9, 10 June 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

9, 10 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जून 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
9, 10 जून 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश ने जिओ-इंटेलिजेंस एशिया 2018 की मेजबानी की है?
A. भारत
B. जापान
C. श्रीलंका
D. चीन
Answer: A
विस्तार: जियो-इंटेलिजेंस एशिया 2018 का ग्यारहवां संस्करण जिसे सूचना प्रणाली महानिदेशालय के साथ जियोस्पेटियल मीडिया और संचार द्वारा के ज्ञान भागीदार के रूप में और सैन्य सर्वेक्षण सह-आयोजकों के रूप में आयोजित किया, जो नई दिल्ली में हुआ. सेमिनार का विषय था: ‘Geo-Spatial: A Force Multiplier for Defence and Industrial Security’। सेमिनार नवीनतम प्रौद्योगिकी समाधानों और सैन्य और सुरक्षा एप्लीकेशन में जियोस्पेटियल प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका की जांच करने के लिए बीएसएफ और पुलिस बल, सरकार और उद्योग सहित सेना, सुरक्षा अधिकारियों को एक साथ लाया है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में किसे नया  सतर्कता आयुक्त चुना गया?
A. ममता नटराजन
B. शरद कुमार
C. राजीव कुमार
D. मनीष शर्मा
Answer: B
विस्तार: एनआईए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार 10 जून को केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) में सतर्कता आयुक्त पद पर नियुक्त हुए है। कुमार 1979 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह बीते साल सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। बता दें कि शरद कुमार आतंकवाद रोधी जांच संगठन राष्ट्रीय जांच एजेंसी का चार सालों तक नेतृत्व कर चुके हैं। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक शरद कुमार की यह नियुक्ति 4 साल या जब तक वह 65 साल के न हो जाएं, तब तक के लिए है। यह पद फरवरी से रिक्त था। नियमों के अनुसार कुमार का कार्यकाल अक्तूबर 2020 को खत्म हो जाएगा। सतर्कता आयुक्त का पद इस साल फरवरी महीने से खाली था। नियमों के अनुसार, कुमार का कार्यकाल अक्टूबर 2020 में खत्म हो जाएगा। आयोग में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं। वर्तमान में के वी चौधरी सीवीसी हैं और टी एम भासीन दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं। बता दें कि सीवीसी सरकारी भ्रष्टाचार के निपटारे और नियंत्रण के लिए देश में सर्वोच्च संस्था है।

फ्रेंच ओपन 2018 का पुरुष एकल ख़िताब किसने जीता है?
A. डोमिनिक थियेम
B. जोकोविच
C. एंडी मरे
D. राफेल नडाल
Answer: D
विस्तार: फ्रेंच ओपन 2018 के पुरुष एकल का खिताब राफेल नडाल ने अपने नाम कर लिया है। राफेल नाडेल ने 11वीं बार फ्रेंच ओपन का पुरुष एकल का खिताब जीता है। पहला सैट नडाल ने 6-4 से अपने नाम कर लिया। दूसरे सैट में भी नाडेल ने 6-3 से जीतकर अपने नाम कर लिया और आखरी सैट में नाडेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए थीयेम को ज़्यादा मौके नहीं दिए और सैट को 6-2 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। क्ले कोर्ट के बादशाह और वर्ल्डआ नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने आज 11वें फ्रेंच ओपन खिताब अपने नाम कर लिया। डोमिनिक थियेम पहली बार किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।  वह 1995 के बाद से किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी हैं।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment