6, 7, 8 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

6, 7, 8 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी फरवरी 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6, 7, 8 फरवरी 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
एक्ज़ाम वारियर्स किताब के लेखक कौन है?
A. स्मृति ईरानी 
B. राजनाथ सिंह 
C. नरेंद्र मोदी 
D. उमा भारती 
Answer: C 
विस्तार: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा लिखी गई पुस्तक “एक्ज़ाम वारियर्स”(“Exam Warriors”) 4 फरवरी 2018 को लाँच की गई। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री परीक्षा में बैठ रहे छात्रों की सफलता के लिए “25 मंत्र” उल्लिखित किए हैं। पुस्तक में बताया गया है कि छात्रों को परीक्षाओं को जीवन और मौत के प्रश्न के रूप में न देखते हुए जीवन के एक उत्सव के रूप में देखना चाहिए। 193 पृष्ठों की इस पुस्तक को पैंगुइन रैंडम हाउस (Penguin Random House) ने प्रकाशित किया है तथा इसको मनोरंजक व इंटरेक्टिव शैली में लिखा गया है। पुस्तक में पढ़ाई के साथ योगा अन्य गतिविधियों को अपनाने तथा परीक्षा के दौरान भरपूर नींद लेने पर भी जोर दिया गया है।

किस कंपनी ने #SecurityCheckKiya नाम से एक जागरुकता अभियान शुरू किया है?
A. गूगल 
B. फेसबुक 
C. माइक्रोसॉफ्ट 
D. अमेज़न 
Answer: A 
विस्तार: “#SecurityCheckKiya”उस जागरुकता अभियान को दिया गया नाम है जो गूगल इण्डिया ने भारत में इंटरनेट सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। यह अभियान सुरक्षित इंटरनेट दिवस (Safer Internet Day) की पूर्वसंध्या पर 5 फरवरी 2018 को शुरू किया गया तथा इसके तहत मुख्यत: युवाओं और पहली बार इंटरनेट का प्रयोग करने वाले लोगों को लक्ष्यित किया जा रहा है। इस जागरुकता अभियान में अपने इंटरनेट एकाउण्ट्स को हाइजैक से बचाने, एण्ड्रॉयड फोनों का सुरक्षित प्रयोग करने तथा मोबाइल डिवाइस खो जाने की स्थिति में मोबाइल में पड़े व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों की जानकारी दी जायेगी।

खेलो इंडिया स्कूल गेम्स 2018 में सबसे अधिक पदक किस राज्य ने जीते है?
A. तमिलनाडु 
B. महाराष्ट्र 
C. दिल्ली 
D. हरियाणा
Answer: D 
पहले खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का समापन नई दिल्ली में हुआ जिसमें खेलों के गढ़ हरियाणा ने कुल मिलाकर सबसे अधिक पदक जीते। राज्य ने 102 पदक जीते जिनमें 38 स्वर्ण और 26 रजत शामिल हैं। महाराष्ट्र ने 110 पदक (36 स्वर्ण पदक) के साथ दूसरे स्थान हासिल किया जबकि 94 पदक के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा. खेल मंत्री, कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने शानदार ट्रॉफी के साथ शीर्ष राज्य हरियाणा को पुरस्कार प्रदान किया।...सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment