11 to 15 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स in HINDI

11 to 15 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी जुलाई 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 जुलाई 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
हाल ही में किस राज्य में यहूदियों को धार्मिक अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान किया गया?
A. तमिलनाडु
B. केरल
C. गुजरात
D. सिक्किम
Answer: C
विस्तार: गुजरात (Gujarat) राज्य सरकार ने 10 जुलाई 2018 को राज्य के यहूदी (Jews) नागरिकों को अल्पसंख्यक दर्जा (minority status) प्रदान करने की घोषणा कर दी। यह राज्य यहूदियों को अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया। यह दर्जा प्रदान करने वाले भारत के अन्य दो राज्य हैं महाराष्ट्र (Maharashtra) और पश्चिम बंगाल (West Bengal)। गुजरात में यहूदियों को अल्पसंख्यकों का दर्जा मिलने से इस समुदाय के लोगों को राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ मिलेगा। गुजरात में यहूदियों की संख्या मात्र 170 के आसपास है तथा इनमें से अधिकतर राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद (Ahmedabad) में निवास करते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने कुल 6 समुदायों को अल्पसंख्यक दर्जा प्रदान किया है, जो हैं - मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी और जैन।

विश्व बैंक की हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत किस देश को पीछे छोड़कर विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?
A. चीन
B. जर्मनी
C. फ्रांस
D. रूस
Answer: C
विस्तार: विश्व बैंक द्वारा 10 जुलाई 2018 को जारी वर्ष 2017 के संशोधित सकल घरेलू उत्पाद सम्बन्धी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 के दौरान भारत (India) का सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product - GDP) 2.597 ट्रिलियन डॉलर ($2.597 trillion) रहा जबकि इसी समयावधि में दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था फ्रांस (France) का सकल घरेलू उत्पाद 2.582 ट्रिलियन डॉलर ($2.582 trillion) रहा। इस प्रकार भारत फ्रांस को पीछे छोड़कर दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (World’s sixth largest economy) बन गया है। विश्व बैंक के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि जुलाई 2017 के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था ने जोरदार छलांग लगाई है। इससे पूर्व विमुद्रीकरण (Demonetization) तथा जीएसटी (GST) लागू किए जाने के कारण अर्थव्यवस्था के सामने अड़चने सामने आई थीं लेकिन बाद में अर्थव्यवस्था इन झटकों से उबर चुकी है। माना जा रहा है कि भारत जल्द ब्रिटेन (Britain) को पछाड़कर दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। वर्ष 2017 के अंत तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.622 ट्रिलियन डॉलर ($2.622 trillion) था। वहीं अमेरिका (US) दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जबकि इसके बाद क्रमश: चीन (China), जापान (Japan) और जर्मनी (Germany) का स्थान है।

हाल ही में किस कम्पनी ने भारत में पहली बार इंटरनेट टेलीफोनी सेवा आरंभ की?
A. वोडाफ़ोन
B. आईडिया
C. जियो
D. बीएसएनएल
Answer: C
विस्तार : सरकारी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ‘टेलीफोनी सेवा’ शुरू की है। बीएसएनएल भारत में यह सेवा शुरू करने वाली पहली कंपनी है। बीएसएनएल के उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर ‘एसआईपी क्लाइंट’ नामक एप्प डाउनलोड कर अपने डिवाइस से इंटरनेट कॉलिंग कर सकेंगे। इस सेवा के इस्तेमाल के लिए किसी सिम कार्ड या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी| यह एप्प वीडियो कॉलिंग और कांफ्रेंस कॉलिंग को भी सपोर्ट करता है। कॉलिंग के लिए इंटरनेट कनेक्शन बीएसएनएल का होना जरूरी नहीं है।

भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) के नए मुख्यालय भवन का नाम क्या रखा गया है?
A. नवकार भवन
B. धरोहर भवन
C. पुरातन भवन
D. पंडित दीनदयाल भवन
Answer: B
विस्तार: "धरोहर भवन" (“Dharohar Bhawan”) भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (ASI) के उस नए मुख्यालय भवन को दिया गया नाम जो नई दिल्ली के 24, तिलक मार्ग पर बनवाया गया है तथा जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 जुलाई 2018 को किया। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया जैसे कार्यकुशल विद्युत प्रणाली तथा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सुविधा। इसमें भारतीय पुरातत्त्व से जुड़े तमाम स्थलों जैसे अजंता व एलोरा के सुंदर पोर्टफोलियो बनवाए गए हैं। धरोहर भवन में केन्द्रीय पुरातत्त्व पुस्तकालय (Central Archaeological Library) भी स्थापित किया गया है जिसमें लगभग 1.5 लाख पुस्तकें और पत्रिकाओं को रखा गया है। इसके अलावा इसमें भारत और विश्व के तमाम पुरातात्त्विक धरोहरों की जानकारी को समाहित किया गया है।

फीफा विश्व कप 2018 का ख़िताब निम्नलिखित में से किस टीम ने जीता?
A. क्रोएशिया
B. जर्मनी
C. बेल्जियम
D. फ्रांस
Answer: D
विस्तार : फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया और फ्रांस के मैच में फ्रांस 4-2 से क्रोएशिया को हरा दिया। फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया को 4-2 से हराया। फ्रांस का यह दूसरा खिताब है। इससे पहले फ्रांस 1998 में विश्व चैंपयिन बना था।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment