26 to 30 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 30 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 30 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को कितने सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का घोषणा किया है?
A. 104
B. 100
C. 98
D. 101
Answer: A
विस्तार: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 26 अप्रैल 2018 को अपने सभी 104 सदस्य देशों को टी-20 का अंतर्राष्ट्रीय दर्जा देने का ऐलान कर दिया।

हाल ही में नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. नरोत्तम नानजी
B. देबजानी घोष
C. राजेश कुमार
D. नैना श्रीवास्तव
Answer: B
विस्तार: नैसकॉम के अध्यक्ष के रूप में देबजानी घोष को नियुक्त किया गया है। देबजानी नैसकॉम के तीन दशक के इतिहास में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है।

उस पाकिस्तानी मूल के राजनीतिज्ञ का क्या नाम है जिसे 30 अप्रैल 2018 को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया?
A. राशिद खान
B. साजिद जावेद
C. राहिदा बैग
D. साजिद खान
Answer: B
विस्तार: पाकिस्तानी मूल के सांसद साजिद जावेद को 30 अप्रैल 2018 को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री (Interior Secretary) नियुक्त किया गया। वर्ष 1960 के दशक में ब्रिटेन से आकर बसे एक पाकिस्तानी बस चालक के बेटे जावेद को उनके समुदाय, स्थानीय सरकार एवं आवासीय मंत्री (Communities, Local Government and Housing Minister) के कैबिनेट पद से पदोन्नत करके नई जिम्मेदारी दी गई।  जावेद (48) ब्रिटिश कैबिनेट में गृह मंत्री पद की अहम जिम्मेदारी संभालने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले सांसद बन गये। वह ब्रोम्सग्रोव (Bromsgrove) से कंजरवेटिव पार्टी के सांसद हैं और ब्रिटिश सरकार में पहले भी व्यापार एवं संस्कृति मंत्रालय की बागडोर संभाल चुके हैं। इस नियुक्ति से कुछ घंटे पहले पूर्व गृह मंत्री अंबर रूड (Amber Rudd) ने यह स्वीकारते हुए इस्तीफा दिया था कि प्रवासियों के निर्वासन लक्ष्यों (existence of deportation targets for immigrants) की सच्चाई को लेकर उन्होंने संसद को 'अनजाने में गुमराह' किया था।

भारत के उस मुख्यमंत्री का क्या नाम है जो हाल ही में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री बने?
A. ज्योति बसु
B. ममता बनर्जी
C. पवन चामलिंग
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer: C
विस्तार: सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग भारत के इतिहास में किसी भी राज्य में सबसे अधिक (25 वर्ष) समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21 to 25 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21 to 25 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किस भारतीय कंपनी ने पहली बार 100 बिलियन डॉलर मार्केट कैप हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया?
A. रिलायंस इंडस्ट्रीज
B. अडानी ग्रुप
C. टीसीएस
D. महिंद्रा ग्रुप
Answer: C
विस्तार: 23 अप्रैल 2018 को टाटा समूह (Tata Sons) की कम्पनी टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़ (Tata Consultancy Services - TCS) 100 अरब डॉलर का बाजार पूँजीकरण (market capitalization) छूने वाली देश की पहली आईटी (IT) कम्पनी बन गई। इस दिन कम्पनी के शेयर मूल्यों में 4% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई तथा इसका भाव 3,541 रुपए तक पहुँच गया। इससे कम्पनी का कुल बाजार पूँजीकरण 6,78,002 करोड़ रुपए तक पहुँच कर डॉलर में 100 अरब के स्तर को पार कर गया। इससे पूर्व कम्पनी ने 19 अप्रैल 2018 को अपना अब तक का सर्वाधिक तिमाही मुनाफा 6,904 करोड़ रुपए घोषित किया था जिसने कम्पनी के शेयर भाव में जबर्दस्त वृद्धि का मंच तैयार किया। उल्लेखनीय है कि मुकेश अम्बानी के नेतृत्व वाली कम्पनी रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ लिमिटेड (Reliance Industries Limited – RIL) भारत की पहली कम्पनी थी जिसने वर्ष 2008 में 100 अरब डॉलर का स्तर पार किया था। वर्तमान में कम्पनी का कुल बाजार पूँजीकरण 90 अरब डॉलर से कम है।

हाल ही में किस राज्य से 27 वर्ष बाद अफस्पा पूरी तरह हटाया गया?
A. अरुणाचल प्रदेश
B. नागालैंड
C. मेघालय
D. जम्मू कश्मीर
Answer: C
विस्तार: मेघालय से सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून  (AFSPA अथवा अफस्पा) को पूरी तरह हटा लिया गया, जबकि अरुणाचल प्रदेश में यह असम सीमा से लगे आठ थाना क्षेत्रों और पड़ोसी म्यांमार से लगे तीन जिलों में लागू रहेगा।

हाल ही में “रुपश्री योजना” किस राज्य में शुरू की गई है?
A. हरयाणा
B. पश्चिम बंगाल
C. केरल
D. राजस्थान
Answer: B
विस्तार: “रुश्री योजना” पश्चिम बंगाल में शुरू की गई है। इस योजना के तहत युवतियों को शादी के लिए एकमुश्त 25,000 रुपये की राशि दी जायेगी। यह आर्थिक सहायता उन परिवारों को दी जायेगी जिनकी सालाना आय डेढ़ लाख रूपये होगी। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों की शादी करवाना है।

टाटा ने निम्नलिखित में से किसे वैश्विक कॉरपोरेट मामलों का अध्यक्ष नियुक्त किया है?
A. एस जयशंकर
B. जे एस कपूर
C. टी सुब्रमण्यम
D. विवेक गौतम
Answer: A
विस्तार: देश के अग्रणी कॉरपोरेट समूह टाटा संस (Tata Sons - टाटा समूह) ने पूर्व विदेश सचिव (former Foreign Secretary) एस. जयशंकर (S. Jaishankar) को वैश्विक कॉर्पोरेट मामलों का ग्रुप अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा 23 अप्रैल 2018 को की। वे इस पद पर तैनात रहते हुए समूह के अध्यक्ष (Chairman) एन. चन्द्रशेखरन (N. Chandrasekaran) को रिपोर्ट करेंगे। एस. जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 के मध्य भारत के विदेश सचिव रहे थे। वे भारतीय विदेश सेवा (IFS) में वर्ष 1977 में शामिल हुए थे तथा अपने शानदार करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया जैसे सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त, चीन में भारत के राजदूत तथा अमेरिका में भारत के राजदूत। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु समझौते में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

17 to 20 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

17 to 20 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
17 to 20 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
राष्ट्रीय पोषण मिशन के लिए राष्ट्रीय परिषद् की पहली बैठक कहां पर आयोजित की गई?
A. लखनऊ
B. गोवा
C. दिल्ली
D. मुंबई
Answer: C
विस्तार: भारत में पोषण सम्बंधित चुनौतियां पर राष्ट्रीय परिषद की पहली बैठक विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में भारत सरकार ने राज्य एवं केंद्र सरकार के मध्य सामंजस्य स्थापित करने एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन के उद्देश्यों को हासिल करने हेतु चर्चा की। विदित हो कि तीन वर्ष के लिये 9046.17 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान करते हुए वित्तीय वर्ष 2017-18 से राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की गई है।

हाल ही में किस राज्य के स्कूलों में तेलुगू भाषा अनिवार्य की गई है?
A. आंध्रप्रदेश
B. केरल
C. तमिलनाडु
D. तेलंगाना
Answer: D
विस्तार: तेलंगाना के सभी स्कूलों में तेलुगू भाषा अनिवार्य की गई है। तेलुगू भाषा सभी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक अनिवार्य की गई है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के वर्ष 2017 के आंकड़ों के अनुसार भारत किस देश को पछाड़कर दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?
A. चीन
B. फ्रांस
C. अमेरीका
D. चीन
Answer: B
विस्तार: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) ने 19 अप्रैल 2018 को वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (World Economic Outlook - WEO) अप्रैल 2018 को जारी करते हुए खुलासा किया कि वर्ष 2017 के सकल घरेलू उत्पाद के आधार पर भारत अब विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा उसने छठवें स्थान पर काबिज फ्रांस (France) को पीछे छोड़कर यह मुकाम हासिल किया है। भारत का सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product - GDP) 2.6 ट्रिलियन डॉलर (2.6 लाख करोड़ डॉलर) रहा है जोकि फ्रांस के मुकाबले अधिक है। दुनिया की पाँच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं (क्रमश:) है – अमेरिका (US), चीन (China), जापान (Japan), जर्मनी (Germany) और यूनाइटेड किंगडम (UK)।

निम्नलिखित में से किस देश में हाल ही में 35 वर्षों में पहला सिनेमाघर खोला गया?
A. सऊदी अरब
B. कुवैत
C. पाकिस्तान
D. बांग्लादेश
Answer: A
विस्तार: सउदी अरब 35 वर्षों में पहला सार्वजनिक सिनेमा घर राजधानी रियाद में खोलने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार रियाद के एएमसी एंटरटेनमेंट थियेटर में हालीवुड की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म होगी। इसे सऊदी में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। यह देश में सामाजिक और आर्थिक सुधारों के युग में प्रवेश करने के मिशन का एक हिस्सा है।

हाल ही में भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. कृष्णन अय्यर
B. कृष्णास्वामी विजय राघवन
C. एच डी कुमारस्वामी
D. नागेंद्र कुमार
Answer: B
विस्तार: भारत के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कृष्णास्वामी विजय राघवन को नियुक्त किया गया है। राघवन भारत के प्रसिद्ध जीववैज्ञानिकों में से एक है। यह पद 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के काल में शुरू किया गया था।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

15, 16 April 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
महाराष्ट्र सरकार ने किस दिग्गज अभिनेता को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है?
A. धर्मेद्र
B. सलमान खान
C. अनिल कपूर
D. बोनी कपूर
Answer: A
विस्तार : बॉलीवुड के ही-मैन व अभिनेता धर्र्मेंद्र और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को क्रमश: प्रतिष्ठित राज कपूर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और राज कपूर स्पेशल कान्ट्रिब्यूशन अवार्ड के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री विनोद तावड़े ने 15 अप्रैल को इसकी जानकारी दी।  82 साल के हो चुके धर्मेंद्र अपने समय के जाने माने एक्शन अभिनेता थे। उन्होंने शोले, चुपके-चुपके, सत्यकाम और सीता-गीता जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है।

कौनसा बैंक हाल ही में SBI को पीछे छोड़ बना भारत का दूसरा सबसे मूल्यवान बैंक बना है?
A. आईसीआईसीआई बैंक
B. कोटक महिंद्रा बैंक
C. कैनरा बैंक
D. पंजाब नेशनल बैंक
Answer: B
विस्तार : बाजार पूंजीकरण के लिहाज से अब कोटक महिंद्रा बैंक देश का दूसरा बड़ा बैंक बन गया है, कोटक महिंद्रा बैंक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को दूसरे से तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। 16 अप्रैल को शेयर बाजार में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में आई शानदार तेजी के बाद उसके बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई जबकि स्टेट बैंक के शेयर में आई गिरावट की वजह से उसकी कुल मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पहले नंबर पर HDFC बैंक, दूसरे नंबर पर कोटक महिंद्रा बैंक, तीसरे नंबर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चौथे पर 1.85 लाख करोड़ मार्केट कैप के साथ आईसीआईसीआई बैंक, पांचवें पर 1.37 लाख करोड़ मार्केट कैप के साथ एक्सिज बैंक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल को निम्न में किस देश की यात्रा पर रवाना हुए है?
A. स्वीडन
B. जापान
C. अमेरीका
D. चीन
Answer: A
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल को स्वींडन, ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा के लिए रवाना हुए. उनकी यात्रा का मकसद व्यारपार और निवेश तथा अन्यर प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाना है।  ब्रिटेन और स्वीडन की यात्रा पर जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के पहले चरण में स्वीडन पहुंचेंगे। जहां वे स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान ल्योव्हेन और स्टॉकहोम में नॉर्डिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच  नवोन्मेष, सतत विकास और आपसी रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत के मेक इन इंडिया अभियान को लेकर स्वीडन ने काफी सकारात्मक रुख अपनाया है। विश्व भारत को बड़े बाजार के रूप में देखता है और स्वीडन भी इससे अछूता नहीं है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

13, 14 April 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी 10वें दिन भारत ने कितने पदकों के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में अपने शानदार अभियान का समापन किया?
A. 66
B. 70
C. 75
D. 80
Answer: A
विस्तार : किदाम्बी श्रीकांत ने 13 अप्रैल को इतिहास रचते हुए विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) द्वारा जारी की गयी सूची में दुनिया के पहले नंबर के पुरूष एकल खिलाड़ी बन गए। आधिकारिक रैंकिंग शुरू होने के बाद वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बन गये हैं। आधुनिक समय में कंप्यूटर द्वारा तैयार की जाने वाली रैंकिंग प्रणाली शुरू किए जाने से पहले महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को एक समय विश्व का नंबर एक खिलाड़ी माना जाता था। इस तरह श्रीकांत साइना नेहवाल के बाद दूसरे भारतीय बन गए जिसे यह सम्मान हासिल हुआ है। साइना 2015 में महिलाओं की एकल रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची थी। श्रीकांत ने यह उपलब्धि पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन के बाद हासिल की और उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

अनीश भंवला का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. बॉक्सिंग
B. शूटिंग
C. फुटबॉल
D. कुश्ती
Answer: B
विस्तार : पंद्रह वर्षीय शूटर अनीश भंवला ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रिकार्ड अंकों के साथ पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल में जीत हासिल कर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे कम आयु के स्वर्ण पदक विजेता बन गए हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के नीरज कुमार पांचवें स्थान पर रहे।अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले अनीश ने सिडनी 2017 में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले इसी राष्ट्रमंडल खेलों में मनु भास्कर ने 16 वर्ष की उम्र में गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

किस दिग्गज अभिनेता को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2018 के लिए चुना है?
A. धर्मेद्र
B. विनोद खन्ना
C. अनिल कपूर
D. बोनी कपूर
Answer: B
विस्तार : भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिग्दर्शन हिंदी फिल्म अभिनेता श्री विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसकी घोषणा 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के दौरान की गई थी। इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में से कुछ अन्य प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं-बेस्ट फीचर फिल्म श्रेणी में असमिया फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार’ और उत्तम मनोरंजन फिल्म प्रदान करने वाली ‘बाहुबली – द कोनसन’क्लु.. फीचर फिल्म सेंट्रल पैनल की अध्यक्षता शेखर कपूर ने की थी।

किस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्‍ट ह‍िंदी फ‍िल्‍म का अवॉर्ड द‍िया गया है?
A. पैडमान
B. टॉयलेट एक प्रेम कथा
C. न्यूटन
D. ट्रैप्ड
Answer: C
विस्तार : नई दिल्ली के शास्त्री भवन में 13 अप्रैल को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित किए गए थे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए तीन निर्णायक मंडलों (फ़ीचर, गैर-फ़ीचर और लेखन) के अध्यक्षों ने विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। भारत सरकार की तरफ से द‍िए जाने वाले इन पुरस्कारों में राजकुमार राव की फ‍िल्‍म न्‍यूटन को बेस्‍ट ह‍िंदी फ‍िल्‍म का अवॉर्ड द‍िया गया है वहीं बेस्‍ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के ल‍िए द‍िवगंत अदाकारा श्रीदेवी के नाम का ऐलान हुआ है। इस वर्ष जूरी की अध्यक्षता निर्देशक शेखर कपूर द्वारा की गई। मई 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जाएंगे।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11, 12 April 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
मनु भाकर का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. बॉक्सिंग
B. शूटिंग
C. क्रिकेट
D. बैडमिंटन
Answer: B
विस्तार: भारत की 16 वर्षीय मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मी पिस्तौल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि हीना सिद्धु ने गोल्ड कोस्ट में 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में रजत हासिल करने के लिए उल्लेखनीय सुधार किया। भाकर ने राष्ट्रमंडल खेलों के रिकार्ड को तोड़ने के लिए 240.9 शॉट से जीत दर्ज की, जिसमें वह वरिष्ठ टीम सदस्य सिद्धु से आगे रही जिनका कुल अंक 234 था।  कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया की एलेना गालिओबिविच को गया जिन्होंने 214.9 पर ख़त्म किया।

पूनम यादव  का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. बॉक्सिंग
B. शूटिंग
C. क्रिकेट
D. भारत्तोलन
Answer: D
विस्तार: भारतीय भारोत्तोलक पुनाम यादव ने महिलाओं की 69 किलोग्राम भारोत्तोलन श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। यादव ने कुल 222 किग्रा (100 स्नैच और 122 क्लीन और जर्क) उठाया और राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दूसरा पदक लेने के लिए इंग्लैंड के सारा डेविस जो उनकी सबसे करीबी प्रतियोगी थी, को हराया।
2014 में स्कॉटलैंड के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में, पुनाम यादव ने कांस्य पदक जीता था।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा मंच 2018 का आयोजन कहाँ किया गया?
A. काठमांडू
B. दिल्ली
C. कानपूर
D. शंघाई
Answer: B
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा मंच 2018 का आयोजन 10 से 12 अप्रैल 2018 को नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल को 16वें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा मंच का उद्धाटन किया। आईईएफ 16 दुनिया भर के ऊर्जा मंत्रियों , उद्योगपतियों और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सबसे बड़ा सम्मेलन है जिसमें वैश्विक ऊर्जा के भविष्य पर चर्चा हो रही है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

6 to 10 April 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

6 to 10 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
21वें राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक प्रतियोगिताओं के पहले दिन 5 अप्रैल 2018 को भारत को पहला स्वर्ण पदक किस खिलाड़ी ने दिलाया?
A. मनु भाकर
B. सैखॉम मीराबाई चानू
C. एम सी मैरीकॉम
D. साइना नेहवाल
Answer: B
विस्तार: भारत की महिला विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक सैखॉम मीराबाई चानू (Saikhom Mirabai Chanu) ने 21वें राष्ट्रमण्डल खेलों में पदक प्रतियोगिताओं के पहले दिन 5 अप्रैल 2018 को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया जब उन्होंने महिलाओं के 48 किलो भार वर्ग में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए अपनी 6 लिफ्ट्स में कुल 6 राष्ट्रमण्डल कीर्तिमान बनाते हुए कुल 196 किलो का नया राष्ट्रमण्डल बनाया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले चानू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 194 किलो था जिसे उन्होंने 2 किलो से पीछे छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि उन्होंने वर्ष 2014 के ग्लैस्गो (Glasgow) राष्ट्रमण्डल खेलों में भी रजत पदक जीता था।  हालांकि इन खेलों का पहला पदक भारत को पुरुष भारोत्तोलक पी. गुरूराज (P. Gururaja) से हासिल हुआ। उन्होंने पुरुषों के 56 किलो वर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 249 किलो भार उठाकर रजत पदक जीता।

SBI लाइफ का नया एमडी और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
A. संजीव नौटियाल
B. चंदा कोचर
C. देबंजनी घोष
D. अरुंधति भट्टाचार्य
Answer: A
विस्तार: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने अपने नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में संजीव नौटियाल को नियुक्त किया है। वह अरिजीत बसु का स्थान लेंगे, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समूह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। नौटियाल ने बैंक के लखनऊ सर्कल में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में 1985 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ अपना करियर शुरू किया था।

डेविस कप के इतिहास में सर्वाधिक डबल्स मैच जीतने वाले खिलाड़ी कौन है?
A. महेश भूपति
B. सानिया मिर्ज़ा
C. लिएण्डर पेस
D. निकोला पीटरएंजेली
Answer: C
विस्तार: लिएण्डर पेस पिछले काफी समय से डेविस कप में 42 डबल्स जीत के साथ इटली के महान खिलाड़ी निकोला पीटरएंजेली (Nicola Pietrangeli) के साथ बराबरी पर थे। लेकिन उन्होंने निकोला को 7 अप्रैल 2018 को पीछे छोड़ते हुए अपने करियर की ऐतिहासिक 43वीं जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि 44-वर्षीय पेस ने अपने डेविस कप करियर की शुरूआत वर्ष 1990 में की थी।

राष्ट्रमंडल खेल 2018 में किसने बैडमिंटन का स्वर्ण पदक जीता है?
A. भारत
B. नेपाल
C. मलेशिया
D. अमेरिका
Answer: A
विस्तार: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश को 10वां स्वर्ण पदक दिलाया। बैडमिंटन के मिश्रित टीम वर्ग में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर स्वर्ण जीतने में सफलता पाई। भारत की अश्वनी पोनप्पा और सात्विक साईंराज की जोड़ी ने मिश्रित युगल में भारत के लिए पहला मुकाबला जीता।  इसके बाद किदाम्बी श्रीकांत ने पुरुष एकल में पूर्व विश्व नंबर एक मलेशिया के ली चेंग वेई को हराकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। महिला एकल में साइना नेहवाल ने सोनिया चियाह को कड़े मुकाबले में 21-11, 19-21, 21-19 से जीत हासिल करके टीम को स्वर्ण पदक दिला दिया। ये पहला मौका है जब भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में मिश्रित टीम वर्ग में ये स्वर्ण पदक जीता है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

1 to 5 April 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

1 to 5 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत स्टेज - VI ग्रेड के पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री देश के किस शहर में सबसे पहले 1 अप्रैल 2018 से शुरू की गई?
A. बैंगलोर
B. जयपुर
C. दिल्ली
D. वाराणसी
Answer: C
विस्तार: 1 अप्रैल 2018 को भारत की राजधानी दिल्ली भारत स्टेज - VI (Bharat Stage-VI) ग्रेड के पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री शुरू करने वाला भारत का पहला शहर बन गयी। उल्लेखनीय है कि भारत स्टेज - VI ग्रेड देश में पेट्रोल व डीज़ल का अब तक का सर्वोच्च मानक है तथा इसे दिल्ली में 1 अप्रैल 2020 से शुरू करने की पूर्व में योजना थी। अब देश के 13 अन्य शहरों में भी बीएस-6 (BS-VI) ग्रेड ईंधन को वर्ष 2019 तक शुरू करने की योजना केन्द्र सरकार की है।  बीएस-VI ग्रेड ईंधन को दिल्ली समेत देश के महानगरों में व्याप्त प्रदूषण के भयानक स्तर के परिप्रेक्ष्य में शुरू करने की योजना है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार की मूल योजना 1 अप्रैल 2017 से पूरे देश में बीएस-IV ईंधन, 2019 तक बीएस-V ईंधन और 2023 तक बीएस-VI ईंधन को लागू करने की थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 कहाँ शुरू हुए है?
A. भारत
B. इंग्लैंड
C. जर्मनी
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: D
विस्तार: राष्ट्रमंडल खेलों के 21वें संस्करण गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में एक रंगीन ओपनिंग समारोह के साथ शुरू होगा। यह शहर के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होगा जैसा कि इसके इतिहास में इतना बड़ा समारोह होने जा रहा है। केरारा स्टेडियम को ओपनिंग समारोह की मेजबानी के स्थान के रूप में चुना गया है. इन खेलों के साथ यह पांचवीं बार है जब ऑस्ट्रेलिया खेलों की मेजबानी कर रहा है। उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व 200 से अधिक एथलीटों के एक दल द्वारा किया जाएगा जिसका अगुवाई झंडा पकड़े पीवी संधू करेंगे।

नासकॉम की नई अध्यक्ष किये नियुक्त किया गया ?
A. इंदिरा नूई
B. चंदा कोचर
C. देबंजनी घोष
D. अरुंधति भट्टाचार्य
Answer: C
विस्तार: इंटेल दक्षिण एशिया की पूर्व प्रबंध निदेशक, देबंजनी घोष, नासकॉम की नई अध्यक्ष नियुक्त की गयी। वह आर.चंद्रशेखर का स्थान उनके कार्यकाल समाप्त होने के बाद लेंगी। कॉर्पोरेट भारत में लैंगिक विविधता और समान प्रतिनिधित्व क़ी बड़ी प्रचारक, घोष  इंटेल इंडिया और MAIT (मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) की अगुवाई करने वाली पहली महिला है।

भारत हाल ही में किस देश को पछाड़कर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बन गया है?
A. चीन
B. जापान
C. वियतनाम
D. अमेरीका
Answer: C
विस्तार: इण्डियन सेल्यूलर एसोसिएशन (Indian Cellular Association - ICA) द्वारा दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 के दौरान भारत चीन (China) के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बन गया है।भारत ने अभी तक दूसरे स्थान पर काबिज वियतनाम (Vietnam) को पछाड़कर यह अहम उपलब्धि हासिल की है। भारत में घरेलू स्तर पर मोबाइल फोन के उत्पादन में वृद्धि के कारण वर्ष 2017-18 के दौरान भारत में मोबाइल फोन के उपकरणों का आयात भी घट कर आधा रह गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में भारत की जहाँ वैश्विक मोबाइल फोन उत्पादन में मात्र 3% हिस्सेदारी थी वहीं वर्ष 2017 में यह हिस्सेदारी बढ़ कर 11% हो गई है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

अप्रैल 2018 Current Affairs in Hindi April 2018

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi April 20181 से 30 अप्रैल 2018 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अप्रैल 2018 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://goo.gl/kqR71x 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 30 अप्रैल 2018:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK