1, 2 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1, 2 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1, 2 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
बजट 2018-19 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) GDP का  कितना प्रतिशत रहने का लक्ष्य रखा गया है?
A. 3.3%
B. 4.3%
C. 3.8%
D. 2.3%
Answer: A 
विस्तार: अपने बजट प्रस्तुतिकरण में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की कि वर्ष 2018-19 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 3.3% रहने का अनुमान है जबकि पहले इसके लिए तय लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद का 3.0% तय किया गया था। उन्होंने यह घोषणा भी कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2017-18 में सरकार ने राजकोषीय घाटे के तय लक्ष्य को पार कर दिया है। इस वर्ष राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 3.3% रहने का अनुमान था लेकिन अब इसका संशोधित अनुमान सकल घरेलू उत्पाद का 3.5% है। 

वर्ष 2018-19 के केन्द्रीय बजट में उक्त वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने विनिवेश लक्ष्य कितना रखा है?
A. 90,000 करोड़ रुपए
B. 1 लाख करोड़ रुपए
C. 80,000 करोड़ रुपए
D. 40,000 करोड़ रुपए
Answer: C 
विस्तार: केन्द्र सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए 80,000 करोड़ रुपए का विनिवेश (Disinvestment) लक्ष्य तय किया है। इसी के साथ बजट में यह तथ्य भी प्रस्तुत किया गया कि सरकार चालू वित्तीय वर्ष (2017-18) में 1 लाख करोड़ रुपए विनिवेश के द्वारा हासिल करेगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले वर्ष के बजट में वर्ष 2017-18 के लिए 72,500 करोड़ रुपए का विनिवेश लक्ष्य रखा था। अब तक सरकार 54,338 करोड़ रुपए विनिवेश के द्वारा हासिल कर चुकी है तथा ओएनजीसी-एचपीसीएल (ONGC-HPCL) सौदे से उसे 37,000 करोड़ रुपए और हासिल होंगे जिससे उसे इस वर्ष में 1 लाख करोड़ रुपए हासिल करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में प्रतिवर्ष कितने रुपए की स्वास्थ्य कवरेज उपलब्ध कराएगी?
A. 5 लाख 
B. 43 हजार 
C. 1 लाख
D. 15  लाख
Answer: A 
विस्तार: वर्ष 2018-19 के केन्द्रीय बजट में वित्त मंत्री ने “राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना” (National Health Protection Scheme – NHPS) की घोषणा की जिसका उद्देश्य देश के गरीब तबके को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम है जिसके द्वारा देश के 10 करोड़ परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य कवरेज उपलब्ध कराई जायेगी जिससे वे अपना इलाज करा सकेंगे। “राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना” को वर्तमान में लागू “राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना” (Rashtriya Swasthya Bima Yojana – RSBY) को विस्तारित कर....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment