26 to 31 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

26 to 31 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
26 to 31 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
गूगल ने भारतीय भाषाओँ को बढ़ावा देने के लिए किस प्लेटफार्म को लॉन्च किया है?
A. नवलेख
B. हिन्द लेख
C. चित्र लेख
D. लेखपाल
Answer: A
विस्तार: विश्व की प्रसिद्ध तकनीकी कंपनी गूगल ने भारतीय भाषाओं को बढ़ोतरी देने के प्रोजेक्ट नवलेख आरंभ किया है।

बिम्स्टेक (BIMSTEC) राष्ट्रों का चौथा शिखर सम्मेलन 30-31 अगस्त 2018 को किस शहर में आयोजित हुआ?
A. दिल्ली
B. काठमाण्डू
C. शंघाई
D. ढाका
Answer: B
विस्तार: Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation यानि बिम्स्टेक (BIMSTEC) राष्ट्रों के शिखर सम्मेलन का चौथा संस्करण 30-31 अगस्त 2018 को नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमाण्डू (Kathmandu) में आयोजित हुआ। इस आयोजन का थीम (theme) था - बंगाल की खाड़ी क्षेत्र सतत शांति और समृद्धि की ओर ('Towards a Peaceful, Prosperous and Sustainable Bay of Bengal Region')। उल्लेखनीय है कि बिम्स्टेक बंगाल की खाड़ी से सटे हुए तथा इसके आस-पास स्थित 7 देशों का समूह है जिसमें शामिल हैं - बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैण्ड। इस समूह की कुल जनसंख्या लगभग 1.5 अरब है, जोकि पूरी विश्व की जनसंख्या का लगभग 21% है। इस क्षेत्र का कुल सकल घरेलू उत्पादन (GDP) करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर (यानि 2,50,000 करोड़ डॉलर) है। बिम्स्टेक की स्थापना 6 जून 1997 को बैंकॉक घोषणापत्र (Bangkok Declaration) के द्वारा की गई थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में स्थित देशों में तकनीकी और आर्थिक सहयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देना। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय विकास संगठन (SAARC) का महत्व लगातार कम होने के क्रम में बिम्स्टेक का महत्व भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

भारत में खेल दिवस कब मनाया जाता है?
A. 28 अगस्त
B. 31 अगस्त
C. 30 अगस्त
D. 29 अगस्त
Answer: D
विस्तार: भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाया जाता है। 29 अगस्त महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की जन्म तिथि है। मेजर ध्यान चंद को उनके उत्कृष्ट हॉकी खेल के लिए हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने ने भारत के लिए ओलिंपिक में 1928, 1934 और 1936 में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने 1926 से 1948 के बीच अपने करियर में 400 से अधिक गोल स्कोर किये। उनकी आत्मकथा ‘गोल’ को 1952 में प्रकाशित किया गया था। भारत सरकार ने 1956 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया था। खेल में योगदान देने के लिए ‘मेजर ध्यान चंद अवार्ड’ भी उनकी समृति में गठित किया गया है। यह अवार्ड 2002 से लाइफ टाइम अचीवमेंट के तौर पर खिलाडियों को दिया जाता है।

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

21 to 25 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

21 to 25 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
21 to 25 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बिहार का राज्यपाल बनाया गया है?
A. आलोक चतुर्वेदी
B. अजीत कुमार
C. देवेन्द्र वर्गीज़
D. लालजी टंडन
Answer: D
विस्तार: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के अलावा राष्ट्रपति कोविन्द ने 6 अन्य राज्यों के राज्यपाल भी नियुक्त किए। उत्तर प्रदेश के बड़े भाजपा नेता लालजी टण्डन (Lalji Tandon) को बिहार (Bihar) का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया, बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यदेव नारायण आर्य (Satyadev Narayan Arya) को हरियाणा (Haryana) का राज्यपाल, आगरा की महिला भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) को उत्तराखण्ड (Uttarakhand) का राज्यपाल, मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद (Ganga Prasad) को सिक्किम (Sikkim) का राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय (Tathagat Roy) को मेघालय (Meghalaya) का राज्यपाल और हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी (Kaptan Singh Solanki) को त्रिपुरा (Tripura) का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ के नया रायपुर नया नाम क्या होगा जिसके बारे में राज्य के मुख्यमंत्री रमण सिंह ने 21 अगस्त 2018 को घोषणा की?
A. अटल नगर
B. दीनदयाल नगर
C. रामपुर
D. बंधन नगर
Answer: A
विस्तार: पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नया रायपुर (Naya Raipur) नगर का नया नाम "अटल नगर" (Atal Nagar) किए जाने की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री रमण सिंह (Raman Singh) ने 21 अगस्त 2018 को की।  नया रायपुर (Naya Raipur) छत्तीसगढ़ राज्य की नई विकसित प्रशासकीय राजधानी है जोकि राज्य की निवर्तमान राजधानी रायपुर (Raipur) से लगभग 17 किमी. दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह शहर भारत का कुल छठवाँ पूर्णतया नियोजित शहर है। देश के अन्य 5 पूर्ण नियोजित शहर हैं - झारखण्ड का जमशेदपुर (Jamshedpur), ओडीशा का भुवनेश्वर (Bhubaneswar), गुजरात का गाँधीनगर (Gandhinagar), पंजाब व हरियाणा की संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ (Chandigarh) और महाराष्ट्र का नवी-मुम्बई (Navi Mumbai)।

एस्साम हल हैदरी का संबंध किस खेल से है?
A. क्रिकेट
B. बॉक्सिंग
C. बैडमिंटन
D. फुटबॉल
Answer: D
विस्तार: एस्साम हल हैदरी का संबंध फुटबॉल से है। हैदरी मिस्र की फुटबॉल टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाते है। हैदरी के नाम सबसे ज्यादा उम्र में वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है| हैदरी ने 159 इंटरनेशनल मैच खेले है। हाल ही में इन्होनें संन्यास की घोषणा की है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

16 to 20 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

16 to 20 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
16 to 20 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
सौरभ चौधरी का सम्बन्ध किस खेल से है?
A. फुटबॉल
B. हॉकी
C. बैडमिंटन
D. निशानेबाजी
Answer: D
विस्तार: पहली बार एशियाई खेलों में भाग ले रहे 16-वर्षीय सौरभ चौधरी ने इण्डोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन 21 अगस्त 2018 को पुरुषों की 10-मीटर एयर पिस्टल (Men’s 10m air pistol) स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया, जोकि भारतीय निशानेबाजों द्वारा इस खेल में अर्जित पहला स्वर्ण पदक है। उन्होंने फाइनल दौर में एक समय आगे चल रहे जापान (Japan) के निशानेबाज टोमोयुकी मत्सुदा (Tomoyuki Matsuda) के 239.7 अंकों के मुकाबले 240.7 अंक हासिल कर स्वर्ण पर कब्जा जमा लिया। वहीं फाइनल में पहुँचे एक अन्य भारतीय निशानेबाज अभिषेक वर्मा (Abhishek Verma) ने काँस्य पदक जीत कर इस जीत को दोगुना कर दिया। अभिषेक एक शौकिया निशानेबाज हैं तथा पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने फाइनल में कुल 219.3 अंक अर्जित किए।

18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 800 मीटर की दौड़ का स्वर्ण पदक किस खिलाडी ने जीता है?
A. संजीव कुमार
B. मंजीत सिंह
C. मनिंदर सिंह
D. रंजन शेखावत
Answer: B
विस्तार: हरियाणा के मंजीत सिंह (Manjit Singh) ने भारतीय खेमे को एक बड़ा आश्चर्य 28 अगस्त 2018 को तब दिया जब उन्होंने 18वें एशियाई खेल की पुरुषों की 800 मीटर की दौड़ (men’s 800m race) का स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत लिया। उन्होंने इस रेस में अपने से कहीं अधिक प्रसिद्ध भारतीय धावक जिनसन जॉनसन (Jinson Johnson) को दूसरे स्थान पर ढकेल दिया। अभी तक लगभग अनजाने से मंजीत सिंह ने इससे पहले भारत में राष्ट्रीय स्तर पर भी कोई स्वर्ण पदक नहीं जीता था लेकिन उन्होंने अपने बेहद साधारण अतीत को पीछे छोड़ते हुए शानदार तरीके से दौड़ते हुए एशियाई खेलों में एक नया इतिहास रच दिया। उन्होंने इस दौड़ में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए दौड़ को 1 मिनट 46:15 सेकेण्ड में पूरा किया। इसके साथ ही भारत ने 800 मीटर में पहली बार स्वर्ण व रजत पदक दोनों हासिल कर लिए। कतर (Qatar) के अबु-बाकेर अब्दुल्ला (Abubaker Abdalla) को इस स्पर्धा में काँस्य पदक (Bronze Medal) मिला।

इमरान खान ने 18 अगस्त 2018 को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे देश के कौन से क्रम के प्रधानमंत्री बने हैं?
A. 20वें
A. 21वें
A. 22वें
A. 23वें
Answer: C
विस्तार: इमरान खान को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री (Pakistan’s New Prime Minister) के तौर पर 18 अगस्त 2018 को शपथ दिलाई गई। वे देश के 22वें प्रधानमंत्री हैं तथा अपने देश की राजनीति में कदम रखने के लगभग 2 दशक बाद उन्हें यह कामयाबी हासिल हुई है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (Pakistan Tehreek-e-Insaf - PTI) 25 जुलाई 2018 को हुए देश के आम चुनाव में 116 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, हालांकि उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। 17 अगस्त 2018 को पाकिस्तान की संसद (नेशनल असेम्बली – National Assembly) में हुए मतदान में देश के विधि-निर्माताओं ने उन्हें देश का नया प्रधानमंत्री चुना था। इस चुनाव में इमरान के प्रतिद्वन्दी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के भाई तथा उनकी पार्टी पाकिस्तान-मुस्लिम लीग (नवाज़) – PML(N) के अध्यक्ष शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) थे। इमरान को जहाँ 176 मत हासिल हुए वहीं शरीफ के पक्ष में मात्र 96 मत गए। इस तरह से उनका देश का 22वाँ प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था।

हाल ही में कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. प्रोफेसर आरती सिंह
B. प्रोफेसर रंजना प्रकाश
C. प्रोफेसर जागृति शर्मा
D. प्रोफेसर नीलिमा सिंह
Answer: D
विस्तार: कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रो. नीलिमा सिंह को नियुक्त किया गया है। नीलिमा सिंह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

11 to 15 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

11 to 15 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
11 to 15 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है?
A. रमेश पोवार
B. हरभजन सिंह
C. कुलदीप यादव
D. इनमें से कोई नहीं
Answer: A
विस्तार: पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 14 अगस्त 2018 को पोवार के नाम की पुष्टि की।

संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 18 अगस्त 2018 को निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था?
A. 2001
B. 2000
C. 1999
D. 1995
Answer: A
विस्तार: संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के सातवें महासचिव (Secretary-General) कोफी अन्नान (Kofi Annan) मूलत: घाना (Ghana) के नागरिक थे। वे 1 जनवरी 1997 से 31 दिसम्बर 2006 तक दो कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रहे थे। वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले पहले अफ्रीकी अश्वेत थे। उनका निधन 18 अगस्त 2018 को स्विट्ज़रलैण्ड में हुआ। वर्ष 2001 का शांति का नोबेल पुरस्कार उन्हें तथा संयुक्त राष्ट्र को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था। उन्हें यह पुरस्कार दुनिया भर को अधिक शांतिप्रिय बनाए रखने में किए गए अपने प्रयासों के लिए प्रदान किया गया था। उन्हीं के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2000 में सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्यों (Millennium Development Goals) को शुरू किया था जिसका मुख्य उद्देश्य योजना में शामिल देशों में गरीबी को 15 वर्ष में समाप्त करना था।

18वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट दल के ध्वज-वाहक कौन थे ?
A. मनु भास्कर
B. नीरज चोपड़ा
C. सीमा दास
D. रजनी शर्मा
Answer: B
विस्तार: भारत के स्टार जैवलीन-फेंक खिलाड़ी (javelin thrower) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) 18 अगस्त 2018 को 18वें एशियाई खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वज-वाहक (flag-bearer) थे। जकार्ता (Jakarta) के गेलोंग बुंग कार्नो मुख्य स्टेडियम (Gelora Bung Karno Main Stadium) में हुए इस समारोह में भारतीय खिलाड़ी नीला सूट पहन कर व हांथों में छोटा सा तिरंगा लेकर मुस्कुराते हुए प्रविष्ट हुए। भारत ने इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन में कुल 36 खेलों में 569 खिलाड़ियों को उतारा है। उल्लेखनीय है कि इण्डोनेशिया में वर्ष 1962 के बाद अब दूसरी बार इन खेलों का आयोजन हो रहा है। इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता (Jakarta) के अलावा दक्षिण सुमात्रा का शहर पालेमबांग (Palembang) भी इन खेलों का आयोजक शहर है तथा एशियाई खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब दो शहर संयुक्त रूप से इन खेलों का आयोजन कर रहे हैं। एशियाई खेल प्रत्येक 4 वर्ष में आयोजित होते हैं।

हाल ही में किस राज्य में ‘रुकुरा मध्यम’ सिंचाई बाँध परियोजना का शुभारंभ किया गया है?
A. राजस्थान
B. केरल
C. ओड़िशा
D. कर्णाटक
Answer: C
विस्तार: उड़ीसा में ‘रुकुरा मध्यम’ सिंचाई बाँध परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इसकी ऊंचाई 26 मीटर, ऊपरी चौड़ाई 6 मीटर, लंबाई 1,133 मीटर और 666 हेक्टेयर से अधिक है। इसमें अधिकतम बाढ़ निर्वहन क्षमता 1,442.50 क्यूसेक है। इसमें केवल एक मुख्य नहर है, और इसकी लंबाई 10.872 किमी से अधिक है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

6 to 10 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

6 to 10 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
6 to 10 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
केंद्र सरकार द्वारा किस योजना के तहत 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई?
A. IMPRINT-2
B. DELTA-4
C. AUGUST-1
D. CASUAL-2
Answer: A
विस्तार: उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इंप्रिंट-2 (IMPRINT-2) के तहत 112 करोड़ रुपये की लागत से 122 नई शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी।

 6 अगस्त 2018 को दिवंगत होने वाले राजन नंदा (Rajan Nanda) किस औद्यौगिक समूह के प्रमुख थे?
A. रिलायंस
B. एस्कॉर्ट्स
C. मारुती
D. हीरो
Answer: B
विस्तार: 76 वर्षीय राजन नंदा (Rajan Nanda) एस्कॉर्ट्स समूह (Escorts Group) के अध्यक्ष तथा प्रबन्ध निदेशक Chairman & Managaing Director - CMD) थे। हरियाणा के फरीदाबाद में मुख्यालय वाला यह समूह 1944 में संस्थापित हुआ था तथा वर्तमान में एग्रो-मशीनरी, ट्रैक्टर, निर्माण, मैटेरियल-हैण्डलिंग उपकरण तथा रेलवे उपकरण निर्माण में यह अपनी विभिन्न कम्पनियों के माध्यम से संलग्न है। राजन नंदा का 6 अगस्त 2018 को निधन हुआ। वे महान फिल्म निर्माता राज कपूर की पुत्री रितु से विवाहित थे जबकि दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुत्री श्वेता उनकी पुत्रवधु हैं। अब एस्कॉर्ट्स समूह का कारोबार उनके पुत्र निखिल नंदा (Nikhil Nanda) संभालते हैं।

निम्नलिखित में से किस स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है?
A. बरेली रेलवे स्टेशन
B. मुगलसराय जंक्शन
C. देवरिया जंक्शन
D. जयपुर जंक्शन
Answer: B
विस्तार: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम परिवर्तित करके दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रख दिया गया है।

आयकर दिवस कब मनाया जाता है?
A. 24 जुलाई
B. 4 जुलाई
C. 4 अगस्त
D. 24 अगस्त
Answer: A
विस्तार: आयकर दिवस प्रतिवर्ष 24 जुलाई को मनाया जाता है। भारत में 24 जुलाई 1860 में सबसे पहले एक शुल्क के तौर पर आयकर की शुरुआत की थी। 2010 में पहला आयकर दिवस मनाया गया था। इस दिन आयकर विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

1 to 5 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी in HINDI

1 to 5 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अगस्त 2018 के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
1 to 5 अगस्त 2018 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने 1 अगस्त 2018 को नई रेपो दर क्या रखी है?
A. 7.50%
B. 6.50%
C. 6.75%
D. 7.25%
Answer: B
विस्तार: 1 अगस्त 2018 को हुई भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की 6-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक (Bi-Monthly Monetary Policy review meeting) में रेपो दर (Repo Rate) में 25 आधार अंक की वृद्धि करने की घोषणा की गई। इस वृद्धि के साथ रेपो दर अब 6.50% हो गई। रेपो दर में वृद्धि के पीछे लगातार बढ़ रही मुद्रास्फीति (Inflation) को मुख्य कारण बताया गया। समिति के 6 सदस्यों में से 5 सदस्यों ने दर में वृद्धि करने के पक्ष में अपना मत दिया। रेपो दर वह दर होती है जिसपर भारतीय रिज़र्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को कोष में कमी की स्थिति में लघु-कालिक ऋण प्रदान करता है। वहीं रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate), जो अब 6.25% हो गई है, वह दर होती है जिसपर आरबीआई इन वाणिज्यिक बैंकों से ऋण हासिल करता है। इस समीक्षा बैठक में आरबीआई ने वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में मुद्रास्फीति के 4.6% रहने, वर्ष के दूसरे भाग में 4.8% और वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में 5.0% तक पहुँचने का अनुमान लगाया है।

हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है?
A. छतीसगढ़
B. बिहार
C. राजस्थान
D. गुजरात
Answer: A
विस्तार: छतीसगढ़ में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है। इस मोबाइल एप के माध्यम से छतीसगढ़ के 80,000 पेंशनभोगियों को ऑनलाइन पेंशन और भुगतान से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. अंजली जोशी
B. अंकिता प्रधान
C. दीपक उप्रेती
D. सचिन कादयान
Answer: C
विस्तार: राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में दीपक उप्रेती को नियुक्त किया गया है। दीपक 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

हाल ही में सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब किसने जीता है?
A. साइना नेहवाल
B. सयाका ताकाहाशी
C. पी वी संधू
D. कोरोलिना मेरिन
Answer: B
विस्तार: सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जापान की सयाका ताकाहाशी ने जीता है। ताकाहाशी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में चीन की गाओ फांगजी को 25-23, 21-14 से हराकर यह ख़िताब जीता है। सयाका सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का ख़िताब जीतने वाली जापान की पहली महिला खिलाडी है।


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

अगस्त 2018 August 2018 Current Affairs in Hindi

समसामयिकी (Current Affairs in Hindi August 20181 से 31 अगस्त 2018 बहुविकल्पीय प्रश्न :  समसामयिकी (Current Affairs in Hindi) अगस्त 2018 महीने के बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रमसमाचार (News) with Daily Updates with Multiple Choice Questions (MCQs) by www.Samsamyiki.com. आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं: 
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: https://goo.gl/kqR71x 

समसामयिकी प्रश्नोत्तरी 1 से 31 अगस्त 2018:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK