26 to 30 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

26 to 30 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 30 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
2011 जनगणना पर जारी आंकड़ो के अनुसार भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है?
A. मराठी
B. बंगाली
C. तेलुगु
D. हिंदी
Answer: D
विस्तार : 2011 की जनगणना के आधार पर जारी आंकड़ो के अनुसार भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। देश में हिन्दी बोलने वालों की संख्या बढ़ी है, इतना ही नहीं देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी ही है। 2011 की जनगणना में भारतीयों भाषाओं के आंकड़ों के मुताबिक, 43.63 फीसदी लोगों की मातृभाषा हिंदी है। 2001 में 41.03 फीसदी लोगों की मातृभाषा हिन्दी थी। इस तरह 2001 से 2011 के बीच देश में हिन्दी बोलने वाले लोगें की संख्या ढाई फीसदी से ज्यादा बढ़ी है।

पाकिस्तान के पहले नेत्रहीन न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ली है?
A. यावर अली
B. सना अफजल
C. यूसुफ सलीम
D. ज़ुबैर साबिर
Answer: C
विस्तार : पाकिस्तान के यूसुफ सलीम ने जज्बे की एक नई मिसाल पेश की है और वह पाकिस्तान के पहले दृष्टिहीन जज बन गए हैं। लाहौर के यूसुफ को पहले यह पद देने से मना किया गया था लेकिन चीफ जस्टिस मियां साकिब निसार के दखल के बाद उन्हें जज बनाया गया है। युसूफ उन 21 सिविल जजों में शामिल हैं जिन्होंने लाहौर हाईकोर्ट में पद ग्रहण किया है। इस मौके पर कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद यावर अली ने उम्मी जताई कि सभी जज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कानून के तहत लोगों को बिना किसी भेदभाव और भय के न्याय देना चाहिए।

‘कन्या वन समृद्धि योजना’ किस प्रदेश सरकार ने शुरू की है?
A. पंजाब
B. मिजोरम
C. मध्य प्रदेश
D. महाराष्ट्र
Answer: D
विस्तार : महाराष्ट्र सरकार राज्य के किसानों के लिए एक नई योजना शुरू कर रही है। इस योजना का नाम ‘कन्या वन समृद्धि योजना‘ है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार किसानों के परिवारों को मुफ्त पौधे मुहैया कराएगी जहां बालिकाएं पैदा होंगी। किसानों के परिवारों को वृक्षारोपण के लिए ये पौधे बालिकाओं के जन्म पर मुहैया कराए जाएंगे। कन्या वन समृद्धि योजना शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।

नीति आयोग के महत्वाकांक्षी जिला कार्यक्रम में कौन से जिले ने पहली रैंक प्राप्त की है?
A. छत्तीसगढ़ का बीजापुर जिला
B. सिक्किम का पश्चिमी सिक्किम जिला
C. तेलंगाना का असिफाबाद जिला
D. गुजरात का दाहोद जिला
Answer: D
विस्तार : स्वास्थ्य शिक्षा एवं विकास के अन्य पैमाने पर सुधार में वृद्धि को रखते हुए नीति आयोग ने आकांक्षी जिलों की पहली सूची जारी की है। गुजरात का दाहोद जिला इस सूची में पहले स्थान पर आया है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आकांक्षी जिलों की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी की। उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई में विकास के पैमाने पर सुधार प्रदर्शित करने वाले अन्य जिलों में पश्चिमी सिक्किम (सिक्किम), रामनाथपुरम (तमिलनाडु), विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), वाईएसआर कड़पा (आंध्र प्रदेश) शामिल हैं। खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में कुपवाड़ा (जम्मू एवं कश्मीर), बेगूसराय (बिहार), रांची (झारखंड), सिमडेगा (झारखंड) और खगड़िया (बिहार) हैं।

भारत में लापता बच्चों को ढूंढने के लिए केंद्र सरकार ने कौन सा एप लांच किया है?
A. ReUnite
B. Scout
C. Missing
D. FoundMe
Answer: A
विस्तार : 29 जून को वाणिज्य और औद्योगिक मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने भारत में लापता बच्चों को ढूंढने के लिए नई दिल्ली में “ReUnite” एप लांच किया है, जो भारत में लापता और परित्यक्त बच्चों को ट्रैक करने और ढूंढने में मदद करेगा। ऐप बहुउद्देशीय है जिसमें माता-पिता और नागरिक बच्चों की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं, और नाम, जन्म चिन्ह, पता, पुलिस स्टेशन को रिपोर्ट, लापता बच्चों की खोज और पहचान जैसे विस्तृत विवरण प्रदान कर सकते हैं. ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों के लिए उपलब्ध है।.....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

23 to 25 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

23 to 25 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
23 to 25 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद छोड़ने की घोषणा की है?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. मेक्सिको
C. यूनाइटेड स्टेट्स
D. रोमानिया
Answer: C
विस्तार : अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की सदस्यता को अलविदा कह दिया है। पिछले साल ही अमेरिका ने यूएनएचआरसी पर इज़रायल को लेकर बुरी तरह से पक्षपाती होने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अमेरिका इससे जुड़ी अपनी सदस्यता के बारे में सोच रहा है। अमेरिका के इससे बाहर होने के बाद यून में देश की स्थायी प्रतिनिधि निकी हेली ने कहा कि ढोंग करने और खुद के स्वार्थ को पूरा करने वाली ये बॉडी मानवाधिकारों का मज़ाक उड़ाती है।  पिछले साल ही हेली ने यूएनएचआरसी पर इज़रायल को लेकर बुरी तरह से पक्षपाती होने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अमेरिका इससे जुड़ी अपनी सदस्यता के बारे में सोच रहा है।  बता दें कि जिनेवा स्थित UNHRC काउंसिल का गठन 2006 में हुआ था।

भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने वाले खिलाड़ी का क्या नाम है?
A. आर. शाकुंतलम
B. समर्थ शाह
C. विपिन चंद्रा
D. आर. प्रागनानांधा
Answer: D
विस्तार : चेन्नई के आर. प्रागनानांधा भारत के पहले सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये हैं। विश्व स्तर पर इस उपलब्धि के साथ वे दूसरे स्थान पर हैं। प्रागनानांधा ने मात्र 12 वर्ष कु आयु में यह उपलब्धि हासिल की है। प्रागनानांधा ने इटली में चल रहे ग्रेंडाइन ओपन शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में पहुंच कर यह उपलब्धि हासिल की। अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने प्रागनानांधा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। प्रागनानांधा की आयु 12 वर्ष 10 महीने एवं 13 दिन है वे विश्व के नंबर वन यूक्रेन के सेर्गेय से थोड़े ही बड़े हैं और विश्व में दूसरे स्थान पर हैं।

कौन सा शहर स्मार्ट सिटी योजना में 100वां स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है?
A. गुवाहाटी
B. दिसपुर
C. अगरतला
D. शिलांग
Answer: D
विस्तार : मेघालय की राजधानी शिलांग का चयन 100वीं स्मार्ट सिटी के रूप में किया गया है। शिलांग द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रस्ताव के आकलन के बाद ही इस शहर का चयन किया गया है। अब तक संबंधित प्रतिस्पर्धा के चार दौर में 99 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया था और आज की घोषणा के साथ ही स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 स्मार्ट सिटी के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इससे पहले जनवरी 2016 में 20 शहरों, मई 2016 में 13 शहरों, सितम्बर 2016 में 27 शहरों, जून 2017 में 30 शहरों और जनवरी 2018 में 9 शहरों का चयन किया गया था। शिलांग के चयन के साथ ही स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अंतिम रूप से चयनित 100 स्मार्ट सिटी में कुल प्रस्तावित निवेश 2,05,018 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

52वें स्कॉच सम्मेलन में किस राज्य के मुख्यमंत्री को ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ का अवार्ड मिला है?
A. राजस्थान
B. तमिलनाडु
C. असम
D. पंजाब
Answer: A
विस्तार : 52वें स्कॉच सम्मेलन में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हाल ही में चीफ मिनिस्टर ऑफ द इयर चुना गया। यह अवॉर्ड नई दिल्ली में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में गुड गवनेर्ंस, सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास तथा महिला स्वावलम्बन जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों और राजस्थान को बीमारू प्रदेशों की श्रेणी से बाहर लाने के लिए दिया गया। .....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21, 22 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

21, 22 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21, 22 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफ़ा दे दिया?
A. अनुपम सिंह
B. अरविन्द सुब्रह्मण्यन
C. अजीत डोभाल
D. रणदीप मालिक
Answer: B
विस्तार: भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में जानकारी दी है कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने पारिवारिक कारणों से अमेरिका लौटने का फैसला किया है, और उनके पास अरविंद सुब्रह्मण्यम की बात मान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा कि वह एक दो माह में वित्त मंत्रालय से विदाई ले लेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी वित्त मंत्रालय छोड़ने के लिए उन्होंने कोई तारीख तय नहीं की है। अरविंद सुब्रमण्यन अक्टूबर 2014 से अब तक भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में सेवा दे रहे थे।

एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड किस देश की टीम के नाम बन गया है?
A. न्यूज़ीलैंड
B. दक्षिण अफ्रीका
C. इंग्लैंड
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: C
विस्तार : इंग्लैंड ने 19 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 6 विकेट पर 481 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। ट्रेंट ब्रिज मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 481 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 37वें ओवर में 237 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 242 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। इससे पहले भी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही नाम था। दो साल पहले इंग्लैंड ने इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 444 रन बनाए थे। हालांकि, वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला टीम के नाम दर्ज है। न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 8 जून को आयरलैंड की टीम के खिलाफ 490 रन बनाए थे।

उड़ान योजना के तहत कौन सा हवाई अड्डा देश का 100वां नियमित सेवा वाला हवाई अड्डा होगा?
A. जोगेश्वर (उत्तराखंड)
B. जेवर (उत्तर प्रदेश)
C. भानगढ़ (राजस्थान)
D. पाकयोंग (सिक्किम)
Answer: D
विस्तार : सिक्किम के पाकयोंग हवाई अड्डे से जल्द ही उड़ान शुरू होने की संभावना है तथा उम्मीद है कि यह नियमित विमान सेवा वाला देश का 100वां हवाई अड्डा होगा। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि ‘उड़ान’ योजना के तहत 32 नये हवाई अड्डों से नियमित उड़ानें शुरू होने वाली है। योजना के तहत आम लोगों को कम किराए पर टिकट उपलब्ध कराकर देश के छोटे तथा मझौले शहरों को हवाई नेटवर्क में शामिल करने का प्रयास किया गया है।उन्होंने बताया कि सिक्किम का पाकयोंग देश के विमानन नेटवर्क में शामिल होने वाला 100वां हवाई अड्डा होगा। ‘उड़ान’ के दूसरे चरण में हुए आवंटन में पाकयोंग से गुवाहाटी दिल्ली और कोलकाता के लिए सेवा शुरू करने का अधिकार किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट को दिया गया है।

2018 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD) पर एक ही समय में एक ही स्थान पर योग करने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या के लिए किस शहर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) बनाया है?
A. कोलकाता
B. मैसूर
C. कोटा
D. नई दिल्ली
Answer: C
विस्तार : कोटा मेंअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और योग गुरु रामदेव की मौजूदगी में एक लाख 60 हजार लोगों ने 21 जून को एक ही समय में एक ही स्थान पर योगाभ्यास कर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराया। अभी तक यह रिकॉर्ड मैसूर के नाम था। पिछले साल वहां योग दिवस पर 55 हजार 506 लोगों ने एकसाथ योग किया था।.....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

19, 20 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

19, 20 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
19, 20 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किस राज्य में गठबंधन सरकार टूट जाने के कारण राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है?
A. मणिपुर
B. तमिलनाडु
C. असम
D. जम्मू-कश्मीर
Answer: D
विस्तार: जम्मू-कश्मीर में 20 जून को 8वीं बार राज्यपाल शासन लगाया गया। राज्यपाल वोहरा ने अपना काम शुरू कर दिया है, उन्होंने 20 जून को श्रीनगर में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बल अधि‍कारियोें के साथ बैठक की....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

7 लाख करोड़ रुपए के बाजार पूँजीकरण को पार करने वाली वह पहली भारतीय कम्पनी कौन सी है?
A. इनफ़ोसिस
B. टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS)
C. रिलायंस इंडस्ट्रीज
D. अडानी इंडस्ट्रीज
Answer: B
विस्तार: भारत की प्रमुख सूचना प्रौद्यौगिकी कम्पनी टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज़ (Tata Consultancy Services - TCS) 15 जून 2018 को 7 ट्रिलियन रुपए (7 लाख करोड़ रुपए) के बाजार पूँजीकरण को पार करने वाली वह पहली भारतीय कम्पनी बन गई....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

किस टीम ने 19 जून 2018 ODI क्रिकेट मैचों के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 481 रन हासिल किया?
A. भारत
B. श्रीलंका
C. इंग्लैण्ड
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: C
विस्तार: ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) मैदान पर इंग्लैण्ड (England) के ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 19 जून 2018 को हुए श्रृंखला के तीसरे एक-दिवसीय मैच में इंग्लैण्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 481 रन बनाए। यह पुरुषों के एक-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है तथा इसके साथ इंग्लैण्ड ने दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान के खिलाफ 444 रन के अपने ही अधिकतम स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

कौनसे शहर 100वीं स्मार्ट सिटी के रूप में चयन किया गया ?
A. शिलांग
B. जोधपुर
C. सोलापुर
D. कोहिमा
Answer: A
विस्तार: मेघालय की राजधानी शिलांग का चयन 20 जून को 100वीं स्मार्ट सिटी के रूप में किया गया है। शिलांग द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रस्ताव के आकलन के बाद ही इस शहर का चयन किया गया है। अब तक संबंधित प्रतिस्पर्धा के चार दौर में 99 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया था....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

17, 18 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

17, 18 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
17, 18 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
काइगा जेनरेटिंग सिस्टम्स (KGS-1) किस राज्य में स्थित है?
A. केरल
B. कर्णाटक
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: B
विस्तार: कर्नाटक के काइगा जेनरेटिंग सिस्टम्स (KGS-1) के 220 मेगावाट यूनिट -1 ने 2014 में राजस्थान परमाणु ऊर्जा स्टेशन (RAPS-5) के यूनिट -5 द्वारा निर्धारित 765 दिनों के रिकॉर्ड को पार करते हुए 766 दिनों के निरंतर संचालन का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


हाल ही में किस राज्य में गठबंधन सरकार टूट जाने के कारण राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है?
A. मणिपुर
B. तमिलनाडु
C. असम
D. जम्मू-कश्मीर
Answer: D
विस्तार: जम्मू-कश्मीर में 20 जून को 8वीं बार राज्यपाल शासन लगाया गया। राज्यपाल वोहरा ने अपना काम शुरू कर दिया है, उन्होंने 20 जून को श्रीनगर में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बल अधि‍कारियोें के साथ बैठक की.....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


7 लाख करोड़ रुपए के बाजार पूँजीकरण को पार करने वाली वह पहली भारतीय कम्पनी कौन सी है?
A. इनफ़ोसिस
B. टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज़ (TCS)
C. रिलायंस इंडस्ट्रीज
D. अडानी इंडस्ट्रीज
Answer: B
विस्तार: भारत की प्रमुख सूचना प्रौद्यौगिकी कम्पनी टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज़ (Tata Consultancy Services - TCS) 15 जून 2018 को 7 ट्रिलियन रुपए (7 लाख करोड़ रुपए) के बाजार पूँजीकरण को पार करने वाली वह पहली भारतीय कम्पनी .....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

15, 16 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

15, 16 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
15, 16 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
जून 2018 में किस देश ने दुनिया का सबसे तेज सुपरकम्प्यूटर बनाया है?
A. चीन
B. भारत
C. अमेरिका
D. जापान
Answer: C
विस्तार: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने 'समिट' नामक दुनिया के सबसे शक्तिशाली और सबसे बुद्धिमान वैज्ञानिक सुपरकंप्यूटर का अनावरण किया है जो प्रति सेकंड 200,000 ट्रिलियन गणनाओं को पूरा कर सकता है - ऊर्जा, उन्नत सामग्री और कृत्रिम बुद्धि ( (AI)) में अनुसंधान के लिए अभूतपूर्व कंप्यूटिंग शक्ति प्रदान करता है....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

‘फेमिना मिस इंडिया 2018’ का खिताब निम्न में से किसने जीता?
A. मिताली शर्मा
B. मीनाक्षी चौधरी
C. आरूषि राज
D. अनुकृति वास
Answer: D
विस्तार: 19 वर्षीय तमिलनाडु की कॉलेज छात्रा अनुकृति वास को फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता आयुषमान कुराना द्वारा आयोजित मुंबई में एक भव्य समारोह में फेमिना मिस इंडिया 2018 का ताज पहनाया गया है....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

किसे ICICI बैंक के मुख्य संचालन अधिकारी (COO) के रूप में जून 2018 में नियुक्त किया गया है?
A. सुरेश पटनायक
B. राहुल कुमार
C. संदीप बख्शी
D. राहुल सचदेवा
Answer: C
विस्तार: ICICI बैंक बोर्ड ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ संदीप बख्शी को पूरे समय के लिए निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) के रूप में नियुक्त किया है, जो अपने सभी व्यवसायों को चलाने के लिए भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक में एक नई शीर्ष स्थिति ....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

13, 14 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

13, 14 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
13, 14 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
पॉली उमरीगर पुरस्कार 2018 किसे प्रदान किया गया?
A. वीरेंद्र सहवाग
B. विराट कोहली
C. सचिन तेंदुलकर
D. रोहित शर्मा
Answer: B
विस्तार : भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेंगलुरु में BCCI के सालाना पुरस्कार समारोह में  लगातार दो सत्र के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दी जाने वाली पॉली उमरीगर ट्रॉफी प्रदान की गई। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान ने 2016-17 और 2017-18 में जबर्दस्त प्रदर्शन किया.....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

विश्व हिंदी सम्मेलन 2018 कहाँ आयोजित किया जायेगा?
A. दिल्ली
B. मॉरीशस
C. न्यूयोर्क
D. पेरिस
Answer: B
विस्तार : विश्व हिंदी सम्मेलन 2018 का आयोजन 18 से 20 अगस्त 2018 को मॉरीशस में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय बैठक पर कार्य शुरू कर लिया है। सम्मेलन का मुख्य विषय 'हिंदी विश्व और भारतीय संस्कृति' है .....Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11, 12 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

11, 12 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11, 12 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में हुई हिंसा से भारत में जीडीपी को कितना प्रतिशत हानि हुई है?
A. 7%
B. 3%
C. 8%
D. 9%
Answer: D
विस्तार : इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा किये गये एक वैश्विक सर्वेक्षण में पता चला है कि वर्ष 2017 में हुई हिंसा के कारण भारत की जीडीपी को 9 प्रतिशत का नुकसान हुआ है ... .Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

केंद्र सरकार ने निम्नलिखित में से किसे UPSC का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है?
A. जैनेंद्र कुमार
B. अरविंद सक्सेना
C. विशेष प्रकाश
D. आशुतोष चौधरी
Answer: B
विस्तार : केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य अरविंद सक्सेना को 20 जून से आयोग का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है।अरविंद सक्सेना भारतीय डाक सेवा के 1978 बैच के अधिकारी रहे हैं। वे आयोग के वर्तमान प्रमुख विनय मित्तल का स्थान लेगें... .Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

वर्ष 2018 का जी-7 सम्मेलन निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किया गया?
A. अमेरिका
B. फ्रांस
C. जर्मनी
B. कनाडा
Answer: D
विस्तार : कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस बीच जी-7 समूह के यूरोपीय सदस्यों ने रूस को समूह में पुन: शामिल करने के अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आह्वान का समूह के सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से विरोध किया है... .Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

स्वाति बोरा का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. मुक्केबाजी
B. फुटबॉल
C. कुश्ती
D. तैराकी
Answer: A
विस्तार : महिला मुक्केबाज स्वाति बोरा ने रूस में चल रहे उमाखानोव मेमोरियल टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है। स्वाति ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में मेजबान देश रूस की एना अन-फिनो-जेनोवा को फाइनल में मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया... .Check More details at : http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

9, 10 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

9, 10 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
9, 10 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश ने जिओ-इंटेलिजेंस एशिया 2018 की मेजबानी की है?
A. भारत
B. जापान
C. श्रीलंका
D. चीन
Answer: A
विस्तार: जियो-इंटेलिजेंस एशिया 2018 का ग्यारहवां संस्करण जिसे सूचना प्रणाली महानिदेशालय के साथ जियोस्पेटियल मीडिया और संचार द्वारा के ज्ञान भागीदार के रूप में और सैन्य सर्वेक्षण सह-आयोजकों के रूप में आयोजित किया, जो नई दिल्ली में हुआ. सेमिनार का विषय था: ‘Geo-Spatial: A Force Multiplier for Defence and Industrial Security’। सेमिनार नवीनतम प्रौद्योगिकी समाधानों और सैन्य और सुरक्षा एप्लीकेशन में जियोस्पेटियल प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका की जांच करने के लिए बीएसएफ और पुलिस बल, सरकार और उद्योग सहित सेना, सुरक्षा अधिकारियों को एक साथ लाया है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में किसे नया  सतर्कता आयुक्त चुना गया?
A. ममता नटराजन
B. शरद कुमार
C. राजीव कुमार
D. मनीष शर्मा
Answer: B
विस्तार: एनआईए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार 10 जून को केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त पद पर नियुक्त हुए है। कुमार 1979 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। बता दें कि शरद कुमार आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी का चार सालों तक नेतृत्व कर चुके हैं। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक शरद कुमार की यह नियुक्ति 4 साल या जब तक वह 65 साल के न हो जाएं, तब तक के लिए है। यह पद फरवरी से रिक्त था। नियमों के अनुसार कुमार का कार्यकाल अक्तूबर 2020 को खत्म हो जाएगा। सतर्कता आयुक्त का पद इस साल फरवरी महीने से खाली था। नियमों के अनुसार, कुमार का कार्यकाल अक्टूबर 2020 में खत्म हो जाएगा। आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं। वर्तमान में के वी चौधरी सीवीसी हैं और टी एम भासीन दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं। बता दें कि सीवीसी सरकारी भ्रष्टाचार के निपटारे और नियंत्रण के लिए देश में सर्वोच्च संस्था है।

फ्रेंच ओपन 2018 का पुरुष एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. डोमिनिक थियेम
B. जोकोविच
C. एंडी मरे
D. राफेल नडाल
Answer: D
विस्तार: फ्रेंच ओपन 2018 के पुरुष एकल का खिताब राफेल नडाल ने अपने नाम कर लिया है। राफेल नाडेल ने 11वीं बार फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल का खिताब जीता है। पहला सैट नडाल ने 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सैट में भी नाडेल ने 6-3 से जीतकर अपने नाम कर लिया और आखरी सैट में नाडेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए थीयेम को ज़्यादा मौके नहीं दिए और सैट को 6-2 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। क्ले कोर्ट के बादशाह और वर्ल्डआ नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने आज 11वें फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर लिया। डोमिनिक थियेम पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।  वह 1995 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

7, 8 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

7, 8 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
7, 8 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसे हाल ही में गो-एयर का सीईओ नियुक्त किया गया?
A. जीके डेविड
B. मार्क बुचर
C. एल्बर्ट बटलर
D. कॉर्नेलिस रिसविक
Answer: D
विस्तार: किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर ने कॉर्नेलिस रिसविक को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। उनके पास विमान सेवा एवं ट्रेवल उद्योग का 25 साल का अनुभव है। वह थॉमस कुक समूह, ईजी जेट एयरलाइन और ट्रांसाविया एयरलाइंस में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। गोएयर के साथ जुड़ने से पहले श्री रिसविक ब्रिटेन में थॉमस कुक समूह में कार्यरत थे। गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहा कि रिसविक निदेशक मंडल और नेतृत्व टीम के साथ मिलकर कंपनी को विकास के अगले चरण में विस्तार की ओर ले जाएंगे तथा विभिन्न रणनीतिक पहलों को लागू करेंगे।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जून 2018 में रेपो दर में 25 आधार अंकों की वृद्धि की है, पिछली RBI ने कब रेपो दर में वृद्धि की थी?
A. जून 2014
B. जनवरी 2014
C. जनवरी 2015
D. जून 2015
Answer: B
विस्तार: आरबीआई ने साढ़े चार वर्ष के बाद रेपो दर में वृद्धि करते हुए 6 जून 2018 को इसे 25 आधार अंक बढ़ाने की घोषणा की, जिससे रेपो दर की नई दर 6.25% हो गई है। वहीं रिवर्स रेपो दर 5.75% हो गई है। इससे पूर्व रेपो दर में वृद्धि जनवरी 2014 में की गई थी तथा तब यह बढ़कर 8% हो गया था। रेपो दर वह दर होती है जिसपर वाणिज्यिक बैंक आरबीआई ने उधार लेते हैं। इस रेपो दर वृद्धि की एक और अहम खासियत यह रही कि यह नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल की पहली वृद्धि है। रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि करने के बारे में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee - MPC) के सभी सदस्यों में सहमति रही। खास बात यह है कि अधिकांश वित्तीय विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे थे कि आरबीआई रेपो दर को यथावत रखेगा। रेपो दर में वृद्धि के पीछे सबसे अहम वजह मुद्रास्फीति (Inflation) में वृद्धि रही। मुद्रास्फीति के बारे में आरबीआई ने अपना अनुमान प्रस्तुत किया कि वर्ष 2018-19 के पहले भाग में मुद्रास्फीति 4.8-4.9% रहेगी जबकि दूसरे भाग में यह 4.7% रहेगी।

आरबीआई ने हाल ही में आईडीएफसी बैंक और किस बैंक के विलय को मंज़ूरी दे दी हैं?
A. कैपिटल फर्स्ट
B. देना बैंक
C. बंधक बैंक
D. ऐक्सिस बैंक
Answer: A
विस्तार: आरबीआई ने हाल ही में आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय को मंज़ूरी दे दी हैं। IDFC बैंक ने कहा कि उसे अपने साथ कैपिटल फर्स्ट, कैपिटल फर्स्ट होम फाइनेंस और कैपिटल फर्स्ट सिक्योरिटीज का विलय करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी मिल गई है। बैंक ने शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि आरबीआई ने चार जून 2018 को लिखे गए पत्र में इस विलय के लिए अनापत्ति की सूचना दी है। बैंक ने कहा कि इससे पहले जनवरी में उसके निदेशक मंडल ने तीनों कंपनियों के आईडीएफसी बैंक लिमिटेड में विलय के लिए मंजूरी दी थी।

फ्रेंच ओपन 2018 का महिला एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. सेरेना विलियम्स
B. स्लोन स्टीफेंस
C. वीनस विलियम्स
D. सिमोना हालेप
Answer: D
विस्तार: फ्रेंच ओपन 2018 के महिला एकल का खिताब रोमानिया की सिमोना हालेप ने अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में पहली वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप का सामना 10वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की स्लोन स्टीफेंस के साथ था। पहला सैट स्टीफेंस ने 6-3 से अपने नाम कर लिया। लेकिन दूसरे सैट में सिमोना हालेप ने वापसी की और उसे वो 6-4 से जीतकर मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ले आईं। तीसरे और आखरी सैट में सिमोना हालेप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्लोन स्टीफेंस को ज़्यादा मौके नहीं दिए और सैट को 6-1 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। सिमोना हालेप का ये पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

किस देश ने जिओ-इंटेलिजेंस एशिया 2018 की मेजबानी की है?
A. भारत
B. जापान
C. श्रीलंका
D. चीन
Answer: A
विस्तार: जियो-इंटेलिजेंस एशिया 2018 का ग्यारहवां संस्करण जिसे सूचना प्रणाली महानिदेशालय के साथ जियोस्पेटियल मीडिया और संचार द्वारा के ज्ञान भागीदार के रूप में और सैन्य सर्वेक्षण सह-आयोजकों के रूप में आयोजित किया, जो नई दिल्ली में हुआ. सेमिनार का विषय था: ‘Geo-Spatial: A Force Multiplier for Defence and Industrial Security’। सेमिनार नवीनतम प्रौद्योगिकी समाधानों और सैन्य और सुरक्षा एप्लीकेशन में जियोस्पेटियल प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका की जांच करने के लिए बीएसएफ और पुलिस बल, सरकार और उद्योग सहित सेना, सुरक्षा अधिकारियों को एक साथ लाया है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

5, 6 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

5, 6 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
5, 6 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
A. 5 जून
B. 1 मई
C. 8 जून
D. 1 जुलाई
Answer: A
विस्तार : 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भारत की मेजबानी में मनाया जाना है। पूरे विश्व के लोग भारत में जुटेंगे और एक सुर में कहेंगे- BEAT PLASTIC POLLUTION. दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रयावरण सरंक्षण का महामंथन होगा। 3 जून को मीनी मेराथॉन का आयोजन किया गया। नई दिल्ली, अहमदाबाद,भुवनेश्वर,भोपाल, बंगलूरू,गंगटोक इन छ शहरों में 10 से 15000 प्रतिभागी ने इसमे भाग लिया।

भारत ने जून 2018 को किस देश से अभी तक के सबसे सस्ते मूल्यों पर LNG की पहली खेप किस देश से हासिल की?
A. जापान
B. अमेरीका
C. रूस
D. इराक
Answer: C
विस्तार: भारत ने 4 जून 2018 को मात्र 7 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) की दर पर रूस (Russia) से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) की पहली खेप हासिल की जोकि भारत के लिए एलएनजी की अब तक की सबसे कम आयात दर है। यह एलएनजी रूस की दिग्गज गैस कम्पनी गैज़प्रॉम (Gazprom) द्वारा "एलएनजी कानो" (‘LNG Kano’) नामक एलएनजी कैरियर जहाज द्वारा भेजी गई थी तथा 4 जून 2018 को गुजरात के दाहेज (Dahej) स्थित पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (Petronet LNG Ltd.) के आयात टर्मिनल पर पहुँची। उल्लेखनीय है कि एलएनजी की यह दर भारत को एलएनजी निर्यात करने वाले सबसे पुराने आपूर्तिकर्ता देश कतर (Qatar) के मूल्य के मुकाबले 1.5 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmBtu) कम है। एलएनजी का यह आयात गैज़प्रॉम से भारत के 20 वर्षीय ऐतिहासिक करार के तहत हुआ है जिसके तहत भारत रूस से इस समयावधि के दौरान लगभग 25 अरब डॉलर की एलएनजी का आयात करेगा।

नारायण प्रसाद सिंह का हाल ही में निधन हुआ है, वे किस राज्य से है?
A. बिहार
B. ओडिशा
C. केरल
D. महाराष्ट्र
Answer: B
विस्तार: ओडिशा के सबसे लोकप्रिय गीतकार, नारायण प्रसाद सिंह जिन्हें 'रसराज' के नाम से जाना जाता है का भुवनेश्वर में उनके निवास पर निधन हो गया है. सिंह 86 वर्ष के थे। 28 मई, 1933 को कोएली गांव में पैदा हुए, सिंह ने ओडिया संगीत की दुनिया में अपना नाम अर्जित किया। वह ओडिया सिनेमा में कई लोकप्रिय सुन्दर गीतों के गीतकार थे।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan