दलवीर भंडारी ICJ में न्यायाधीश बने

भारतीय उम्मीदवार दलवीर भंडारी 20 नवंबर को पांचवीं और विश्व न्यायालय की अंतिम सीट के लिए पुनः निर्वाचित  किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भंडारी को 193 में से 183 वोट मिले जबकि सुरक्षा परिषद में सभी 15 मत भारत के पक्ष में गए। इस चुनाव के लिए न्यूयॉर्क स्थित संगठन के मुख्यालय में अलग से मतदान करवाया गया था।अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारतीय प्रतिनिधि का चुना जाना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का सबसे महत्वपूर्ण न्यायिक अंग है। इसकी स्थापना 1945 में हॉलैंड के शहर हेग में हुई थी और अगले साल यानि 1946 में इसने काम करना शुरू कर दिया। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का काम वैश्विक कानूनी विवादों का निपटारा करना है और संयुक्त राष्ट्र के अंगों और विशेष एजेंसियों द्वारा उठाए गए कानूनी प्रश्नों पर राय देना है। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट का दरवाजा कोई भी सदस्य देश खटखटा सकता है। मौजूदा समय में इसके सदस्य देशों की संख्या 192 है।

0 comments:

Post a Comment