21 to 25 May 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21 to 25 मई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी मई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 मई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
आसियान फिल्म महोत्सव-2018 निम्नलिखित में से किस शहर में आयोजित किया जा रहा है?
A. दिल्ली
B. क्योटो
C. जिनेवा
D. लक्सम्बर्ग
Answer: A
विस्तार: आसियान फिल्म महोत्सव-2018 नई दिल्ली के सीरी फोर्ट सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

निम्नलिखित में से किसे कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है?
A. वाई ई चेरापल्ली
B. के एस रमेश कुमार
C. दीपक दास
D. देवेन सिंह पहरोलिया
Answer: B
विस्तार: सांसद एवं पूर्व मंत्री के एस रमेश कुमार को कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुन लिया गया। बीजेपी उम्मीदवार एस सुरेश कुमार के अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद वे निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बहुमत साबित करने से पहले इसे कांग्रेस की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी नेतृत्व से निर्देश मिलने के बाद सुरेश कुमार ने बैठक शुरू होने पर अपना नामांकन वापस ले लिया।

कर्णाटक का नया उप-मुख्यमंत्री किसे बनाया गया है? -
A. एच.डी. कुमारस्वामी
B. वजुभाई वाला
C. बी.एस. येदयुरप्पा
D. जी. परमेश्वरा
Answer: D
विस्तार: कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कर्नाटक विधान सौधा में 23 मई 2018 को आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में जनता दल (सेक्युलर) पार्टी के विधानमण्डल दल के नेता एच.डी. कुमारस्वामी को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इस शपथ-ग्रहण समारोह की सबसे मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें लगभग सभी भाजपा-विरोधी पार्टियों के नेताओं ने शिरकत कर इस कार्यक्रम को भाजपा विरोधी मोर्चे की शुरूआत का कार्यक्रम बना दिया। 58-वर्षीय कुमारस्वामी के लिए यह मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी है। इससे पूर्व वे 2006-07 में भाजपा के साथ हुए गठबन्धन के तहत 20 माह के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। वहीं जेडीएस को बिना शर्त समर्थन करने वाली कांग्रेस के जी. परमेश्वरा (G. Parameshwara) को राज्य का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राज्य विधानसभा चुनावों में सर्वाधिक 104 सीट जीतने वाली भाजपा के बी.एस. येदयुरप्पा (B.S. Yeddyurappa) ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी लेकिन बहुमत न जुटा पाने के कारण उन्होंने 19 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

निम्नलिखित में से किसे हाल ही में पाकिस्तान का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
A. अब्दुल बाशित
B. मलिक मोहम्मद
C. हसमत-उल-जिया
D. नासिर-उल-मुल्क
Answer: D
विस्तार: पूर्व मुख्य न्यायाधीश नसीर उल मुल्क (Nasir Ul Mulk) को 28 मई 2018 को पाकिस्तान का कार्यवाहक प्रधानमंत्री (caretaker Prime Minister) नियुक्त किया गया। उन्हें 25 जुलाई 2018 को देश में होने वाले आम-चुनावों तक के लिए यह कार्यभार सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से राष्ट्रपति शाहिद खकान अब्बासी (President Shahid Khaqan Abbasi) की सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (PML-N) और विपक्षी नेता सैय्यद खुर्शीद अहमद शाह (Syed Khurshid Ahmed Shah) की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के बीच हफ्तों से चले आ रहे तनाव का पटाक्षेप हो गया। नसीर उल मुल्क, जोकि पाकिस्तान के चुनाव आयोग के अंतरिम प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं, अब एक नौकरशाह सरकार का संचालन आम-चुनावों तक करेंगे क्योंकि देश की चुनी हुई सरकार तथा संसद 31 मई 2018 को भंग कर दी जायेगी।

किस देश में जनमत संग्रह से ‘गर्भपात’ पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया?
A. आयरलैंड
B. नेपाल
C. चीन
D. इराक
Answer: A
विस्तार: आयरलैंड में जनमत संग्रह से गर्भपात पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर दिया गया है। यह जनमत संग्रह गर्भपात पर लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर किया गया था। खास बात यह रही कि इस पूरी मुहिम के पीछे एक भारतीय महिला रही। आयरलैंड में भारतीय दंतचिकित्सक सविता हलप्पनवार को 2012 में गर्भपात की इजाजत नहीं मिलने पर एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से ही देश में गर्भपात पर चर्चा छेड़ दी।



पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment