26 to 31 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 31 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
कुंवर बाई का सम्बन्ध किससे है ?
A. स्वत्छता अभियान
B. लड़कियों की शिक्षा
C. राजनीति
D. खेल जगत
Answer: A
विस्तार: कुंवर बाई ने बकरियां बेचकर अपनी बहू के लिए शौचालय बनवाया था| 2016 में स्वच्छ भारत मिशन के प्रति समर्पण को देख पीएम मोदी ने उनके पैर छुए थे।कुंवरी बाई स्वच्छ भारत की ब्रांड एम्बेसडर भी रह चुकी है। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

मनिपाल हॉस्पिटल्स किस प्रमुख स्वास्थ्य सेवा समूह के अस्पताल व्यवसाय को खरीदेगा?
A. अप्पोलो हॉस्पिटल
B. फोर्टिस हेल्थकेयर
C. नारायण हेल्थकेयर
D. उपरोक्त सभी
Answer: B
विस्तार: टीपीजी कैपिटल एशिया (TPG Capital Asia) के निवेश वाला मनिपाल हॉस्पिटल्स समूह फोर्टिस (Fortis) के अस्पताल व्यवसाय को खरीद लेगा। फोर्टिस के मनिपाल हॉस्पिटल्स (Manipal Hospitals) में विलय की घोषणा 27 मार्च 2018 को की गई। इस सम्बन्ध में की गई अन्य घोषणा के अनुसार 15,000 करोड़ के इस सौदे को पूरा होने में 9 से 12 माह लगेंगे। यह सौदा भारत में स्वास्थ्य क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा एकल सौदा है। इस सौदे के तहत मनिपाल समूह के रंजन पई (Ranjan Pai) द्वारा स्थापित मनिपाल हॉस्पिटल्स समूह और टीपीजी कैपिटल एशिया फोर्टिस हॉस्पिटल्स में 3,900 करोड़ रुपए का नया पूँजी निवेश करेंगे।

हाल ही में किस देश ने होली पर डाक टिकट जारी किया है?
A. इंग्लैंड
B. जापान
C. गुयाना
D. बांग्लादेश
Answer: C
विस्तार: गुयाना ने होली पर डाक टिकट जारी किया है। गुयाना विश्व का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने होली पर डाक टिकट जारी किया है। इन डाक टिकटों में राधा-कृष्ण को होली खेलते हुए दिखाया गया है। गुयाना ने 1976 में दीपावली पर भी 4 डाक टिकट जारी किये थे।

हाल ही में प्रक्षेपित किए गए संचार उपग्रह का क्या नाम है जिसका बाद में ISRO से सम्पर्क टूट गया?
A. IRNSS-1I
B. GSAT-6A
C. GSAT-80
D. PLSV-6C
Answer: B
विस्तार: जीसैट-6A (GSAT-6A) भारत का नवीनतम दूरसंचार उपग्रह है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation - ISRO) ने इसका सफल प्रक्षेपण 29 मार्च 2018 को किया था। यह अपने पूर्ववर्ती उपग्रह जीसैट-6 (GSAT-6) का हूबहू प्रतिरूप है तथा ISRO के अनुसार इसकी परिचालन आयु 10 से 12 वर्ष थी। लेकिन 31 मार्च 2018 को इस उपग्रह का सम्पर्क ISRO से टूट गया। यह सम्पर्क उस समय टूटा जब इसके ऑन-बोर्ड इंजन को चालू करने का दूसरा प्रयास किया जा रहा था। हालांकि ISRO ने दावा किया कि वह GSAT-6A का पता लगाने में सफल होगा।

कड़कनाथ किसकी नस्ल है?
A. गाय
B. मुर्गा
C. बकरी
D. भेड़
Answer: B
विस्तार: कड़कनाथ के लिए भौगोलिक संकेत (GI) टैग के लिए आवेदन करने के छह साल बाद, एक चिकन नस्ल जिसका काला मांस कुछ प्रदेशों में बहुत मांग में है उसके लिए यह लेबल मध्यप्रदेश को मिला है। चिकन की अन्य किस्मों की तुलना में कड़कनाथ, चिक और अंडों का प्रोटीन युक्त मांस बहुत ज्यादा दर पर बेचा जाता है।  चेन्नई स्थित जीआई रजिस्ट्री ने ग्रामीण विकास ट्रस्ट, झाबुआ का आवेदन स्वीकार कर लिया, जो 2012 में दायर किया गया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21 to 25 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21 to 25 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
वोडाफोन-आइडिया विलय के बाद नई कंपनी के सीईओ कौन होंगे?
A. अनुपम श्रीवास्तव
B. बालेश शर्मा
C. गोपाल विट्ठल
D. संदीप दास
Answer: B
विस्तार: वोडाफोन ग्रुप पीएलसी की भारतीय इकाई और आइडिया सेलुलर, जो देश की सबसे बड़ी दूरसंचार वाहक बनाने के लिए अपने कार्यों को मर्ज करने की प्रक्रिया में हैं ने वोडाफोन के वरिष्ठ बलेश शर्मा को संयुक्त उद्यम के लिए नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नामित किया है। शर्मा वर्तमान में वोडाफोन इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी हैं। आइडिया में वर्तमान मुख्य वित्तीय अधिकारी अक्षय मोंद्रा, संयुक्त फर्म में वित्त प्रमुख होंगे। आइडिया के जन्मदाता आदित्य बिड़ला के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला, मर्ज किए गए दूरसंचार कंपनी के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

कौनसा जिला पहला 100% सोलर पावर वाले स्वास्थ्य केंद्रों वाला है?
A. सूरत
B. अजमेर
C. बेलगाम
D. महेंद्रगढ़
Answer: A
विस्तार: गुजरात का सूरत जिला देश में 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए पहला जिला बन गया है। जिले में कुल 52 पीएचसी हैं और उन सभी को अब सौर मंडल द्वारा संचालित किया गया है। यह पहल केवल बिजली का बिल 40 फीसदी तक नहीं लाएगा बल्कि ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में भी मदद करेगा।

विन मिंत किस देश के नए राष्ट्रपति चुने गए है?
A. म्यांमार
B. नेपाल
C. चीन
D. विएतनाम
Answer: A
विस्तार: म्यांमार की संसद ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में विन मिंत का चयन किया है। यह तब हुआ है जब म्यांमार के पहले लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित राष्ट्रपति हटिन क्यूव ने स्वास्थ्य के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था। मिंत राज्य काउंसलर आंग सान सू की एक करीबी सहयोगी माना जाते हैं  और 2012 के बाद से निचले सदन में एक स्पीकर रहे हैं।

हाल ही में राजस्थान राज्य निर्वाचन विभाग ने किसे ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया है?
A. सुशील कुमार
B. देवेंद्र झाझडिया
C. भावना राठौड़
D. मनु शर्मा
Answer: B
विस्तार : राजस्थान निर्वाचन विभाग की ओर से ब्रांड एंबेसेडर के रूप में एथलीट देवेंद्र झाझडिया को नियुक्त किया गया है। झाझडिया दो बार पैरा ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके है। मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियों में झाझड़िया की सक्रियता की सराहना की गई थी।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

16 to 20 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

16 to 20 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
व्लादिमीर पुतिन कौनसी बार रूस की राष्ट्रपति चुने गए हैं ?
A. पांचवी बार
B. तीसरी बार
C. चौथी बार
D. दूसरी  बार
Answer: C
विस्तार : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को हुए चुनावों में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर ली है। पुतिन चौथी बार राष्ट्रपतिपद के लिए चुने गए हैं | पुतिन को 75.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्हें साल 2012 से भी ज्यादा वोट इस चुनाव में मिले हैं। रूस की जनता ने पुतिन को ही अगले 6 सालों के लिए राष्ट्रपति चुना है। अब वह 2024 तक इस पद पर रहेंगे। व्लादिमीर पुतिन 19 साल पहले रूस के कार्यकारी राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने पहली बार 2000 में चुनाव लड़ा और 53 फीसदी वोट के साथ विजयी रहे थे। 2004 में वह 71.2 फीसदी वोट लेकर फिर राष्ट्रपति बने थे। जबकि 2012 में उन्होंने 63.3 फीसदी वोट पाकर एक बार फिर जीत दर्ज की। अब इस बार जीतने पर वह 2024 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे। वह जोसेफ स्टालिन के बाद रूस में सबसे अधिक समय तक सत्ता संभालने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे। रूस में पहले राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता था, लेकिन 2012 में इसे बदलकर छह साल का कर दिया गया। उल्लेखनीय रूस में कोई भी लगातार दो बार राष्ट्रपति नहीं बन सकता है। पुतिन भी तीन बार देश के राष्ट्रपति रहे हैं। लेकिन उन्होंने 2008 का चुनाव नहीं लड़ा था। एक चुनाव छोड़ने के बाद वह फिर राष्ट्रपति बने।

किस देश की राष्ट्रपति अमीनहां गिरब-फकीम ने एक वित्तीय घोटाले के कारण इस्तीफा दिया है?
A. कांगो
B. मॉरीशस
C. सिंगापुर
D. मलेशिया
Answer: B
विस्तार : मॉरीशस कीराष्ट्रपति अमिना गिरब-फकीम ने लक्जरी निजी सामान खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर एक घोटाले में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया है। वह इस महीने 23 तारीख को कार्यालय छोड़ देगी। अमिना गिरब-फकीम पर यह आरोप लगाया गया है कि गुरुब-फकीम ने लंदन स्थित प्लेनेट अर्थ इंस्टिट्यूट द्वारा प्रदान किए गए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके निजी खरीद,गहने और कपड़े खरीदे है। देश की अफ्रीका की एकमात्र महिला प्रमुख, गुरुब-फकीम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध वैज्ञानिक और जीवविज्ञानी है।

वाशिंगटन सुन्दर किस क्षेत्र से सम्बंधित हैं ?
A. क्रिकेट
B. साहित्य
C. चिकित्सा
D. विज्ञान
Answer: A 
विस्तार : 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई में जन्में वाशिंगटन सुन्दर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं | बाएं हाथ से बल्लेबाज़ी करने वाले सुंदर वाशिंगटन दाएं हाथ से ऑफ़ब्रेक गेंदबाज़ी करते हैं। 18 साल के युवा वाशिंगटन सुन्दर को निदहास टूर्नामेंट में ‘’मैन ऑफ़ द सिरीज़’’ घोषित किया गया. निदहास टूर्नामेंट क्रिकेट से सम्बंधित है अभी हाल ही में भारत , श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली गयी है | तमिलनाडु के सुंदर ने निदहास ट्रॉफ़ी में आठ विकेट चटकाए और ऐसा प्रदर्शन करने वाले वो भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं।

केदारनाथ सिंह किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
A. क्रिकेट
B. साहित्य
C. चिकित्सा
D. विज्ञान 
Answer: B
विस्तार : प्रसिद्ध हिंदी कवि और आलोचक केदारनाथ सिंह का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर इंडियन लैंग्वेज के हिंदी भाषा विभाग के पूर्व प्रोफेसर और अध्यक्ष थे। प्रो. सिंह को 2013 में ज्ञानपेठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उन्होंने 1989 में अपनी कविता संग्रह 'अकाल में सारस' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11 to 15 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11 to 15 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम पुस्तक के लेखक कौन थे ?
A. मैक्स बोर्न
B. स्टीफन हॉकिंग
C. अल्बर्ट आइंस्टीन
D. निकोला टेस्ला
Answer: B
विस्तार: प्रख्यात ब्रिटिश वैज्ञानिक एवं भौतिकविद स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने अपना पूरा जीवन ब्रहाण्ड के रहस्यों से पर्दा हटाने को समर्पित कर दिया था। अपनी अद्वितीय बौद्धिक क्षमता के अलावा अपने मजाकिया स्वभाव के कारण उनकी प्रसिद्धि भौतिकी से इतर भी खूब हुई थी। 9 जनवरी 1942 को जन्में हॉकिंग को वर्तमान दौर के महानतम वैज्ञानिकों में से एक माना जाता है तथा उनकी तुलना प्राय: एलबर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) और न्यूटन (Newton) से की जाती थी। 1988 में प्रकाशित हुई उनकी पुस्तक “ए ब्रीफ हिस्टरी ऑफ टाइम” (“A Brief History of Time”) उस दौर की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक बनी थी तथा आज भी इसकी लोकप्रियता कायम है। इस पुस्तक ने इनको सुपरस्टार का दर्जा प्रदान करने में काफी मदद की थी। 14 मार्च 2018 को कैम्ब्रिज (Cambridge) स्थित अपने आवास में स्टीफन हॉकिंग चिर-निद्रा में विलीन हो गए।

एंजेला मर्केल कौनसी बार जर्मनी की चांसलर चुनी गयीं हैं ?
A. पांचवी बार
B. तीसरी बार
C. चौथी बार
D. दूसरी  बार
Answer: C
विस्तार : जर्मनी की संसद ने चांसलर के रूप में चौथे कार्यकाल के लिए एंजेला मर्केल का चुनाव किया है, गुप्त मतदान में बुंदेस्टैग के 709 सदस्यों में से 364 ने मर्केल के समर्थन में वोट किया। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए 50 फीसदी मत चाहिए होते हैं जिसमें मर्केल को नौ मत ज्यादा मिले। एंजेला मर्केल कंजरवेटिव क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन से सम्बंधित हैं।

केन्द्र सरकार द्वारा 8 मार्च 2018 को लाँच किए गए उस 100% जैविक सैनिटरी नैपकिन का क्या नाम है ?
A. पहल
B. सुलभ
C. निर्माण
D. सुविधा
Answer: D
विस्तार: “सुविधा” (“Suvidha”) उस 100% ऑक्सो-जैविक सैनिटरी नैपकिन (100% oxo-biodegradable sanitary napkin) का नाम है जिसे मात्र रु. 2.50 प्रति पैड की दर पर देश की आर्थिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। इस नैपकिन ब्राण्ड को केन्द्र सरकार के देश भर में फैले लगभग 3,200 जन-औषधि केन्द्रों (Janaushadhi Kendra) के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। उल्लेखनीय है भारत की संसाधन-विहीन महिलाएं माहवारी के लिए अभी भी तमाम असुरक्षित उपायों का प्रयोग इसलिए करती हैं क्योंकि वे महंगे सैनिटरी नैपकिन ब्राण्ड बाजार से खरीदने में असक्षम हैं। “सुविधा” पैड इसी वर्ग को ध्यान में रखकर केन्द्र सरकार ने बाजार में उतारा है।

विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2018 में भारत का स्थान कौन सा था ?
A. 133 वां
B. 39 वां
C. 108 वां
D. 68 वां
Answer: A
विस्तार : संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट वैश्विक प्रसन्नता की स्थिति का एक महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है. रिपोर्ट में भारत की 133वें स्थान पर है |पिछले वर्ष भारत 122 वें स्थान पर रहा था | पूर्वी अफ्रीका में बुरुंडी दुनिया में सबसे अप्रसन्न स्थान है. अमेरिका 2016 से 5 स्थान नीचे होकर 18 वें स्थान पर आ गया है. पाकिस्तान (75 वें), चीन (86 वें) और नेपाल (101 वां) | फिनलेंड , नोर्वे , डेनमार्क क्रमशः पहले , दुसरे , तीसरे स्थान पर रहे हैं |


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

6 to 10 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

6 to 10 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किस देश में समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त किया गया है?
A. पाकिस्तान
B. बरमूडा
C. सूडान
D. मिश्र
Answer: B
विस्तार : बरमूडा में समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त किया गया है। बरमूडा समलैंगिक विवाह मान्यता को समाप्त करने वाला विश्व का प्रथम देश है। बरमूडा के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मई 2017 में समलैंगिक विवाह को मान्यता प्रदान की गई थी। बरमूडा उत्तरी अंटलांटिक महासागर में एक ब्रिटिश द्वीप क्षेत्र है, जिसे गुलाबी रेत के समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा झंडा फहराया गया?
A. राजस्थान
B. गुजरात
C. कर्नाटक
D. केरल
Answer: C
विस्तार : कर्नाटक में बेलागवी (जिसे बेलगाम भी कहा जाता है) में भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस आयोजन में कोटे केरे फ्रंट के नेताओं, स्कूली बच्चों, और हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और सिख संस्थानों के नेताओं ने भाग लिया। इस ध्वज ने आकार के संबंध में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित पंजाब के अट्टारी के ध्वज को पीछे छोड़ा है। बेलागवी के जिला मंत्री रमेश जारकीहोली ने 9600 वर्ग फुट के झंडे को 110 मीटर लम्बे ध्वज पोल पर फहराया।

90वें अकादमी पुरस्कार में सर्वाधिक 4 ऑस्कर पुरस्कार किस फिल्म ने जीते है?
A. द शेप ऑफ वॉटर
B. डार्केस्ट हावर्स
C. डुन्करिक
D. द पोस्ट
Answer: A
विस्तार: वर्ष 2017 में आई अमेरिकी फंतासी फिल्म “द शेप ऑफ वॉटर” (“The Shape of Water”) इस वर्ष के अकादमी पुरस्कार समारोह की सबसे सफल फिल्म रही। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म व सर्वश्रेष्ठ निर्देशन (गुलेर्मो डेल टोरो – Guillermo del Toro) समेत कुल 4 ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार “डार्केस्ट ऑवर” (‘Darkest Hour’) में विंस्टन चर्चिल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गेरी ओल्डमैन (Gary Oldman) को मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर फिल्म “थ्री बिल्बोर्ड्स आउटसाइट एबिंग, मिसूरी” (‘Three Billboards Outside Ebbing, Missouri’) के लिए फ्रांसेस मैकडॉरमण्ड (McDormand) को मिला। वहीं 89-वर्षीय जेम्स आइवरी (James Ivory) ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले सबसे अधिक आयु वाले व्यक्ति बन गए। उन्हें फिल्म ‘Call Me By Your Name’ में पटकथा लेखन के लिए यह पुरस्कार मिला।

हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. रजत पंडित
B. भास्कर चौबे
C. राजीव शर्मा
D. मानुषी दुबे
Answer: B
विस्तार : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भास्कर चौबे को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में भास्कर चौबे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

1 to 5 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1 to 5 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मार्च 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 मार्च 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान  बनने वाले राशिद खान किस देश से हैं?
A. पाकिस्तान
B. अफगानिस्तान
C. बांग्लादेश
D. केन्या
Answer: B
विस्तार : अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (19 वर्षीय) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वह अब दोनों वनडे और टी20 में गेंदबाजी के लिए आईसीसी नंबर 1 रैंकिंग पर हैं और आईसीसी पुरुषों की रैंकिंग के किसी भी रूप के लिए शीर्ष स्थान पर कब्जा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड की 19 वर्षीय अररन बिंडल सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी और 260 दिनों तक महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। 2001 में उन्होंने तीनों वनडे में इंग्लैंड की टीम का नेतृत्व किया।

मदवूर वासु देवन नायर का सम्बन्ध किस क्षेत्र से है?
A. संगीत
B. चिकित्सा
C. नृत्य
D. खेल
Answer: C
विस्तार : मदवूर वासु देवन नायर कथकली के प्रसिद्ध नर्तक थे। इन्होनें इस शास्त्रीय नृत्य के जरिये रावण, दुर्योधन आदि के किरदार निभाए थे। इन्हें पद्मभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा केरल कला मंडलम पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में इनका निधन हो गया है।

देश की किस टेलीकॉम कम्पनी ने दीवालिया घोषित किए जाने के लिए अपना आवेदन फरवरी 2018 के दौरान प्रस्तुत किया?
A. रिलायंस कम्युनिकेशन
B. टेलीनॉर
C. एयरसेल
D. एयरटेल
Answer: C
विस्तार: देश की छठवीं सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी एयरसेल (Aircel) ने अपने तथा अपनी दो इकाइयों (एयरसेल सेल्यूलर और डिशनेट वायरलेस) को दीवालिया घोषित किए जाने के लिए अपना आवेदन राष्ट्रीय कम्पनी कानून न्यायाधिकरण (National Companies Law Tribunal – NCLT) में 28 फरवरी 2018 को दायर किया। अपनी प्रमोटर कम्पनी मलेशिया (Malaysia) स्थित मैक्सिस कॉम्यूनिकेशन्स (Maxis Communications) द्वारा व्यवसाय में और धन निवेशित न किए जाने के निर्णय के बाद एयरसेल ने दीवालिया घोषित किए जाने का आवेदन किया है। इसके साथ ही एयरसेल भारत की चौथी टेलीकॉम कम्पनी बन गई है जिसने भारी प्रतिस्पर्धा तथा कर्जे के बढ़ते बोझ के कारण अपना टेलीकॉम परिचालन बंद करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अनिल अम्बानी के नेतृत्व वाली रिलायंस कॉम्यूनिकेशन्स (Reliance Communications), नॉर्वे की टेलीकॉम कम्पनी टेलीनॉर (Telenor) और टाटा समूह की टाटा टेलीसर्विसेज़ (Tata Teleservices) ने स्वयं को टेलीकॉम व्यवसाय से बाहर करने तथा अपना व्यवसाय बेचने की घोषणा की थी।

2 मार्च 2018 को दिवंगत हुए टी. थॉमस किस कॉरपोरेट कम्पनी के पूर्व अध्यक्ष थे?
A. ब्रिटानिया इंडिया
B. पार्ले एग्रो
C. हिन्दुस्तान यूनीलीवर
D. अडानी पावर
Answer: C
विस्तार: हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड (जोकि उस समय हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड (Hindustan Lever Limited – HLL) के नाम से जानी जाती थी) के पूर्व अध्यक्ष टी. थॉमस (T.Thomas) का 2 मार्च 2018 को 90 वर्ष की आयु में मुम्बई में निधन हो गया। उन्होंने 1973 से 1980 के बीच कम्पनी की कमान संभालने के अलावा मातृ कम्पनी यूनीलीवर (Unilever) के निदेशक के रूप में भी योगदान दिया था। थॉमस ने जब हिन्दुस्तान यूनीलीवर की कमान संभाल रखी थी तब देश में मूल्य नियंत्रण (price control) का कठिन दौर चल रहा था। उन्होंने अपने प्रयासों से यूनीलीवर को उस समय के विदेशी विनिमय नियमन कानून (FERA) के तहत नियंत्रण-योग्य हिस्सेदारी (majority holding) दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने कम्पनी के मैनेजमेण्ट ट्रेनी कार्यक्रमों में भी एक बड़ा बदलाव लेते हुए नए प्रशिक्षुओं को ग्रामीण अंचलों में काम करने का मौका प्रदान कर उनके सर्वांगीण विकास में भूमिका निभाई थी।

वयोवृद्ध सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का सम्बन्ध किस राज्य से है?
A. उत्तरप्रदेश
B. राजस्थान
C. केरल
D. पंजाब
Answer: D
विस्तार : उस्ताद प्यारेलाल वडाली, उस्ताद पुराण चंद वडली के छोटे भाई का पंजाब, अमृतसर में निधन हो गया है, वह 75 साल के थे। वे प्रसिद्ध 'वडाली ब्रदर्स' के गायकों में से एक थे। वडाली ब्रदर्स अपने पंजाबी सूफी संगीत के लिए प्रसिद्ध हैं दोनों ने जलंधर के हरबल्ला मंदिर में प्रदर्शन करना शुरू किया।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

मार्च 2018 Current Affairs in Hindi March 2018

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi March 20181 से 21 मार्च 2018 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) मार्च 2018 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://goo.gl/kqR71x 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 मार्च 2018:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK