11, 12 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी नवंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 नवंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस खिलाडी को  NADA के एंटी डोपिंग अपील पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है?
A. वीरेंद्र सहवाग
B. सुशील कुमार 
C. विजेंदर सिंह 
D. महेंद्रसिंह धोनी 
Answer: A 
विस्तार : पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर वीरेंद्र सहवाग को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के डोपिंग रोधी अपील पैनल (एडीएपी) का सदस्य बनाया गया। सहवाग के साथ दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर विनय लांबा को भी एडीएपी का सदस्य बनाया गया है.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

जीएसटी काउंसिल की बैठक में सरकार ने सभी रेस्टोरेंट में खाने पर 18 फीसदी की जगह कितने % टैक्स लगाने का फैसला किया है?
A. 12%
B. 0%
C. 5%
D. 28%
Answer: C
विस्तार : गुवाहाटी में हुई अपनी 23वीं बैठक में गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स परिषद (GST Council) ने तमाम वस्तुओं पर लगी जीएसटी दर को घटाने की अहम घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब जीएसटी के 28% के उच्चतम स्लैब में आने वाली वस्तुओं की संख्या 50 रह गयी है।.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

कीर्ति निधि बिष्ट जिनका हाल ही में निधन हुआ है, किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?
A. इंडोनेशिया 
B. भूटान 
C. नेपाल 
D. फिज़ी 
Answer: C 
विस्तार : नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कीर्ति निधि बिष्ट का 11 नवंबर को काठमांडू में निधन हो गया। 90 वर्षीय बिष्ट कैंसर से पीड़ित थे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उनके निधन पर गहरा दु:ख जताया है.....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की नवंबर 2017 में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार सबसे प्रदूषित शहर कौनसा है?
A. दिल्ली 
B. वाराणसी
C. कोच्ची 
D. कानपूर 
Answer: B 
विस्तार: केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की नवंबर 2017 में जारी एक रिपोर्ट ने पाया है कि हाल ही में जाँच किए गए 42 शहरों में से पवित्र शहर वाराणसी की वायु की गुणवत्ता सबसे अधिक प्रदूषित है। एयर क्वालिटी इंडेक्स(एएयूआई) में वाराणसी 491 के साथ चिंताजनक स्थिति पर था, जिसके बाद गुरूगाम 480 पर, दिल्ली 468, लखनऊ 462 पर और कानपुर में 461 था। विशेष रूप से प्रदूषण स्तर को 'गंभीर' माना जाता है यदि एक्यूआई 401 और 500 के बीच होता है।

विश्व निमोनिया दिवस कब मनाया जाता है?
A. 12 नवंबर
B. 12 दिसंबर 
C. 14 नवंबर
D. 14 दिसंबर
Answer: A 

विस्तार : विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से हर साल 12 नवंबर को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। निमोनिया एक या दोनों फेफड़ों में संक्रमण का एक प्रकार है .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment