोगों की मृत्यु हुई?
A. छबड़ा 
B. रायबरेली
C. सोलापुर 
D. कोयंबटूर
Answer: B 
विस्तार : राष्ट्रीय ताप विद्यूत निगम (NTPC) के रायबरेली स्थित ऊंचाहार बिजलीघर में NTPC को बॉयलर बलास्ट होने से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 30 हो गई है। हादसे में कई गंभीर रूप से घायल हैं. यह हादसा भारत के किसी पावर प्लांट में हुए सबसे बड़े हादसों में से एक है।....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्न में से किस राज्य सरकार ने राज्य तालाब प्राधिकरण का गठन किया?
A. गुजरात 
B. पंजाब 
C. हरियाणा
D. राजस्थान 
Answer: C 
विस्तार : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 52वें हरियाणा दिवस को जल संरक्षण को समर्पित करते हुए 'हरियाणा राज्य तालाब प्राधिकरण' के गठन का ऐलान किया है। इस प्राधिकरण के तहत राज्य के करीब 14000 तालाबों के पानी को साफ करके सिंचाई के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस मंत्रालय ने ने मिंत्रा के नये हथकरघा ब्रांड 'नविभू' का शुभारंभ किया?
A. विज्ञान
B. संचार 
C. वित्त 
D. कपड़ा 
Answer: D 

विस्तार : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने 2 नवंबर को बेंगलुरु में टेक थ्रेड्स 2017 ऑनलाइन फैशन रीटेलर मिंत्रा के नए हैंडलूम ब्रांड 'नविभू' का शुभारंभ किया। यह देशभर में हथकरघा उत्पादों की मांग को पुनर्जीवित करने में बुनकरों की सहायता के लिए वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से मिंत्रा के सीएसआर की पहल है। यह उत्पाद ऑनलाइन मिंत्रा पर उपलब्ध होंगे ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment