13, 14 April 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अप्रैल 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14 अप्रैल 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी 10वें दिन भारत ने कितने पदकों के साथ बहुत ही शानदार अंदाज में अपने शानदार अभियान का समापन किया?
A. 66
B. 70
C. 75
D. 80
Answer: A
विस्तार : किदाम्बी श्रीकांत ने 13 अप्रैल को इतिहास रचते हुए विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) द्वारा जारी की गयी सूची में दुनिया के पहले नंबर के पुरूष एकल खिलाड़ी बन गए। आधिकारिक रैंकिंग शुरू होने के बाद वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी बन गये हैं। आधुनिक समय में कंप्यूटर द्वारा तैयार की जाने वाली रैंकिंग प्रणाली शुरू किए जाने से पहले महान खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को एक समय विश्व का नंबर एक खिलाड़ी माना जाता था। इस तरह श्रीकांत साइना नेहवाल के बाद दूसरे भारतीय बन गए जिसे यह सम्मान हासिल हुआ है। साइना 2015 में महिलाओं की एकल रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंची थी। श्रीकांत ने यह उपलब्धि पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन के बाद हासिल की और उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

अनीश भंवला का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. बॉक्सिंग
B. शूटिंग
C. फुटबॉल
D. कुश्ती
Answer: B
विस्तार : पंद्रह वर्षीय शूटर अनीश भंवला ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रिकार्ड अंकों के साथ पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल में जीत हासिल कर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के सबसे कम आयु के स्वर्ण पदक विजेता बन गए हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के नीरज कुमार पांचवें स्थान पर रहे।अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले अनीश ने सिडनी 2017 में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले इसी राष्ट्रमंडल खेलों में मनु भास्कर ने 16 वर्ष की उम्र में गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड बनाया था।

किस दिग्गज अभिनेता को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2018 के लिए चुना है?
A. धर्मेद्र
B. विनोद खन्ना
C. अनिल कपूर
D. बोनी कपूर
Answer: B
विस्तार : भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिग्दर्शन हिंदी फिल्म अभिनेता श्री विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसकी घोषणा 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के दौरान की गई थी। इस साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए विभिन्न श्रेणियों में से कुछ अन्य प्रमुख विजेताओं में शामिल हैं-बेस्ट फीचर फिल्म श्रेणी में असमिया फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार’ और उत्तम मनोरंजन फिल्म प्रदान करने वाली ‘बाहुबली – द कोनसन’क्लु.. फीचर फिल्म सेंट्रल पैनल की अध्यक्षता शेखर कपूर ने की थी।

किस फिल्म को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्‍ट ह‍िंदी फ‍िल्‍म का अवॉर्ड द‍िया गया है?
A. पैडमान
B. टॉयलेट एक प्रेम कथा
C. न्यूटन
D. ट्रैप्ड
Answer: C
विस्तार : नई दिल्ली के शास्त्री भवन में 13 अप्रैल को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित किए गए थे। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए तीन निर्णायक मंडलों (फ़ीचर, गैर-फ़ीचर और लेखन) के अध्यक्षों ने विभिन्न श्रेणियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की है। भारत सरकार की तरफ से द‍िए जाने वाले इन पुरस्कारों में राजकुमार राव की फ‍िल्‍म न्‍यूटन को बेस्‍ट ह‍िंदी फ‍िल्‍म का अवॉर्ड द‍िया गया है वहीं बेस्‍ट एक्ट्रेस अवॉर्ड के ल‍िए द‍िवगंत अदाकारा श्रीदेवी के नाम का ऐलान हुआ है। इस वर्ष जूरी की अध्यक्षता निर्देशक शेखर कपूर द्वारा की गई। मई 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिए जाएंगे।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment